होंडा मोटरसाइकिल की सेल्स 45 प्रतिशत बढ़ी, Shine 100 से मिली रफ्तार

इस वर्ष की शुरुआत में HMSI ने बताया था कि उसने Shine 100 मोटरसाइकिल के लॉन्च के एक वर्ष के अंदर इसकी तीन लाख से अधिक यूनिट्स बेची हैं

होंडा मोटरसाइकिल की सेल्स 45 प्रतिशत बढ़ी, Shine 100 से मिली रफ्तार

पिछले वित्त वर्ष में 100-110 cc के सेगमेंट में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी थी

ख़ास बातें
  • कंपनी के एक्सपोर्ट में 127 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है
  • पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की बिक्री 12 प्रतिशत बढ़ी थी
  • HMSI ने हरियाणा के मानेसर में नई इंजन असेंबली लाइन शुरू की है
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में से एक Honda Motorcycle & Scooter (HMSI) की मई में देश में होलसेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 45 प्रतिशत बढ़कर 4,50,589 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी की सेल्स 3,11,144 यूनिट्स की थी। मई में कंपनी के एक्सपोर्ट में 127 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

इस वर्ष की शुरुआत में HMSI ने बताया था कि उसने Shine 100 मोटरसाइकिल के लॉन्च के एक वर्ष के अंदर इसकी तीन लाख से अधिक यूनिट्स बेची हैं। पिछले वित्त वर्ष में 100-110 cc के सेगमेंट में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी थी। HMSI ने हरियाणा के मानेसर में नई इंजन असेंबली लाइन शुरू की है। यह 100 cc से लेकर 300 cc तक की रेंज में प्रति दिन 600 इंजन की मैन्युफैक्चरिंग कर सकती है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की बिक्री 12 प्रतिशत बढ़ी थी। HMSI ने 48,93,522 यूनिट्स की रिकॉर्ड सेल्स की थी। 

हाल ही में कंपनी ने दो नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए हैं। इनमें SP160 मोटरसाइकिल और Dio 125 शामिल हैं। SP160 का प्राइस 1.18 लाख रुपये से 1.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। Dio 125 कंपनी का एक्टिवा के बाद दूसरा 125 cc का स्कूटर है। इसका प्राइस 83,400 रुपये से 92,300 रुपये का है। HMSI ने SP125 स्पोर्ट्स एडिशन मोटरसाइकिल लॉन्च की थी। इसका प्राइस 90,567 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) का है। यह देश भर में होंडा रेड विंग डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी। इस मोटरसाइकिल में पहले से बेहतर टैंक डिजाइन  और नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। यह Decent Blue Metallic और Heavy Grey Metallic कलर्स में उपलब्ध होगी। इसमें ब्राइट LED हेडलैम्प, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसके इंस्ट्रूमेंट कंसोल में गियर पोजिशन इंडिकेटर के साथ माइलेज से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी। 

इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनी Honda ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स और मोपेड बनाने में 3.4 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है। दुनिया के बड़े टू-व्हीलर्स मेकर में से एक होंडा की योजना इस दशक के अंत तक 30 नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करने की भी है। कंपनी का इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की कॉस्ट को भी घटाने का लक्ष्य है। कंपनी ने बताया था कि वह अपनी मोटरसाइकिल्स के इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए वह 2025 तक लगभग 70 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी। इसके बाद 2030 तक लगभग 2.7 अरब डॉलर लगाए जाएंगे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »