ISS पर मिशन के लिए भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को एडवांस ट्रेनिंग देगी NASA

इसके लिए अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA की ओर से भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को एडवांस्ड ट्रेनिंग दी जाएगी। ISS पर संयुक्त मिशन को लेकर दोनों देशों के बीच सहमति बनी थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 मई 2024 19:30 IST
ख़ास बातें
  • भारत को स्पेस स्टेशन बनाने में मदद के लिए NASA तैयार है
  • ISRO के सतीश धवन स्पेस सेंटर से NISAR सैटेलाइट को लॉन्च किया जाएगा
  • दोनों देशों के बीच स्पेस सेक्टर में सहयोग बढ़ रहा है

ISS पर संयुक्त मिशन को लेकर दोनों देशों के बीच सहमति बनी थी

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर जल्द ही अमेरिका और भारत का एक संयुक्त मिशन भेजा जा सकता है। इसके लिए अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA की ओर से भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को एडवांस्ड ट्रेनिंग दी जाएगी। ISS पर संयुक्त मिशन को लेकर दोनों देशों के बीच सहमति बनी थी। 

भारत में अमेरिका के राजदूत, Eric Garcetti ने एक कार्यक्रम में बताया, "भारतीय एस्ट्रोनॉट्स को जल्द ही NASA एडवांस्ड ट्रेनिंग देगी। इसका लक्ष्य इस वर्ष या इसके बाद जल्द ही इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एक संयुक्त मिशन भेजने का है।" US कमर्शियल सर्विस (USCS) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया, "जल्द ही हम ISRO के सतीश धवन स्पेस सेंटर से NISAR सैटेलाइट को लॉन्च करेंगे। यह धरती की सतह, समुद्र के स्तर में बढ़ोतरी और क्रायोस्फेयर जैसे रिसोर्सेज की निगरानी करेगा।" NASA और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का धरती का अवलोकन करने वाला यह एक संयुक्त मिशन है। 
Advertisement

Garcetti का कहना था, "अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग और शांति की कोशिशों में हम मिलकर कार्य कर रहे हैं।" भारत और अमेरिका के बीच हुआ Artemis Accord चंद्रमा और उससे आगे के एक्सप्लोरेशन के लिए दोनों देशों के बीच एक फ्रेमवर्क है। ISRO के चेयरमैन,  S Somanath ने बताया, "भारत और अमेरिका के बीच महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजीज और विशेषतौर पर स्पेस से जुड़े मिशंस में कनेक्शन मजबूत हो रहा है।" 

पिछले वर्ष NASA ने कहा था कि भारत को उसका स्पेस स्टेशन बनाने में मदद के लिए अमेरिका तैयार है। NASA के एडमिनिस्ट्रेटर Bill Nelson ने भारत के दौरे के दौरान बताया था कि अमेरिका और भारत की अगले वर्ष के अंत तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एक भारतीय एस्ट्रॉनॉट को भेजने की योजना है। ISRO और NASA के ज्वाइंट वेंचर में जल्द ही स्टेट-ऑफ-द-आर्ट सैटेलाइट NISAR को लॉन्च करने की योजना है। इसके साथ ही Gaganyaan के मॉड्यूल माइक्रोमीटियोरॉइड एंड ऑर्बिटल डेबरीज प्रोटेक्शन शील्ड्स की टेस्टिंग के लिए NASA के हायपरवेलोसिटी इम्पैक्ट टेस्ट (HVIT) का उपयोग करने की संभावना पर ISRO विचार कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ISRO से 2035 तक भारतीय स्पेस स्टेशन बनाने और 2040 तक चंद्रमा पर एस्ट्रोनॉट्स को लैंड कराने का लक्ष्य रखने को कहा है। NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar (NISAR) को लगभग 1.5 अरब डॉलर की लागत से डिवेलप किया गया है। 
Advertisement

 

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Space, ISRO, Mission, Technology, Market, Sattelite, Moon, System, Earth, Data, NISAR, Cost, Demand, America

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  8. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.