• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Twitter, Facebook पर देश में बढ़ेगी सख्ती, यूजर्स की शिकायतों को अनदेखा करना पड़ेगा भारी

Twitter, Facebook पर देश में बढ़ेगी सख्ती, यूजर्स की शिकायतों को अनदेखा करना पड़ेगा भारी

नए रूल्स में अपीलेट कमिटी बनाने का प्रावधान है, जो कंटेंट हटाने या ब्लॉक करने से जुड़े निवेदनों पर बड़ी टेक कंपनियों के फैसलों को रद्द कर सकती है

Twitter, Facebook पर देश में बढ़ेगी सख्ती, यूजर्स की शिकायतों को अनदेखा करना पड़ेगा भारी

भारत में ट्विटर का केंद्र सरकार के साथ कई मुद्दों पर विवाद रहा है

ख़ास बातें
  • नए रूल्स में अपीलेट कमिटी बनाने का प्रावधान है
  • सोशल मीडिया कंपनियों को यूजर्स की शिकायतों का जल्द समाधान करना होगा
  • सरकार का कहना है कि इसे लेकर बर्दाश्त नहीं की जाएगी
विज्ञापन
सोशल मीडिया कंपनियों को प्रतिबंधित और गलत जानकारी वाले कंटेंट को रोकने के लिए कानूनी तौर पर जवाबदेह बनाने के लिए केंद्र सरकार IT रूल्स में संशोधन कर रही है। सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश में ऑपरेट कर रहे Facebook और Twitter जैसे प्लेटफॉर्म्स को देश के कानूनों का पालन करने के साथ ही यूजर्स के संवैधानिक अधिकारियों का ध्यान रखना होगा। 

नए रूल्स में अपीलेट कमिटी बनाने का प्रावधान है, जो कंटेंट हटाने या ब्लॉक करने से जुड़े निवेदनों पर बड़ी टेक कंपनियों के फैसलों को रद्द कर सकती है। सोशल मीडिया कंपनियों पर कंटेंट को लेकर लापरवाही बरतने या शिकायतों का जल्द समाधान नहीं करने के आरोप लगते रहे हैं। IT स्टेट मिनिस्टर Rajeev Chandrasekhar ने बताया कि IT रूल्स में बदलाव से सोशल मीडिया कंपनियों पर कंटेंट को लेकर शिकायतों का जल्द निपटारा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लापरवाही वाले रवैये के कारण इन रूल्स में बदलाव करना जरूरी था। उनका कहना था कि ऐसे रवैये को स्वीकार नहीं किया जा सकता। 

बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में शामिल Tesla के CEO, Elon Musk ने पिछले सप्ताह ट्विटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदने की डील पूरी की थी। इससे मस्क दुनिया भर में बड़ा असर रखने वाले सोशल मीडिया ऐप्स में से एक के मालिक बन गए हैं। भारत में ट्विटर का केंद्र सरकार के साथ कई मुद्दों पर विवाद रहा है। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर का मालिक बदलने के बाद हेट स्पीच पर लगाम लगने की उम्मीद जताई है। राहुल के एक रेप पीड़िता की पिक्चर शेयर करने के बाद उनके ट्विटर हैंडल को ब्लॉक कर दिया गया था और उन्हें राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) से नोटिस भी मिला था। इसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल का कुछ दिनों तक इस्तेमाल नहीं किया था। राहुल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ट्विटर पर विपक्ष की आवाज को दबाया नहीं जाएगा और तथ्यों की बेहतर तरीके से जांच की जाएगी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल की 'गड़बड़ी' का एक ग्राफ भी शेयर किया था। इसमें दिख रहा है कि पिछले वर्ष अगस्त से इस वर्ष फरवरी के बीच उनके नए फॉलोअर्स की संख्या कम हुई है। उन्होंने दावा किया है कि वह इसे लेकर ट्विटर को 20 अपील कर चुके हैं। हालांकि, ट्विटर ने किसी गड़बड़ी से इनकार किया है। ग्राफ से यह भी पता चल रहा है कि पिछले वर्ष जनवरी से राहुल के ट्विटर एकाउंट के नए फॉलोअर्स की संख्या बढ़ रही थी और इस वर्ष फरवरी के बाद से यह दोबारा बढ़ी है।  


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »