33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन

Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इस वक्त Vivo X Fold 3 Pro पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन

Photo Credit: Vivo

Vivo X Fold 3 Pro में 8.03 इंच की E7 AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Vivo X Fold 3 Pro में 8.03 इंच की E7 AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले है।
  • Vivo X Fold 3 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • Vivo X Fold 3 Pro में 5700mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इस वक्त Vivo X Fold 3 Pro पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। अमेजन पर Vivo X Fold 3 Pro को खरीदना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। जी हां इस फोल्डेबल फोन पर भारी कीमत में कटौती और बैंक ऑफर से बचत हो रही है। X Fold 3 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यहां हम आपको Vivo X Fold 3 Pro पर मिलने वाली डील से लेकर कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo X Fold 3 Pro Price & Offers



Vivo X Fold 3 Pro का 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,29,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि जून 2024 में 1,59,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5% कैशबैक (3,899 रुपये) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,26,100 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 37,650 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन 33,899 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Vivo X Fold 3 Pro Features & Specifications

Vivo X Fold 3 Pro में 8.03 इंच की E7 AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2200x2480 पिक्सल और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं इसमें 6.53 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1172x2748 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। Fold 3 Pro में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो X Fold 3 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस, जीपीएस, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में 5700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »