• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 365 दिनों तक 912GB से ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, FREE Gemini AI के साथ Jio का जबरदस्त प्लान!

365 दिनों तक 912GB से ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, FREE Gemini AI के साथ Jio का जबरदस्त प्लान!

Reliance Jio अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में लम्बी वैधता वाले खास प्लान पेश करती है।

365 दिनों तक 912GB से ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, FREE Gemini AI के साथ Jio का जबरदस्त प्लान!

Reliance Jio अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में लम्बी वैधता वाले खास प्लान पेश करती है।

ख़ास बातें
  • प्लान में डेली बेसिस पर 2.5GB डेटा मिलता है।
  • प्लान के साथ कुल 912.5GB डेटा कंपनी दे रही है।
  • साथ में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और SMS बेनिफिट भी हैं।
विज्ञापन

Jio, Airtel, Vodafone Idea जैसी कंपनियां देश के अधिकतर सब्सक्राइबर्स समेटे हुए हैं। पिछले कुछ महीनों में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लान्स की कीमतें काफी बढ़ा दी हैं। कुछ प्लान्स में डेटा बेनिफिट हट गया है तो कई में समान बेनिफिट्स के लिए टैरिफ बढ़ा दिया गया है। ऐसे में बहुत हद तक अभी भी वार्षिक प्लान काफी फायदे का सौदा साबित हो रहे हैं। Jio के प्लान इनमें सबसे अधिक बेनिफिट्स के साथ आते हैं। आज हम आपको जियो के ऐसे ही एक वार्षिक प्रीपेड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Reliance Jio अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में लम्बी वैधता वाले खास प्लान पेश करती है। ये प्रीपेड प्लान यूजर्स को थोक के रेट पर बेनिफिट्स देते हैं। प्लान्स में सालभर तक वैलिडिटी, डेटा और एंटरटेनमेंट की मौज रहती है। 365 दिनों की वैधता के साथ प्लान्स में अनलिमिटिड 5जी सुपरफास्ट इंटरनेट का लाभ भी मिलता है। साथ ही फ्री बेनिफिट्स की तो भरमार है। आइए जानते हैं जियो के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान के बारे में विस्तार से। 

Jio Rs 3599 Plan
Jio अपने 365 दिनों की वैधता वाले प्लान में 3599 रुपये का शुरुआती प्लान पेश करती है। इस प्लान में डेली बेसिस पर 2.5GB डेटा मिलता है। प्लान के साथ कुल 912.5GB डेटा कंपनी दे रही है। साथ में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और SMS बेनिफिट भी हैं। हाई स्पीड डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट कनेक्शन चलता रहता है लेकिन स्पीड 64 Kbps तक ही रह जाती है। प्लान में यूजर को रोज 100 SMS फ्री मिलते हैं। 

प्लान में JioHotstar का 3 महीने का मोबाइल/TV सब्सक्रिप्शन भी है। साथ ही आपको Free Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में ग्राहक को JioTV, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV के माध्यम से आप 365 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। जियो प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज का ऑप्शन देता है। इसमें यूजर 50GB की क्लाड स्टोरेज मिलती है। प्लान के साथ Google Gemini Pro प्लान का सब्सक्रिप्शन भी दिया गया है जिसकी कीमत 35100 रुपये बताई गई है। लेकिन उसके लिए आपके सिम में 349 रुपये का प्लान या कोई अनलिमिटिड 5G प्लान एक्टिव होना चाहिए।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  2. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  3. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
  4. Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
  5. Vivo Pad FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, NCC पर हुई लिस्टिंग
  6. iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ
  7. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 50MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने
  8. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: डेली 2GB इंटरनेट वाला कौन सा प्लान है ज्यादा फायदेमंद
  9. Airtel यूजर्स को ₹30,000 से ज्यादा के फायदे, फ्री मूवी टिकट और iPhones पर भारी बचत भी!
  10. इलेक्ट्रिक कार खरीदने का है प्लान तो जानें कैसे होंगे फायदे?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »