ईरान में भारी हिंसा के बीच Elon Musk ने दी मुफ्त इंटरनेट सर्विस की पेशकश

ईरान में सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों को दबाने के लिए की जा रही कार्रवाई में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 जनवरी 2026 15:48 IST
ख़ास बातें
  • ईरान में सरकार के खिलाफ हजारों लोग प्रदर्शन कर रहे हैं
  • इन प्रदर्शनों को दबाने के लिए ईरान में इंटरनेट सर्विस को बंद किया गया है
  • स्टारलिंक ने रूस के हमले के बाद यूक्रेन में भी मुफ्त सर्विस दी थी

अमेरिका के प्रेसिडेंट Donald Trump ने ईरान के लोगों से प्रदर्शनों को जारी रखने के लिए कहा है

पिछले कुछ सप्ताह से सरकार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के कारण ईरान में इंटरनेट को बंद कर दिया गया है। इससे इन प्रदर्शनों में शामिल लोगों को कम्युनिकेशन में मुश्किल हो रही है। बिलिनेयर Elon Musk की SpaceX ने ईरान में Starlink की इंटरनेट सर्विस मुफ्त देने की पेशकश की है। सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली स्टारलिंक की कई देशों में मौजूदगी है। 

ईरान में सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei को हटाने की मांग को लेकर हजारों लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। एक्टिविस्ट ग्रुप्स ने चेतावनी दी है कि इन प्रदर्शनों को दबाने के लिए की जा रही कार्रवाई में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका है। Bloomberg की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान में SpaceX ने स्टारलिंक की सब्सक्रिप्शन फीस को हटा दिया है। हालांकि, इस सर्विस का इस्तेमाल वही लोग कर सकेंगे जिनके पास इसके लिए रिसीवर मौजूद हैं। ईरान और विवादों का सामना कर रहे अन्य रीजंस में स्टारलिंक की सर्विस उपलब्ध कराने से दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति मस्क और अमेरिकी सरकार की ताकत का संकेत मिल रहा है। इस बारे में SpaceX ने टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं दिया। 

Advertisement

अमेरिका के प्रेसिडेंट Donald Trump ने ईरान के लोगों से प्रदर्शनों को जारी रखने के लिए कहा है। ट्रंप ने स्टारलिंक से भी बात कर उसे ईरान में कम्युनिकेशन को बहाल करने में मदद के लिए कहा था। ईरान में स्टारलिंक पर बैन लगा है लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग छिपे हुए तरीके से इसकी सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा था, "हम एलन मस्क से बात कर सकते हैं क्योंकि आप जानते हैं कि इस तरह के कार्य में वह अच्छे हैं। उनके पास एक बहुत अच्छी कंपनी है।" इससे पहले भी मस्क ने भूराजनितिक विवादों वाले कुछ अन्य रीजंस में भी स्टारलिंक की सर्विस मुफ्त उपलब्ध कराई है। 

स्टारलिंक ने रूस के हमलों की शुरुआत के बाद से यूक्रेन के लोगों और उसकी सेना को इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराई है। हाल ही में स्टारलिंक ने बताया था कि वह वेनेजुएला के नागरिकों को मुफ्त ब्रॉडबैंड सर्विस उपलब्ध करा रही है। अमेरिकी सरकार ने वेनेजुएला के प्रेसिडेंट Nicolás Maduro को अपनी हिरासत में लिया हुआ है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.