Google को गैर कानूनी लोन ऐप्स पर सरकार और RBI ने दी चेतावनी

डिजिटल लेंडिंग सेगमेंट में धोखाधड़ी के मामले बढ़ने के बाद RBI ने हाल ही में लेंडर्स से डिजिटल लेंडिंग सर्विसेज के लिए कड़े नियम बनाने को कहा था

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 सितंबर 2022 09:09 IST
ख़ास बातें
  • इसका उद्देश्य बॉरोअर्स को जालसाजी से सुरक्षित करना है
  • सरकार और RBI स्वीकृति वाले लेंडिंग ऐप्स की लिस्ट तैयार कर रहे हैं
  • गूगल से इन ऐप्स के डिस्ट्रीब्यूशन को कम करने के लिए कहा गया है

RBI ने कुछ सप्ताह पहले डिजिटल लेंडिंग के लिए विस्तृत गाइडलाइंस जारी की थी

इंटरनेट सर्च की टॉप कंपनी Google को सरकार ने गैर कानूनी लेंडिंग ऐप्स का इस्तेमाल रोकने के लिए कड़े नियम लागू करने के लिए कहा है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ((MeitY) और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI) ने गूगल को इन ऐप्स पर लगाम लगाने का निर्देश दिया है। डिजिटल लेंडिंग सेगमेंट में धोखाधड़ी के मामले बढ़ने के बाद RBI ने हाल ही में लेंडर्स से डिजिटल लेंडिंग सर्विसेज के लिए कड़े नियम बनाने को कहा था। 

इसका उद्देश्य बॉरोअर्स को जालसाजी से सुरक्षित करना था। गूगल ने फाइनेंशियल सर्विसेज ऐप्स के लिए अपनी स्टोर डिवेलपर प्रोग्राम पॉलिसी में बदलाव किया है। इसमें पर्सनल लोन ऐप्स के लिए अतिरिक्त शर्तें शामिल हैं। Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, गैर कानूनी डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म्स पर लगाम लगाने के लिए सरकार और RBI ने गूगल से स्क्रूटनी बढ़ाने और यह पक्का करने के लिए कहा है कि केवल रेगुलेटर से स्वीकृति वाले लोन ऐप्स ही गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हों। इसके साथ ही गूगल से इन ऐप्स के वेबसाइट्स और डाउनलोड के अन्य जरियों से डिस्ट्रीब्यूशन को भी कम करने के लिए कहा गया है। 

गूगल ने बताया है कि उसने फाइनेंशियल सर्विसेज ऐप्स के लिए पिछले वर्ष सितंबर से अपनी प्ले स्टोर डिवेलपर प्रोग्राम पॉलिसी में बदलाव कर पर्सनल लोन ऐप्स के लिए अतिरिक्त शर्तों को अनिवार्य किया था। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि भारत में प्ले स्टोर से 2,000 से अधिक पर्सनल लोन ऐप्स को यूजर सेफ्टी पॉलिसी का उल्लंघन करने की वजह से हटाया गया है। उनका कहना था, "इस समस्या से निपटने के लिए हम कानून प्रवर्तन एजेंसियों और इंडस्ट्री से जुड़े संगठनों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।"

RBI ने कुछ सप्ताह पहले डिजिटल लेंडिंग के लिए विस्तृत गाइडलाइंस जारी की थी। सरकार और RBI स्वीकृति वाले लेंडिंग ऐप्स की लिस्ट तैयार कर रहे हैं। RBI ने डिजिटल लोन को किसी थर्ड पार्टी के बिना बॉरोअर के बैंक एकाउंट में सीधे क्रेडिट करना भी अनिवार्य किया है। पेमेंट सर्विसेज से जुड़ी Paytm को चलाने वाली  वन 97 कम्युनिकेशन ने चाइनीज लोन मर्चेंट्स से कोई लिंक होने से इनकार किया है। एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने एक चाइनीज लोन ऐप की जांच के तहत इन मर्चेंट्स को निशाने पर लिया है।   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  2. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  2. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  3. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  4. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  5. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  6. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  7. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  8. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  9. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  10. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.