एलन मस्क को बेहतरीन इंजीनियर मानते हैं पुणे के उनके दोस्त

पिछले सप्ताह माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदने के बाद मस्क ने इसमे बड़े बदलाव करने की है

एलन मस्क को बेहतरीन इंजीनियर मानते हैं पुणे के उनके दोस्त
ख़ास बातें
  • Twitter को खरीदने के बाद मस्क इसमें बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रहे हैं
  • पुणे के Pranay Pathole के साथ मस्क की दोस्ती लगभग चार वर्ष पुरानी है
  • मस्क को प्रणय एक प्रेरणा मानते हैं
विज्ञापन
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति Elon Musk को अपने फैसलों और तीखे बयानों के लिए बहुत से लोग निशाना बनाते हैं। हालांकि, भारत में उनके एक बड़े समर्थक मौजूद हैं। पुणे के सॉफ्टवेयर इंजीनियर Pranay Pathole के साथ मस्क की दोस्ती लगभग चार वर्ष पुरानी है। 

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदने के बाद मस्क इसमें बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रहे हैं। इसे लेकर उनकी आलोचना भी की जा रही है। इस बारे में प्रणय ने कहा कि मस्क के साथ की जा रही नफरत 'गलत' है। उन्होंने ट्विटर पर मस्क को एक 'प्रेरणा' बताया। उन्होंने कहा, "मस्क की आलोचना गलत है। वह इस जेनरेशन के बेहतरीन इंजीनियर्स में से एक हैं। वह क्लाइमेट चेंज, रीयूजेबल रॉकेट्स और फ्री स्पीच के लिए काम कर रहे हैं।" इस ट्वीट पर केवल वे लोग ही कमेंट कर सकते हैं जिन्हें प्रणय फॉलो करते हैं। देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के लिए काम करने वाले प्रणय ने हाल ही में अगस्त में मस्क से पहली बार मुलाकात की थी। 

इन दोनों के बीच दोस्ती लगभग चार वर्ष पहले शुरू हुई थी जब प्रणय ने टेस्ला के ऑटोमैटिक विंडशील्ड वाइपर्स में एक कमी का खुलासा किया था। ट्विटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदने के बाद मस्क ने बताया है कि वह इसके चीफ एग्जिक्यूटिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। दुनिया की बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में शामिल Tesla के अलावा मस्क रॉकेट कंपनी SpaceX के भी हेड हैं। 

ट्विटर का कंट्रोल हासिल करने के बाद मस्क ने कंपनी के CEO, पराग अग्रवाल, CFO नेड सेगल, जनरल काउंसल सीन एडगेट और लीगल पॉलिसी, ट्रस्ट और सिक्योरिटी हेड विजया गड्डे को कंपनी से बाहर कर दिया है। ट्विटर के लिए एक बड़ी समस्या मॉनेटाइजिंग की रही है। मस्क इसका समाधान करना चाहते हैं और उनके कुछ आइडिया के बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। मस्क का मानना है कि किसी यूजर को ट्विटर पर वेरिवाइड (ब्लू टिक) मार्क देने के लिए कंपनी को भुगतान मिलना चाहिए। ऐसी संभावना है कि इसके यूजर्स को सब्सक्रिप्शन के हिस्से के तौर पर ब्लू टिक के लिए ट्विटर को लगभग 20 डॉलर चुकाने पड़ सकते हैं। ट्विटर को कुछ देशों में कानूनी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है, जिसका असर इसके बिजनेस पर भी पड़ा है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »