मारूति सुजुकी ने शुरू की Jimny की डिलीवरी, 12.74 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस

कंपनी की इस ऑफ-रोडर को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगले महीने मारूति सुजुकी अपनी Engage MPV को पेश करेगी

मारूति सुजुकी ने शुरू की Jimny की डिलीवरी, 12.74 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस

इसके लिए वेटिंग पीरियड छह से आठ महीने का है

ख़ास बातें
  • इसके लिए कंपनी को 30,000 से अधिक बुकिंग मिली हैं
  • इस वर्ष के ऑटो एक्सपो में इसे पेश किया गया था
  • इस ऑफ-रोडर को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki ने 5 डोर वाली Jimny की डिलीवरी शुरू कर दी है। इस वर्ष के ऑटो एक्सपो में इसे पेश किया गया था। इसका प्राइस 12.74 लाख रुपये से 15.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसके लिए कंपनी को 30,000 से अधिक बुकिंग मिली हैं। 

कंपनी के गुरूग्राम के प्लांट में Jimny की मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। इसकी बिक्री मारूति सुजुकी के Nexa आउटलेट्स के जरिए की जा रही है। इसके लिए वेटिंग पीरियड छह से आठ महीने का है। कंपनी की इस ऑफ-रोडर को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगले महीने मारूति सुजुकी अपनी  Engage MPV को पेश करेगी। 

इसमें 462 cc का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 104.8 पीएस की पावर और 4000 आरपीएम पर 134.2 एनएम का टॉर्क जनरेट जेनरेट करता है। इसका फ्यूल टैंक 40 लीटर का है। यह 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4 स्पीड AT के विकल्प के साथ है। Maruti Suzuki Jimny में 22.86 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, पुश स्टार्ट और स्टॉप, क्लाइमेट कंट्रोल, पावर विंडो, डिजिटल लॉक और टेकोमीटर दिए गए है। इसमें साइड और कर्टेन एयरबैग्स, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ब्रेक लिमिटेड स्लिप डिफ्रेंशिएल, एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, ब्रेक एसिस्ट फंक्शन, रियर व्यू कैमरा, साइड इंपेक्ट डोर बीम्स, सीटबेल्ट प्री-टेंशनर/फोर्स लिमिटर जैसे सिक्योरिटी फीचर्स हैं। मारुति के पास इस सेगमेंट में Grand Vitara और हाल ही में लॉन्च की गई Fronx मौजूद हैं। कंपनी के लिए यह SUV के सेगमेंट में स्थिति मजबूत करने में मददगार हो सकती है। 

मारूति सुजुकी को इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की कमी से मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में प्रोडक्शन का नुकसान  हुआ है। हालांकि, कंपनी को मौजूदा तिमाही में स्थिति में कुछ सुधार होने की उम्मीद है। पिछले कई महीनों से मारुति को सेमीकंडक्टर की सप्लाई में कमी से प्रोडक्शन में कटौती करनी पड़ रही है। इस वजह से कंपनी को डिमांड को पूरा करने में मुश्किल हो रही है। पिछले वित्त वर्ष में मारुति को लगभग 1.7 लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन का नुकसान हुआ था। कंपनी के पास लंबित ऑर्डर्स की संख्या बढ़कर चार लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। बहुत सी अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियों को भी सेमीकंडक्टर्स की सप्लाई में कमी से प्रोडक्शन घटाना पड़ा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »