• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • चीन में कोरोना मचा रहा भारी तबाही, पिछले 30 दिनों में लगभग 60,000 लोगों की मृत्यु

चीन में कोरोना मचा रहा भारी तबाही, पिछले 30 दिनों में लगभग 60,000 लोगों की मृत्यु

WHO का कहना है कि चीन महामारी को लेकर आंकड़ों की सही जानकारी नहीं दे रह। इससे कोरोना के कारण हो रही तबाही का सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है

चीन में कोरोना मचा रहा भारी तबाही, पिछले 30 दिनों में लगभग 60,000 लोगों की मृत्यु

चीन की लगभग 64 प्रतिशत जनसंख्या के कोरोना से संक्रमित होने का अनुमान है

ख़ास बातें
  • चीन ने अपनी जीरो कोविड पॉलिसी को समाप्त कर दिया है
  • इसके अलावा अन्य देशों के साथ बॉर्डर्स भी खोल दिए गए हैं
  • भारत ने चीन से यात्रियों के लिए नेगेटिव कोविड टेस्ट अनिवार्य किया है
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों से चीन में कोरोना का कहर दोबारा शुरू हो गया है। चीन में पिछले 30 दिनों में कोरोना से 59,938 लोगों की मौत हुई है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ( WHO) का कहना है कि चीन महामारी को लेकर आंकड़ों की सही जानकारी नहीं दे रह। इससे कोरोना के कारण हो रही तबाही का सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है। 

चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने बताया है कि पिछले 30 दिनों में कोरोना और इसके साथ अन्य बीमारियों से पीड़ित 59,938 लोगों की मृत्यु हुई है, जिनकी औसत आयु 80 वर्ष से अधिक की थी। चीन ने अपनी जीरो कोविड पॉलिसी को समाप्त करने बाद कोरोना से जुड़े प्रति दिन के आंकड़े देना बंद कर दिया है। इसके अलावा अन्य देशों के साथ बॉर्डर्स भी खोल दिए गए हैं। WHO हेल्थ इमरजेंसी प्रोग्राम के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Michael Ryan ने कहा है, "चीन कोरोना से जुड़ी मृत्यु की संख्या कम बता रहा है।" सोशल मीडिया पर चीन से पोस्ट किए गए वीडियो और रिपोर्ट्स से कोरोना की वजह से स्थिति बहुत खराब होने के संकेत मिल रहे हैं। 

पिछले महीने चीन के प्रेसिडेंट Xi Jinping की अगुवाई वाली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के बाद जीरो कोविड पॉलिसी को समाप्त कर दिया गया था। इसके बाद कोरोना के Omicron वेरिएंट से संक्रमण तेजी से फैला था। इससे हॉस्पिटल्स में मरीजों की बड़ी संख्या से हेल्थकेयर सिस्टम चरमरा गया था। 

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन में कोरोना का संक्रमण सबसे तेजी से फैलाने की आशंका है और प्रति दिन लाखों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। Peking University की एक स्टडी में बताया गया है कि इस सप्ताह चीन में लगभग 90 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इसमें बताया गया है कि चीन की लगभग 64 प्रतिशत जनसंख्या के कोरोना से संक्रमित होने का अनुमान है। भारत में केंद्र सरकार ने चीन, जापान, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और सिंगापुर से आने वाले यात्रियों के लिए नेगेटिव कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। हालांकि, हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा है कि कोरोना के मामले बढ़ने के बावजूद हॉस्पिटल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम रहेगी। महामारी विशेषज्ञ एरिक फेगल-डिंग ने चीन में कोरोना की खराब स्थिति के लिए थर्मोन्यूक्लियर बैड शब्‍द का इस्‍तेमाल किया है। इसका मतलब है कि चीन में हॉस्पिटल्स पर बहुत अधिक बोझ हैं और वे इसे संभाल नहीं पा रहे। 


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »