• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ED का शिकंजा कसने के बाद Paytm ने चाइनीज लोन मर्चेंट्स से लिंक होने से किया इनकार

ED का शिकंजा कसने के बाद Paytm ने चाइनीज लोन मर्चेंट्स से लिंक होने से किया इनकार

ED ने बताया था कि उसने कुछ ऑनलाइन पेमेंट गेटवेज के परिसरों पर छापे मारे हैं। इनमें Paytm, Razorpay और Cashfree शामिल हैं

ED का शिकंजा कसने के बाद Paytm ने चाइनीज लोन मर्चेंट्स से लिंक होने से किया इनकार

चीन के अलीबाबा ग्रुप की वन 97 कम्युनिकेशन में हिस्सेदारी है

ख़ास बातें
  • ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत छापे मारे थे
  • हाल ही में कुछ क्रिप्टो एक्सचेंजों को भी ED ने नोटिस दिए थे
  • इन एक्सचेंजों की मनी लॉन्ड्रिंग जैसे मामलों में जांच होगी
विज्ञापन
पेमेंट सर्विसेज देने वाली Paytm की कंपनी  वन 97 कम्युनिकेशन ने चाइनीज लोन मर्चेंट्स से कोई लिंक होने से इनकार किया है। एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने एक चाइनीज लोन ऐप की जांच के तहत इन मर्चेंट्स को निशाने पर लिया है। ED ने शनिवार को बताया था कि उसने कुछ ऑनलाइन पेमेंट गेटवेज के परिसरों पर छापे मारे हैं। इनमें Paytm, Razorpay और Cashfree शामिल हैं।

Paytm ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया, "ED ने ऐसे मर्चेंट्स के बारे में जानकारी मांगी है जिन्हें हम पेमेंट प्रोसेसिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराते हैं। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि ये मर्चेंट्स अलग एंटिटीज हैं और इनमें से कोई हमारे ग्रुप की एंटिटी नहीं है।" पेटीएम ने बताया कि ED ने उसकी या उसके ग्रुप की एंटिटीज से जुड़ी किसी मर्चेंट को ब्लॉक करने का निर्देश नहीं दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ED ने चीन के नागरिकों से जुड़े कुछ मर्चेंट एकाउंट्स में रखा लगभग 17 करोड़ रुपये का फंड जब्त किया है। ED ने ये छापे प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत मारे थे। 

चीन के अलीबाबा ग्रुप की वन 97 कम्युनिकेशन में हिस्सेदारी है। ED ने हाल ही में क्रिप्टो एक्सचेंजों CoinDCX, WazirX और CoinSwitch Kuber को नोटिस दिए थे। इन एक्सचेंजों की मनी लॉन्ड्रिंग और फॉरेन एक्सचेंज कानून के उल्लंघन के मामलों में जांच होगी। ED के अलावा फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) से जुड़ी अथॉरिटीज भी जांच का हिस्सा होंगी।

CoinSwitch के प्रवक्ता ने Gadgets 360 को बताया था, "क्रिप्टो सेगमेंट शुरुआती दौर की एक इंडस्ट्री है और इसमें काफी संभावना है। हमें विभिन्न सरकारी एजेंसियों से प्रश्न मिले हैं। हमारा रवैया हमेशा पारदर्शिता का रहा है।" मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ED जानना चाहता है कि देश में क्रिप्टो एक्सचेंज कैसे काम करते हैं। CoinDCX और WazirX दोनों ने देश के कानूनों का पालन करने का दावा किया है और ये कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं। देश में क्रिप्टो सेगमेंट पहले ही मार्केट की वोलैटिलिटी और नए टैक्स रूल लागू होने से मुश्किलों का सामना कर रहा है। इस जांच से इन एक्सचेंजों की ट्रेडिंग वॉल्यूम में और कमी आ सकती है। इस वर्ष अप्रैल से वर्चुअल डिजिटल एसेट्स ( VDA) से प्रॉफिट पर 30 प्रतिशत का टैक्स लागू हुआ था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Loan, raid, Paytm, Market, China, ED
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »