Diwali

Diwali - ख़बरें

  • Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
    Samsung ने भारत में अपने Vision AI TV पर दिवाली फेस्टिव ऑफर पेश किया है। Big, Bigger, Biggest कैंपेन के तहत चुनिंदा टीवी खरीदने पर 1,59,990 रुपये तक का दूसरा Vision AI TV या 1,10,990 रुपये तक का Soundbar फ्री मिल सकता है। इसके अलावा, ग्राहकों को 20 फीसदी तक कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और 3 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी का फायदा मिलेगा। Samsung की Vision AI TV रेंज में 32 इंच से लेकर 115 इंच तक के मॉडल शामिल हैं। चुनिंदा टीवी पर 7 साल तक OS अपग्रेड और योग्य इलाकों में 4 घंटे के भीतर इंस्टॉलेशन की सुविधा भी मिल सकती है।
  • UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
    NPCI ने यूपीआई द्वारा होने वाली पर्सन टू मर्चेंट (P2M) ट्रांजेक्शन पर लगने वाले एमडीआर को लागू करने की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब एमडीआर को दिवाली के बाद लागू किया जाएगा, लेकिन अभी तक नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है। आपको बता दें कि 15 अक्टूबर से यूपीआई ट्रांजेक्शन पर एमडीआर लागू होने वाला था। UPI और सर्विसेज स्टीयरिंग कमिटी ने व्यापारियों के अनुरोध और फेस्टिवल सीजन को देखते हुए यह फैसला लिया है।
  • दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
    दिवाली के मौके पर अगर आप ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो ट्रेन की टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं तो आप अपने रूट्स और नजदीकी स्टेशन के हिसाब से त्योहारो के मौके पर चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन को देख सकते हैं। आमतौर पर स्पेशल ट्रेन आपके सटीक स्टेशन से न होकर अलग-अलग स्टेशन से चल सकती हैं, इसके अलावा आप अलग-अलग तारीखों के हिसाब से यात्रा प्लान करके भी स्पेशल ट्रेन खोज सकते हैं।
  • Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
    दिवाली के मौके पर Xiaomi स्पेशल फेस्टिव ऑफर्स लेकर आया है, जिसमें Xiaomi और Redmi स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डील्स मिल रही हैं। इस दौरान Redmi A7 Pro 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹15,499 में मिलेगा। वहीं Xiaomi 17 Ultra का 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट ₹1,29,999 में उपलब्ध होगा। जबकि Redmi Turbo 5 5G का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹37,999 में उपलब्ध होगा।
  • ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
    Xiaomi 17 Ultra को कंपनी ने 1,69,999 रुपये में लॉन्च किया था। अब फोन को 1,39,999 रुपये में लिस्ट कर दिया गया है। लेकिन ऑफर इससे भी बड़ा है। लिस्ट प्राइस से इसे ₹20 हजार सस्ते में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने Xiaomi Official Website पर कहा है कि फोन की खरीद के समय ग्राहक को चेक आउट के टाइम 10 हजार रुपये की सीधी छूट मिलेगी।
  • HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
    HMD Vibe 2 5G का नया दिवाली एडिशन कंपनी ने पेश किया है। यह फोन HMD की ओर से मई 2026 में पेश किया गया था। अब फोन का नया वाइन रेड कलर वेरिएंट उतारा गया है जिसे 11 हजार से भी सस्ते में खरीदा जा सकेगा। फोन Flipkart Big Billion Days Sale में उपलब्ध होने जा रहा है।
  • Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
    Flipkart ने अब आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया है कि यह सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी। इसके अलावा प्लस, ब्लैक और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड मेंबर्स को 8 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस मिलेगा। यह सेल कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर एक्सचेंज ऑफर के जरिए बचत प्रदान करेगी। आपको बता दें कि यह तारीख कुछ दिनों पहले लीक हुई सेल की तारीख के समान है।
  • Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
    Amazon India भारत में नौकरी के 1.5 लाख से ज्यादा अवसर लेकर आई है। ये नौकरियां त्यौहारी सीजन के लिए होंगीं। यानी कंपनी ने अस्थायी नौकरियां निकाली हैं जो करीबन 1 लाख 60 हजार भर्तियों के संबंध में हैं। कंपनी ने नौकरियां आने वाले फेस्टिव सीजन में बढ़ती डिमांड को देखते हुए घोषित की हैं।
  • BSNL महज 1 रुपये में दे रहा 30 दिनों तक डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान, जल्द करें रिचार्ज
    BSNL के 1 रुपये वाले इस प्लान में रोजाना 2GB हाई स्पीड इंटरनेट मिल रहा है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा मिल रही है। यह प्लान रोजाना 100 SMS भी प्रदान कर रहा है। वहीं वैधता की बात की जाए तो कंपनी इस प्लान के साथ पूरे 30 दिन की वैधता प्रदान कर रही है। साथ ही साथ इस प्लान के साथ जो सिम मिलेगी वो बिलकुल फ्री होगी।
  • Flipkart दिवाली सेल: 4 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Realme का 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
    Realme 15 Pro 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 31,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो चुनिंदा बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 4 हजार रुपये छूट मिल सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 27,999 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 26,950 रुपये की बचत हो सकती है। इसके अलावा चुनिंदा मॉडल पर अतिरिक्त 8,000 रुपये भी बचत होगी।
  • iPhone 17 दिवाली ऑफर! यहां मिल रहा Rs 6 हजार तक सस्ता, ऐसे लागू होगा डिस्काउंट
    iPhone 17 पर इस वक्त तगड़ी छूट मिल रही है। अगर आप भी उन ग्राहकों में से है जो लम्बे समय से iPhone 17 पर छूट का इंतजार कर रहे थे तो यह मौका आपके लिए ही है। Vijay Sales पर आईफोन 17 के लिए बम्पर ऑफर मिल रहा है। जिसके माध्यम से आप फोन को 6 हजार रुपये तक सस्ता खरीद सकते हैं। डील के साथ iPhone 17 को 77,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।
  • Flipkart दिवाली सेल में Galaxy F36 5G, Vivo T4x 5G, Oppo K13x 5G जैसे फोन Rs 9 हजार तक सस्ते!
    Flipkart Big Bang Diwali सेल में ग्राहकों के लिए Samsung, Vivo, Oppo, और Nothing जैसे पॉपुलर ब्रांड्स के स्मार्टफोन सस्ते में खरीदने का मौका है। सेल में बताई गई कंपनियों के स्मार्टफोन किफायती प्राइस में खरीदे जा सकते हैं। ऐसा ही एक फोन है Vivo T4x 5G जो सेल में सस्ती कीमत में उपलब्ध है। इसका 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट यहां पर लिस्ट किया गया है।
  • JioFinance लेकर आया ‘Jio Gold 24K Days’ ऑफर – डिजिटल गोल्ड खरीदने पर मिलेगा 2% एक्स्ट्रा गोल्ड और लाखों के इनाम
    दिवाली (Diwali 2025) से ठीक पहले JioFinance ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फेस्टिव ऑफर ‘Jio Gold 24K Days’ लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहक अगर JioFinance या MyJio ऐप के जरिए डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं, तो उन्हें 2% एक्स्ट्रा गोल्ड का गारंटीड रिवॉर्ड मिलेगा। इसके अलावा, यूजर्स को लकी ड्रॉ के जरिए लाखों रुपये के प्राइज जीतने का मौका भी मिलेगा। यह लिमिटेड टाइम ऑफर 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चलेगा।
  • Diwali 2025: दिवाली पर ऑनलाइन भेजें शुभकामनाएं, ये है तरीका
    सोमवार 20 अक्टूबर को दीपों का यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह भारत और दुनिया भर के हिंदुओं के बीच सबसे लोकप्रिय और खुशी के त्योहारों में से एक है। दिवाली एक बड़ा त्योहार है जिसमें विभिन्न अनुष्ठान, परंपराएं और रीति-रिवाज शामिल हैं। इसमें हर दिन का एक अलग महत्व है जैसे कि धनतेरस, नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और भाई दूज है।
  • IRCTC की वेबसाइट ने काम करना किया बंद, दिवाली पर टिकट नहीं हो पा रही बुक
    RCTC की वेबसाइट आज यानी कि शुक्रवार 17 अक्टूबर, 2025 को ठीक से काम नहीं कर रही है। जब यात्री ट्रेन की टिकट बुक करने में असमर्थ रहे तो उन्होंने सोशल मीडिया पर दिक्कत की जानकारी देते हुए शिकायत की। देशभर दिवाली का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा, जिससे पहले यह दिक्कत आई है। वेबसाइट आउटेज रिपोर्ट करने वाले डाउनडिटेक्टर पर 6,000 से ज्यादा शिकायते दर्ज हुईं हैं।

Diwali - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »