Tata Motors लगाएगी EV के लिए 10,000 चार्जिंग स्टेशंस

टाटा मोटर्स ने इसके लिए Chargezone, Glida, Statiq और Zeon जैसे ऑपरेटर्स के साथ टाई-अप किया गया है

Tata Motors लगाएगी EV के लिए 10,000 चार्जिंग स्टेशंस

देश में सबसे अधिक बिकने वाली EV टाटा मोटर्स की Tiago है

ख़ास बातें
  • देश के EV सेगमेंट में टाटा मोटर्स का पहला स्थान है
  • इसके पास एक बड़ा EV चार्जिंग नेटवर्क भी है
  • कंपनी ने देश में 1.15 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री की है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के लिए अगले दो वर्षों में लगभग 10,000 चार्जिंग स्टेशंस लगाएगी। इसके लिए Chargezone, Glida, Statiq और Zeon जैसे ऑपरेटर्स के साथ टाई-अप किया गया है।  देश के EV सेगमेंट में टाटा मोटर्स का पहला स्थान है। इसके पास एक बड़ा EV चार्जिंग नेटवर्क भी है। 

कंपनी ने देश में 1.15 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री की है। Chargezone, Glida, Statiq और Zeon के पास देश के विभिन्न शहरों में लगभग 2,000 चार्जिंग स्टेशंस हैं। टाटा मोटर्स के साथ टाई-अप से इनकी संख्या बढ़कर लगभग 12,000 हो जाएगी। टाटा मोटर्स के पास तीन इलेक्ट्रिक कारें - Nexon EV, Tigor EV और Tiago EV हैं। इसकी योजना अगले एक वर्ष में तीन और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने की है। टाटा मोटर्स की दूसरी तिमाही में कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स छह प्रतिशत बढ़कर 99,178 यूनिट्स की रही थी। EV की बिक्री तेजी से बढ़ी रही है। देश में EV का मार्केट मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में दोगुना हुआ है। हाल ही में मार्केट रिसर्च फर्म Canalys ने बताया था कि पहली छमाही में EV की बिक्री 48,000 यूनिट्स की थी। इसमें वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 137 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। टाटा मोटर्स ने पहली छमाही में EV की 34,000 यूनिट्स बेची हैं। इस मार्केट में कंपनी के पास लगभग 72 प्रतिशत की हिससेदारी है। 

देश में सबसे अधिक बिकने वाली EV टाटा मोटर्स की Tiago है। इसके बाद इसी कंपनी की Nexon और Tigor हैं। महिंद्रा की XUV400 का चौथा स्थान है। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि उसकी इलेक्ट्रिक कारों ने देश में लगभग 1.4 अरब किलोमीटर का ट्रैवल किया है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

इसकी Tiago EV सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। इसका प्राइस 8.69 लाख रुपये से 12.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसकी Tigor EV को 12.49 लाख रुपये से लगभग 13.75 लाख रुपये के प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इसकी रेंज सिंगल चार्ज में लगभग 315 किलोमीटर की है। Nexon EV के दो वर्जन, प्राइम और मैक्स हैं। इसका प्राइस 14.49 लाख रुपये से 17.19 लाख रुपये के बीच है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  6. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  7. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  10. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »