• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • दिवाली मुहुरत ट्रेडिंगः स्टॉक मार्केट में कब करें ट्रेडिंग, क्यों है यह स्पेशल

दिवाली मुहुरत ट्रेडिंगः स्टॉक मार्केट में कब करें ट्रेडिंग, क्यों है यह स्पेशल

देश के दो प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों BSE और NSE पर 24 अक्टूबर को दिवाली के दिन घंटे का स्पेशल मुहुरत ट्रेडिंग सेशन होगा

दिवाली मुहुरत ट्रेडिंगः स्टॉक मार्केट में कब करें ट्रेडिंग, क्यों है यह स्पेशल

स्टॉक एक्सचेंजों ने शाम 6.15 से 7.15 तक एक घंटे की मुहुरत ट्रेडिंग की घोषणा की है

ख़ास बातें
  • इस ट्रेडिंग के दौरान मार्केट की दिशा का अनुमान लगाना मुश्किल होता है
  • इस वजह से नए ट्रेडर्स को सतर्कता रखनी चाहिए
  • पिछले 15 मुहुरत ट्रेडिंग सेशंस में से 11 बढ़त के साथ बंद हुए हैं
विज्ञापन
दिवाली के दिन 24 अक्टूबर को देश के दो प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों BSE और NSE पर एक घंटे का स्पेशल मुहुरत ट्रेडिंग सेशन होगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, दिवाली पर शुरू हो रहे नए संवत 2079 की शुरुआत का जश्न सोमवार, 24 अक्टूबर को एक घंटे के विशेष मुहुरत ट्रेडिंग सेशन के साथ मनाया जाएगा।। 

स्टॉक एक्सचेंजों ने सांकेतिक ट्रेडिंग सेशन के लिए शाम 6.15 से 7.15 तक एक घंटे की मुहुरत ट्रेडिंग की घोषणा की है। ऐसा माना जाता है कि इससे मार्केट से जुड़े लोगों के लिए  समृद्धि और वित्तीय सफलता आती है। ट्रेडिंग इक्विटी, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, इक्विटी फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस और सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) जैसे विभिन्न सेगमेंट्स में समान अवधि में होगी। 

हालांकि, इस ट्रेडिंग के दौरान मार्केट की दिशा का अनुमान लगाना मुश्किल होता है क्योंकि ट्रेडिंग केवल एक घंटे के लिए होती है। इस वजह से नए ट्रेडर्स को सतर्कता रखनी चाहिए। किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए अच्छा समय दिवाली के पास माना जाता है। लगभग सभी कैटेगरीज में बड़ी संख्या में परचेज ऑर्डर्स से मार्केट का सेंटीमेंट पॉजिटिव होने का संकेत मिल रहा है। ऐसा कहा जाता है कि इस सेशन में ट्रेडिंग करने से इनवेस्टर्स को पूरे वर्ष फायदा होता है। पिछले 15 मुहुरत ट्रेडिंग सेशंस में से 11 बढ़त के साथ बंद हुए हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर इस सेशन में ट्रेडिंग की शुरुआत में खरीदारी करने और इसकी अवधि समाप्त होने से पहले बिक्री करने से फायदा मिलने की संभावना हो सकती है।

इनवेस्टर्स को यह ध्यान रखना चाहिए कि ग्लोबल इकोनॉमिक स्थिति के कारण संवत 2078 में मार्केट में अधिक वोलैटिलिटी रही थी जिससे लिक्विडिटी पर भी असर पड़ा था। भारत में इकोनॉमी में हो रही रिकवरी और देश के फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस की ओर से खरीदारी बढ़ने से फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स (FPI) की बिकवाली का असर कम हुआ है। इससे देश के स्टॉक मार्केट्स का प्रदर्शन ग्लोबल मार्केट्स से संवत 2078 में बेहतर रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि संवत 2079 में भी भारतीय स्टॉक मार्केट्स नैस्डैक जैसे ग्लोबल स्टॉक एक्सचेंजों से अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। मेटल और IT जैसे सेक्टर्स में पिछले कुछ महीनों में काफी गिरावट आई है। इन सेक्टर्स के प्रदर्शन में कुछ सुधार हो सकता है। इनवेस्टर्स मेटल और IT स्टॉक्स में खरीदारी करने पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें महत्वपूर्ण संकेतों और स्टॉपलॉस का ध्यान रखना चाहिए।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »