Instagram पर कैसे पोस्ट करें Instants, यहां जानें सबकुछ

Instagram हाल ही में अपने यूजर्स के लिए फोटो शेयर करने का एक नया तरीका लेकर आया है, जिसका नाम Instagram Instants है।

Instagram पर कैसे पोस्ट करें Instants, यहां जानें सबकुछ

Photo Credit: Instagram

Instagram Instants

ख़ास बातें
  • Instagram फोटो शेयर करने का एक नया तरीका Instagram Instants लाया है।
  • Instants से यूजर्स कुछ समय के लिए दिखने वाले कंटेंट शेयर कर सकते हैं।
  • Instants फॉलोअर्स द्वारा देखे जाने के बाद अपने आप गायब हो जाता है।
विज्ञापन

Instagram हाल ही में अपने यूजर्स के लिए फोटो शेयर करने का एक नया तरीका लेकर आया है, जिसका नाम Instagram Instants है। इसके जरिए यूजर्स कुछ समय के लिए दिखने वाले कंटेंट को शेयर कर सकते हैं। यह आपके दोस्तों और फॉलोअर्स द्वारा देखे जाने के बाद अपने आप गायब हो जाती है। Instagram इंस्टेंट्स पर पोस्ट की गई फोटो दूसरों के इनबॉक्स में नजर आती है। इसमें यूजर्स कम से कम एडिटिंग के साथ फोटो शेयर कर सकते हैं। सोशल मीडिया ऐप यूजर्स को इंस्टेंट्स को बंद करने की सुविधा भी देती है। यह नया फीचर कैसे काम करता है आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Instagram इंस्टेंट कैसे करें पोस्ट:

इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स इमेज पोस्ट करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में इंस्टाग्राम ऐप खोलना है।
अब अपना इंस्टाग्राम इनबॉक्स खोलने के लिए स्वाइप करना है या स्क्रीन के नीचे दिख रहे मैसेज बटन पर टैप करना है।
फिर पेज के निचले दाएं कॉर्नर में मौजूद प्लस साइन पर क्लिक करना है।
अब न्यू इंस्टेंट पेज पर आपका कैमरा फीड नजर आएगा।
अब आप एक नई इमेज क्लिक करके उसे तुरंत इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स के तौर पर पोस्ट कर सकते हैं।
अगर आप इमेज डिलीट करना चाहते हैं, तो आप योर इंस्टेंट्स सेक्शन में जाकर उसे हटा सकते हैं।

इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स के जरिए रीकैप कैसे करें तैयार:

आप पोस्ट किए गए सभी इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स का रीकैप बनाने के लिए सबसे पहले अपने फोन में इंस्टाग्राम ऐप खोलना है।
फिर अपना इंस्टाग्राम इनबॉक्स खोलने के लिए स्वाइप करना है।
ऑप्शन्ल आप स्क्रीन के नीचे नजर आने वाले मैसेज बटन पर टैप कर सकते हैं।
अब आपको पेज के निचले दाएं कॉर्नर में प्लस साइन पर क्लिक करना होगा।
अगर आपके इनबॉक्स में कोई अनसीन इंस्टाग्राम इंस्टेंट है, तो प्लस साइन की जगह पर एक फोटो नजर आएगी।
इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स पेज खोलने पर आपका कैमरा फीड खुल जाएगा।
यहां स्क्रीन के ऊपर दाएं कॉर्नर में 4 स्क्वाअर बॉक्स पर टैप करना है।
अब आपका इंस्टेंट्स पेज खुल जाएगा।
अब रीकैप में ऐड करने के लिए इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स का चयन करने के बाद आप नीचे नजर आने वाले क्रिएट रीकैप बटन पर टैप कर सकते हैं।
ऐप आपको पेज से सीधे अपनी स्टोरी पर इंस्टेंट्स रीकैप शेयर करने का ऑप्शन देता है।

ऐप में Instagram इंस्टेंट्स कैसे करें बंद:

अगर आप अपने इनबॉक्स में इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स नहीं देखना चाहते हैं तो अपने फोन में इंस्टाग्राम ऐप खोलना है।
अब स्क्रीन के नीचले दाएं कॉर्नर में अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करके या बाईं ओर स्वाइप करके अपने प्रोफाइल पेज पर जाना है।
फिर अपने प्रोफाइल पेज के ऊपर दाएं कॉर्नर में थ्री-वर्टिकल लाइन पर टैप करना है।
उसके बाद सेटिंग्स और एक्टिविटी पेज खुल जाएगा।
अब नीचे स्क्रॉल करके वॉट यू केन सी सेक्शन पर जाना है।
फिर कंटेंट प्रेफ्रेंस बटन पर क्लिक करना है।
अब आप इनबॉक्स में हाइड इंस्टेंट्स बटन पर टैप करके इस फीचर को बंद कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »