ई-कॉमर्स कंपनियों के कैश-ऑन-डिलीवरी पर चार्ज लगाने की सरकार कर रही जांच

उपभोक्ता मामलों के मंत्री Pralhad Joshi ने बताया है कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ मिली शिकायतों की डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स एक विस्तृत जांच करेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2025 22:34 IST
ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स से जुड़ी कंपनियों पर गलत कारोबारी तरीकों के आरोप लगे हैं
  • बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन भी कस्टमर की खरीदारी में एक फीस को जोड़ती है
  • यह सभी कस्टमर्स से 'एमेजॉन मार्केटप्लेस फीस' के तौर पर 5 रुपये लेती है

अगर कस्टमर्स को गलत चार्जेज से जुड़ी कोई शिकायत हो तो वे '1915' डायल कर इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं

देश में पिछले कुछ वर्षों में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स का बिजनेस तेजी से बढ़ा है। हालांकि, ई-कॉमर्स से जुड़ी कंपनियों पर गलत कारोबारी तरीकों का इस्तेमाल करने के आरोप भी लगते रहे हैं। इन कंपनियों की ओर से कैश-ऑन-डिलीवरी (COD) से जुड़े ऑर्डर्स पर कथित तौर पर हिडेन चार्जेज लगाने की डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स ने जांच शुरू की है। आमतौर पर, ये चार्ज ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म्स पर चेकआउट प्रोसेस के दौरान लगाए जाते हैं। 

उपभोक्ता मामलों के मंत्री Pralhad Joshi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ मिली शिकायतों की डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स एक विस्तृत जांच करेगा। ये शिकायतें इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए दिए जाने वाले COD ऑर्डर्स से जुड़ी हैं। जोशी ने इसे एक 'डार्क पैटर्न' बताया जिससे उपभोक्ताओं को भ्रमित कर नुकसान किया जाता है। हालांकि, उन्होंने यह जानकारी नहीं दी कि किन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स की जांच की जाएगी। उनकी X पर पोस्ट में एक अन्य यूजर (@sidnan_s) का हवाला दिया गया है जिसमें इस यूजर ने Flipkart पर चेकआउट स्क्रीन का एक पेमेंट हैंडलिंग स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है। इस इमेज में एक परचेज पर तीन फीस दिख रही हैं। इनमें ऑफर हैंडलिंग फीस, पेमेंट हैंडलिंग फीस और प्रोटेक्ट प्रॉमिस फीस शामिल हैं। 

Advertisement

बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon भी कस्टमर्स की खरीदारी में एक फीस को शामिल करती है। एमेजॉन के सपोर्ट पेज पर बताया गया है कि यह सभी कस्टमर्स से 'एमेजॉन मार्केटप्लेस फीस' के तौर पर 5 रुपये लेती है। इसमें एमेजॉन प्राइम सब्सक्रिप्शन रखने वाले कस्टमर्स भी शामिल हैं। ई-कॉमर्स कंपनियों की जांच करने का फैसला यह संकेत दे रहा है कि इनके जरिए खरीदारी करने पर कस्टमर्स को जल्द ही अधिक पारदर्शिता दिख सकती है। अगर कस्टमर्स को गलत चार्जेज से जुड़ी कोई शिकायत हो तो वे '1915' डायल कर नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं। 

क्विक-कॉमर्स से जुड़ी कंपनियां Swiggy और Zomato भी पेमेंट की शुरुआत से पहले विभिन्न चार्जेज लगाती हैं। ये चार्ज इन ऐप्स के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने वाले कस्टमर्स को भी चुकाने होते हैं। डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स ने बताया है कि नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन को 21 सितंबर से विभिन्न कंपनियों के खिलााफ गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के रेट में कटौती से जुड़ी 3,981 शिकायतें मिली हैं। GST के रेट में कम के बाद अपने प्रोडक्ट्स का मैक्सिमम रिटेल प्राइस (MRP) नहीं घटाने वाली कंपनियों के खिलाफ डिपार्टमेटं कार्रवाई कर रहा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  3. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  4. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  5. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  6. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  9. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  10. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.