Infosys का प्रॉफिट 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादा, कंपनी करेगी शेयर बायबैक

कंपनी के रेवेन्यू में लगभग 23.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह 36,538 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

Infosys का प्रॉफिट 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादा, कंपनी करेगी शेयर बायबैक

कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को 16.50 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड देने की भी घोषणा की है

ख़ास बातें
  • कंपनी के बोर्ड ने 9,300 करोड़ रुपये से शेयर्स बायबैक को मंजूरी दी है
  • यह बायबैक 1,850 रुपये प्रति शेयर के प्राइस पर होगा
  • कंपनी का कहना है कि डिमांड मजबूत बनी हुई है
विज्ञापन
देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी Infosys का मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 11.1 प्रतिशत बढ़कर लगभग 6,021 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के रेवेन्यू में लगभग 23.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह 36,538 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

कंपनी के बोर्ड ने 1,850 रुपये प्रति शेयर के प्राइस पर 9,300 करोड़ रुपये से शेयर्स बायबैक के लिए स्वीकृति दी है। यह प्राइस कंपनी के मौजूदा शेयर प्राइस से अधिक है। BSE पर बुधवार को Infosys का शेयर लगभग 0.64 प्रतिशत गिरकर 1,419.75 रुपये पर बंद हुआ। इसके साथ ही बोर्ड ने शेयरहोल्डर्स को 16.50 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड देने की भी घोषणा की है। शेयर्स का बायबैक ओपन मार्केट के जरिए किया जाएगा। इंफोसिस ने पिछले वर्ष भी लगभग 9,200 करोड़ रुपये के शेयर्स बायबैक किए थे। दूसरी तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 1.5 प्रतिशत बढ़ा है। 

इंफोसिस के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO), Nilanjan Roy ने बताया कि कॉस्ट में कमी करने से उपायों से मार्जिन में 0.9 प्रतिशत और करेंसी में वोलैटिलिटी से 0.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का कहना है कि इकोनॉमिक स्थिति को लेकर आशंकाएं बरकरार हैं। हालांकि, इंफोसिस के लिए डिमांड अच्छी बनी हुई है। कंपनी ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में रेवेन्यू 15-16 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान दिया है। 

हाल ही में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने भी दूसरी तिमाही के रिजल्ट की घोषणा की थी। कंपनी का जुलाई-सितंबर के दौरान नेट प्रॉफिट लगभग 8 प्रतिशत बढ़कर 10,431 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने 8 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड देने की भी घोषणा की है। TCS के बड़े मार्केट्स में शामिल नॉर्थ अमेरिका में कंपनी की ग्रोथ 17.6 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक रही। यूरोप में यह आंकड़ा लगभग 14.1 प्रतिशत और ब्रिटेन में 14.8 प्रतिशत रहा। इमर्जिंग मार्केटस में भारत में कंपनी की ग्रोथ 16.7 प्रतिशत, लैटिन अमेरिका में लगभग 19 प्रतिशत, मिडल ईस्ट और अफ्रीका में लगभग 8.2 प्रतिशत और एशिया पैसेफिक में 7 प्रतिशत की रही। TCS के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, N Ganapathy Subramaniam ने कहा था, "हमें प्राइसिंग स्थिर रहने का अनुमान है। यूरोप से डिमांड कुछ कम है। इन्फ्लेशन बढ़ने के कारण रिटेल सेगमेंट में ग्रोथ कम रह सकती है।"  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »