Infosys के एंप्लॉयीज के लिए सप्ताह में 3 दिन ऑफिस में अटेंडेंस जरूरी

इससे पहले कंपनी ने एंप्लॉयीज से नियमित तौर पर ऑफिस में आने को कहा था लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा था

Infosys के एंप्लॉयीज के लिए सप्ताह में 3 दिन ऑफिस में अटेंडेंस जरूरी

हाल ही में TCS ने भी एंप्लॉयीज के लिए एक सप्ताह में पांच दिन ऑफिस में आना अनिवार्य किया था

ख़ास बातें
  • इंफोसिस ने इससे पहले भी एंप्लॉयीज को ऑफिस आने के लिए कहा था
  • कंपनी ने अगले महीने से सप्ताह में तीन दिन ऑफिस आना अनिवार्य कर दिया है
  • इस सेक्टर की कुछ अन्य कंपनियों ने भी वर्क फ्रॉम होम की सुविधा हटा दी है
विज्ञापन
बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल Infosys के एंप्लॉयीज के लिए एक सप्ताह में न्यूनतम तीन दिन ऑफिस से वर्क जरूरी किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने एंप्लॉयीज से नियमित तौर पर ऑफिस में आने को कहा था लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा था। इससे पहले इस सेक्टर की बहुत सी अन्य कंपनियों ने भी एंप्लॉयीज को मिली वर्क फ्रॉम होम की सुविधा हटा दी थी। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंफोसिस के मैनेजमेंट की ओर से भेजी गई एक ईमेल में कहा गया है, "कृपया एक सप्ताह में न्यूनतम तीन दिन ऑफिस आना शुरू करें। यह जल्द अनिवार्य हो जाएगा।" इस ईमेल में ऑफिस लौटने को लेकर पहले भेजी गई ईमेल पर कम रिस्पॉन्स मिलने पर भी नाराजगी जताई गई है। इसमें कहा गया है कि कोरोना के बाद तीन वर्ष तक वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था पर्याप्त है। इसके साथ ही एंप्लॉयीज को बताया गया है कि मेडिकल कारणों को छोड़कर उन्हें नियमित तौर पर ऑफिस में हाजिरी लगानी होगी। 

कंपनी ने एक अन्य ईमेल में बस सर्विसेज के लिए चार्ज को बहाल करने की जानकारी दी है। अगले महीने से इसके एंप्लॉयीज को बस सर्विसेज के लिए प्रति दिन 150 रुपये चुकाने होंगे। हालांकि, यह चार्ज प्रति माह 1,500 रुपये से अधिक नहीं होगा। इंफोसिस के एंप्लॉयीज को कोरोना से पहले प्रत्येक महीने नौ दिन वर्क फ्रॉम होम की अनुमति थी। 

हाल ही में ग्लोबल सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने भी एंप्लॉयीज के लिए एक सप्ताह में पांच दिन ऑफिस में रिपोर्ट करना अनिवार्य किया था। इसके साथ ही कंपनी ने एंप्लॉयीज को ऑफिस में ड्रेस कोड का ध्यान रखने की सलाह दी थी। TCS के चीफ ह्युमन रिसोर्स ऑफिसर, Milind Lakkad ने एंप्लॉयीज को एक ईमेल में कहा था कि कंपनी सभी कार्य दिवसों पर अपने एसोसिएट्स को ऑफिस में देखना चाहती है। उन्होंने बताया था, "बड़ी संख्या में एसोसिएट्स ने पिछले दो वर्षों में कंपनी को जॉइन किया है और वे वर्चुअल या हायब्रिड तरीके से कार्य कर रहे थे। उन्हें इंटीग्रेट करना हमारी जिम्मेदारी है।" इसके साथ ही इस ईमेल में उन्होंने कहा था कि एंप्लॉयीज को ड्रेस कोड का भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि वे कंपनी का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पहले TCS ने बताया था कि उसके लगभग 70 प्रतिशत एंप्लॉयीज की ऑफिस में वापसी हो गई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Software, Demand, TCS, Office, Market, Infosys, Services, Employees, Industry, Rule, Email
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »