कहा गया है कि 30 जून के आसपास ये छंटनियां की जा सकती हैं।
Microsoft एक बार फिर से कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार चलाने जा रही है!
Microsoft एक बार फिर से कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार चलाने जा रही है! अबकी बार कंपनी के Xbox डिवीजन में छंटनी होने की खबर आ रही है। गेमिंग डिवीजन से कई सौ कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि कंपनी में कम होते रिवेन्यु के चलते ऐसा किया जा रहा है। हाल ही में कंपनी में नई सीईओ आशा शर्मा ने कमान संभाली है जिसके बाद यह पहला बड़ा बदलाव कंपनी में माना जा रहा है। पिछले कुछ सालों में, Microsoft ने गेमिंग कंटेंट, हार्डवेयर, सब्सक्रिप्शन सर्विस और प्लेटफ़ॉर्म डेवलपमेंट में भारी निवेश किया है। आइए जानते हैं विस्तार से पूरा मामला।
Xbox गेमिंग डिवीजन में बड़ी छंटनी होने की खबर है। आने वाले हफ्तों में कंपनी की तरफ सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी होने की बात सामने आई है। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, यह छंटनी ऐसे समय में की जा रही है जब कंपनी गेमिंग रिवेन्यू में गिरावट दर्ज कर रही है। साथ ही कंसोल की बिक्री का ग्राफ भी नीचे जा रहा है। दूसरी तरफ, हार्डवेयर पुर्जों की बढ़ती कीमतें और विकास का दबाव कंपनी को यह कदम उठाने पर मजबूर कर रहा है ताकि कुछ मुनाफा हासिल किया जा सके।
Bloomberg के Jason Schreier के मुताबिक, कंपनी की रणनीति के जानकारों की ओर से यह खबर निकल कर आ रही है कि Xbox गेमिंग डिवीजन में जल्द ही ये छंटनियां होने वाली हैं। कहा गया है कि 30 जून के आसपास ये छंटनियां की जा सकती हैं। इतना ही नहीं, छंटनियों के साथ ही कंपनी मार्केटिंग बजट में भी कटौती करने जा रही है। वहीं, कुछ अन्य क्षेत्र भी हैं जहां से बजट में कटौती संभव है।
हालांकि Microsoft ने इन योजनाओं की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि कंपनी अपने गेमिंग बिज़नेस में खर्च और कामकाज की क्षमता की समीक्षा कर रही है, जिससे कई विभाग प्रभावित हो सकते हैं। पिछले कुछ सालों में, Microsoft ने गेमिंग कंटेंट, हार्डवेयर, सब्सक्रिप्शन सर्विस और प्लेटफ़ॉर्म डेवलपमेंट में भारी निवेश किया है। हालाँकि, रिपोर्टों से पता चलता है कि इन निवेशों से कंपनी को उम्मीद के मुताबिक फ़ाइनेंशियल रिटर्न नहीं मिला है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर