Infosys को मिली चेतावनी, फ्रेशर्स की जॉइनिंग में देरी पर कंपनी के खिलाफ होगा प्रदर्शन

इन फ्रेशर्स को सिस्टम इंजीनियर्स के तौर पर 2022 में कंपनी में नियुक्ति का ऑफर दिया गया था। इन्हें दो प्री-ट्रेनिंग सेशन में भी मौजूद होने का निर्देश दिया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 सितंबर 2024 21:40 IST
ख़ास बातें
  • NITES ने कहा है कि कंपनी में इन फ्रेशर्स की जॉइनिंग की निगरानी की जाएगी
  • ये युवा इंजीनियर्स लगभग दो वर्षों से जॉइनिंग का इंतजार कर रहे थे
  • इंफोसिस ने इन्हें 7 अक्टूबर की जॉइनिंग की तिथि दी है

पिछले कुछ वर्षों में IT कंपनियों की ओर से फ्रेशर्स की जॉइनिंग को टालने से जुड़ी शिकायतें बढ़ी हैं

बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल Infosys को नए ग्रेजुएट्स की जॉइनिंग को टालने की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा था। हाल ही में कंपनी ने इन फ्रेशर्स को ऑफर लेटर जारी किए थे। सॉफ्टवेयर वर्कर्स की एक यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर फ्रेशर्स की जॉइनिंग की तिथि को टाला जाता है तो कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Nascent Information Technology Employees Senate (NITES) ने कहा है कि इन फ्रेशर्स की जॉइनिंग की निगरानी की जाएगी। NITES के प्रेसिडेंट, Harpreet Singh Saluja ने बताया,  "लगातार कोशिशों और NITES की ओर से औपचारिक शिकायत के बाद इंफोसिस ने कैम्पस हायरिंग वाले 1,000 से अधिक ग्रेजुएट्स को अप्वाइंटमेंट लेटर जारी कर दिए हैं। ये युवा इंजीनियर्स लगभग दो वर्षों से जॉइनिंग का इंतजार कर रहे थे। इंफोसिस ने इन्हें 7 अक्टूबर की जॉइनिंग की तिथि दी है। यह NITES और उन सभी स्टूडेंट्स की बड़ी जीत है जो अनिश्चितता और देरी के बावजूद मजबूती से खड़े रहे। अगर जॉइनिंग की तिथि का उल्लंघन किया जाता है तो वे कंपनी के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने से नहीं हिचकेंगे।" 

इन फ्रेशर्स को सिस्टम इंजीनियर्स के तौर पर 2022 में कंपनी में नियुक्ति का ऑफर दिया गया था। इन्हें दो प्री-ट्रेनिंग सेशन में भी मौजूद होने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, इनकी जॉइनिंग में काफी देरी हुई है। इस बारे में इंफोसिस के CEO, Salil Parekh ने कहा, "हम प्रत्येक ऑफर को पूरा करेंगे और ये लोग इंफोसिस को जॉइन करेंगे। हमने कुछ तिथियों को एडजस्ट किया है। इसके अलावा हमारे रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है।' 

पिछले कुछ वर्षों में सॉफ्टवेयर कंपनियों की ओर से फ्रेशर्स की जॉइनिंग को टालने से जुड़ी शिकायतें बढ़ी हैं। इस वर्ष बहुत सी टेक कंपनियों ने छंटनी भी की है। कुछ महीने पहले बड़ी IT कंपनियों में से एक Microsoft ने अपनी मिक्स्ड रिएलिटी यूनिट से 1,000 से अधिक वर्कर्स को बाहर किया था। यह यूनिट HoloLens 2 ऑग्मेंटेड रिएलिटी हेडसेट से जुड़ी थी। माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड सॉफ्टवेयर और सर्विस रेंटल के बिजनेस से जुड़ी टीम में भी छंटनी की गई थी। इससे पहले कंपनी ने अपनी गेमिंग डिविजन से लगभग 1,900 वर्कर्स की छंटनी करने का फैसला किया था। इनमें Activision Blizzard और Xbox के वर्कर्स शामिल थे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.