• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • महाराष्ट्र की नई EV पॉलिसी से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदारों को मिलेगा लाखों का फायदा, पूरी पॉलिसी समझें...

महाराष्ट्र की नई EV पॉलिसी से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदारों को मिलेगा लाखों का फायदा, पूरी पॉलिसी समझें...

ग्राहकों के फायदे की बात करें, तो आसान लोन और कम ब्याज दर को लेकर सरकार वित्तीय शिक्षण संस्थानों और बैंक्स के साथ बात भी कर रही है।

महाराष्ट्र की नई EV पॉलिसी से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदारों को मिलेगा लाखों का फायदा, पूरी पॉलिसी समझें...

नई EV पॉलिसी से ग्राहकों को अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का फायदा हो सकता है

ख़ास बातें
  • महाराष्ट्र सरकार ने बनाई नई इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी
  • नई पॉलिसी से निर्माता के साथ-साथ ग्रारकों को भी फायदा पहुंचाने की कोशिश
  • 2025 तक सरकार का 10 प्रतिशत EV लाने का लक्ष्य
विज्ञापन
महाराष्ट्र देश के उन पहले कुछ राज्यों में से एक है, जिसने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनी FAME-II EV पॉलिसी को बनाया और राज्य में लागू किया था। यह पॉलिसी फरवरी 2018 में जारी की गई थी। इस निति के जरिए सरकार ने निर्माता और खरीदार दोनों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की है, जिससे न केवल स्टार्टअप्स व कंपनियों को इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) को बनाने में मदद मिले, बल्कि लाभ के चलते ज्यादा से ज्यादा ग्राहक इस सेगमेंट की ओर अपना कदम बढ़ाए। हालांकि, इस पॉलिसी के चलते भी राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में खासा बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली। कहीं न कहीं इसका दोष खराब चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी देना बनता है। लेकिन, अब उत्पादन और मांग में बढ़ोतरी की एक और उम्मीद लिए राज्य सरकार ने इस मौजूदा EV पॉलिसी में बदलाव किए गए हैं। 

Maharashtra EV Policy 2021 में स्टार्टअप्स व कंपनियों के साथ-साथ ग्राहकों का भी ध्यान रखा गया है। इस पॉलिसी की मुख्य उद्देश्य बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को तेज़ी से अपनाना है, जिसके लिए सरकार ने 2025 तक 10 प्रतिशत EV लाने का लक्ष्य भी रखा है। पॉलिसी में टैक्सी (फ्लीट सर्विस) का भी ध्यान रखा गया है। इस सेगमेंट को बढ़ावा देने के लिए 2025 तक बाज़ार में 25 प्रतिशत BEV लाने का लक्ष्य है। इतना ही नहीं, परिवहन विभाग मौजूदा बसों में से 15 प्रतिशत को इलेक्ट्रिक बनाने की योजना बना चुका है।

ग्राहकों के फायदे की बात करें, तो आसान लोन और कम ब्याज दर को लेकर सरकार वित्तीय शिक्षण संस्थानों और बैंक्स के साथ बात भी कर रही है। दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए अधिकतम लाभ क्रमश: 10,000 रुपये और 30,000 रुपये निर्धारित किया गया है। इसी तरह, चार पहिया वाहनों के लिए सबसे अधिक प्रोत्साहन 1.50 लाख रुपये है। ग्राहक 31 दिसंबर, 2021 से पहले ऑटोमोबाइल खरीदने पर अर्ली बर्ड डिस्काउंट के भी हकदार होंगे।

हालांकि, बात यहां एक बार फिर चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर की आती है, जिसका सामाधान इस पॉलिसी में किया गया है। नई पॉलिसी कहती है कि राज्य में हर 3 किलोमीटर के दायरे में एक पब्लिक चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। यदि यह कदम जल्दी उठाया गया, तो निश्चित तौर पर आने वाले समय में बड़े पैमाने में लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर अपना रुख कर सकते हैं। 

पॉलिसी के अनुसार, कई पड़ावों में राज्य के सभी शहरों तक वाहनों के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम शुरू किया जाएगा और 2022 से बड़े शहरों के सभी सरकारी वाहन को इलेक्ट्रिक में तबदील कर दिया जाएगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  2. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  4. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  5. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  7. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  8. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  9. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  10. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »