Apple से लड़ते-लड़ते आखिर जीत गया Fortnite! 5 साल बाद App Store पर लौटा गेम

करीब 5 साल बाद Fortnite ने फिर से Apple App Store पर वापसी कर ली है। Epic Games ने इसे Apple Tax के खिलाफ बड़ी जीत बताया है। कंपनी अब भी App Store फीस और पेमेंट सिस्टम को लेकर Apple के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रही है।

Apple से लड़ते-लड़ते आखिर जीत गया Fortnite! 5 साल बाद App Store पर लौटा गेम

Photo Credit: Reuters

5 साल बाद Apple App Store पर वापस लौटा Fortnite गेम

ख़ास बातें
  • Fortnite ने 5 साल बाद फिर App Store पर वापसी की
  • Epic Games ने Apple Tax खत्म होने का दावा किया
  • Apple और Epic की कानूनी लड़ाई अभी भी जारी है
विज्ञापन

Fortnite करीब 5 साल बाद फिर से Apple App Store पर वापस आ गया है। Epic Games और Apple के बीच लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई के बीच यह बड़ा डेवलपमेंट माना जा रहा है। Epic Games के CEO Tim Sweeney ने इसे “Apple Tax के अंत की शुरुआत” बताया है। दरअसल Epic लंबे समय से Apple और Google के 30 प्रतिशत ऐप स्टोर कमीशन का विरोध कर रहा है। कंपनी चाहती है कि यूजर्स सीधे Epic Games Store से पेमेंट कर सकें, ताकि Apple और Google को हिस्सा न देना पड़े। इसी विवाद के चलते 2020 में Fortnite को iOS से हटा दिया गया था।

Epic Games और Apple के बीच यह विवाद कई सालों से कोर्ट में चल रहा है। पिछले साल ऐसा लगा था कि Epic को बड़ी कानूनी जीत मिल गई है और Fortnite जल्द iPhone पर वापस आ जाएगा, लेकिन Apple ने उस समय गेम की वापसी रोक दी थी। अब Epic ने दोबारा Fortnite को App Store पर ला दिया है। Tim Sweeney ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि Apple ने अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट में माना है कि दुनियाभर के रेगुलेटर्स इस केस को देख रहे हैं और यह तय करेंगे कि Apple कितना कमीशन चार्ज कर सकता है।

Epic Games ने बयान में कहा कि कंपनी Apple की "एंटी-कॉम्पिटिटिव" App Store पॉलिसी को चुनौती देती रहेगी। कंपनी के मुताबिक Apple वैकल्पिक ऐप स्टोर और दूसरे पेमेंट सिस्टम को ब्लॉक करता है। Epic का कहना है कि जापान, यूरोपियन यूनियन और यूनाइटेड किंगडम जैसे कई क्षेत्रों में रेगुलेटर्स पहले ही नए कानून ला चुके हैं, लेकिन Apple अब भी फीस और दूसरे नियमों के जरिए सिस्टम को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है।

Tim Sweeney ने यह भी कहा कि Apple अलग-अलग देशों में अलग नियम लागू करके मामले को लंबे समय तक खींचता रहा है। उनके मुताबिक अब यह लड़ाई सिर्फ Epic Games की नहीं बल्कि सभी डेवलपर्स और कंज्यूमर्स की है। कंपनी चाहती है कि मोबाइल ऐप मार्केट में ज्यादा ओपन और फेयर सिस्टम बनाया जाए, जहां डेवलपर्स को ज्यादा कंट्रोल मिल सके।

हालांकि Fortnite अभी तक ऑस्ट्रेलिया के App Store पर वापस नहीं आया है। Epic Games ने कहा कि वह कोर्ट के अंतिम फैसले का इंतजार कर रही है। कंपनी के मुताबिक वह Apple के मौजूदा पेमेंट सिस्टम के तहत वापस नहीं आना चाहती, क्योंकि Epic उसे गैरकानूनी मानती है।

Fortnite की वापसी ऐसे समय हुई है जब Epic Games खुद कई चुनौतियों का सामना कर रही है। कंपनी ने मार्च में बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक Fortnite के बैटल रॉयल मोड की लोकप्रियता पहले की तुलना में कम हुई है। इसके अलावा Apple और Google के खिलाफ लंबे कानूनी मामलों और Epic Games Store को चलाने में भी कंपनी का काफी पैसा खर्च हुआ है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »