• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Infosys का तीसरी तिमाही में प्रॉफिट रहा उम्मीद से बेहतर, कंपनी ने बढ़ाई वर्कफोर्स

Infosys का तीसरी तिमाही में प्रॉफिट रहा उम्मीद से बेहतर, कंपनी ने बढ़ाई वर्कफोर्स

इंफोसिस का दिसंबर तिमाही के दौरान कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर लगभग 6,586 करोड़ रुपये रहा

Infosys का तीसरी तिमाही में प्रॉफिट रहा उम्मीद से बेहतर, कंपनी ने बढ़ाई वर्कफोर्स

कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर के दौरान कुछ बड़ी डील मिली हैं

ख़ास बातें
  • कंपनी का एट्रिशन रेट या वर्कर्स के जॉब छोड़ने की दर में कमी हुई है
  • इंफोसिस ने रेवेन्यू में ग्रोथ के गाइडेंस को बढ़ाया है
  • तीसरी तिमाही में इंफोसिस ने 1,627 वर्कर्स को जोड़ा है
विज्ञापन
देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी Infosys का मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही में रेवेन्यू और प्रॉफिट एनालिस्ट्स की उम्मीद से अधिक रहा है। कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर के दौरान कुछ बड़ी डील मिली हैं। इसके अलावा कंपनी का एट्रिशन रेट या वर्कर्स के जॉब छोड़ने की दर में कमी हुई है। इंफोसिस ने रेवेन्यू में ग्रोथ के गाइडेंस को बढ़ाया है। 

कंपनी का तीसरी तिमाही में कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर लगभग 6,586 करोड़ रुपये रहा। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 13.4 प्रतिशत और तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 9.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इंफोसिस का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 20.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 38,318 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का एट्रिशन रेट गिरकर 24.3 प्रतिशत हो गया, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान तिमाही में 27 प्रतिशत से अधिक था। तीसरी तिमाही में इंफोसिस ने 1,627 वर्कर्स को जोड़ा है। कंपनी के स्टाफ की कुल संख्या 3,46,845 हो गई। कंपनी ने बताया कि उसके अधिकतर बिजनेस सेगमेंट और रीजंस में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर डबल डिजिट में ग्रोथ हुई है। 

इंफोसिस ने अपने स्टाफ को को सितंबर तिमाही के लिए वेरिएबल पे का 65 प्रतिशत भुगतान किया था। यह पहली तिमाही की तुलना में कम था। वेरिएबल पे कंपनी और एंप्लॉयी के प्रदर्शन से जुड़ी होती है। आमतौर पर इसे एंप्लॉयी के सैलरी पैकेज में शामिल किया जाता है। जून तिमाही में मार्जिन में गिरावट आने की वजह से वेरिएबल पे में कटौती की गई थी। हालांकि, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने पहली तिमाही के लिए वेरिएबल पे में कमी नहीं की थी। स्लोडाउन और कुछ अन्य कारणों से IT कंपनियों के रेवेन्यू और मार्जिन पर असर पड़ रहा है। इस वजह से इस सेक्टर की कुछ कंपनियों के एंप्लॉयीज की वेरिएबल पे में कमी की जा रही है। इंफोसिस ने पिछले वर्ष के अंत में अपने स्टाफ को चरणबद्ध तरीके से ऑफिस में दोबारा बुलाने की योजना तैयार की थी। 

IT सेक्टर की बहुत सी कंपनियां रिमोट वर्क को समाप्त कर वर्कर्स को ऑफिस बुला रही हैं। इंफोसिस के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और ह्युमन रिसोर्सेज डिविजन के ग्रुप हेड, Krishnamurthy Shankar ने कहा था कि कंपनी की ओर से स्टाफ को फ्लेक्सिबिलिटी की अनुमति दी जाएगी। कंपनी के 54 देशों में 247 ऑफिस हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Software, Revenue, TCS, Slowdown, Market, Infosys, Workers, Profit, Growth, Payment, Deal
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »