• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • पाकिस्तान में कार खरीदना होगा मुश्किल, टोयाटा के बाद सुजुकी भी बंद करेगी प्रोडक्शन

पाकिस्तान में कार खरीदना होगा मुश्किल, टोयाटा के बाद सुजुकी भी बंद करेगी प्रोडक्शन

पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक की ओर से इम्पोर्ट पर लगाई गई पाबंदियों और करेंसी के कमजोर होने से ऑटोमोबाइल सेक्टर को बड़ा नुकसान हो रहा है

पाकिस्तान में कार खरीदना होगा मुश्किल, टोयाटा के बाद सुजुकी भी बंद करेगी प्रोडक्शन

करेंसी के कमजोर होने से ऑटोमोबाइल सेक्टर को बड़ा नुकसान हो रहा है

ख़ास बातें
  • पाकिस्तान में सुजुकी की कारों की PSMC असेंबलिंग करती है
  • ऊंचे इंटरेस्ट रेट और अधिक टैक्स से डिमांड में कमी हो रही है
  • इम्पोर्ट पर पाबंदियों के कारण ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए स्थिति खराब है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में इकोनॉमी को लेकर मुश्किलों का सामना कर रहे पाकिस्तान को एक और झटका लगा है। जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी Suzuki की पाकिस्तान में ज्वाइंट वेंचर पार्टनर Pak Sukuzi Motor Company (PSMC) ने 2 से 6 जनवरी तक प्रोडक्शन को बंद करने की घोषणा की है। इस महीने की शुरुआत में टोयोटा के लिए पाकिस्तान में व्हीकल्स की असेंबलिंग करने वाली Indus Motor Company (IMC) ने 20 से 30 दिसंबर तक प्रोडक्शन को बंद करने का फैसला किया था। इसका कारण इम्पोर्ट के लिए मिलने वाली अनुमति में देरी थी। 

IMC ने बताया था कि पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक की ओर से इम्पोर्ट पर लगाई गई पाबंदियों और करेंसी के कमजोर होने से ऑटोमोबाइल सेक्टर को बड़ा नुकसान हो रहा है। PSMC ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है, "स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने कुछ महीने पहले इम्पोर्ट के लिए पूर्व अनुमति को लागू किया था। इससे इम्पोर्ट के लिए क्लीयरेंस पर असर पड़ा है और इनवेंटरी कम हो गई है। इस वजह से फर्म ने 2 से 6 जनवरी तक प्रोडक्शन को बंद करने का फैसला किया है।" पाकिस्तान में सुजुकी की कारों, पिकअप, वैन और मोटरसाइकिल्स की PSMC असेंबलिंग और मार्केटिंग करती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एक्सचेंज रेट के संकट के कारण इम्पोर्ट पर अधिक निर्भर करने वाली पाकिस्तान की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। पाकिस्तान में ट्रैक्टर्स बनाने वाली Millat Tractors ने भी डिमांड कम होने के कारण शुक्रवार को प्रोडक्शन बंद रखने का फैसला किया है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को करेंसी की वैल्यू घटने से प्रोडक्शन कॉस्ट अधिक होने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा इकोनॉमी की स्थिति खराब होने, ऊंचे इंटरेस्ट रेट और व्हीकल्स पर अधिक टैक्स के कारण डिमांड भी घट रही है। 

एक्सपर्ट्स का कहना है कि व्हीकल्स के प्राइसेज महंगे होने से डिमांड काफी घट गई है। इम्पोर्ट पर पाबंदियों को समाप्त करने और फ्यूल की कीमतों को घटाने पर ही डिमांड में सुधार हो सकता है। पाकिस्तान में फ्यूल की जरूरत का अधिकतर हिस्सा इम्पोर्ट किया जाता है। डॉलर की तुलना में पाकिस्तानी करेंसी की वैल्यू कम होने से इम्पोर्ट महंगा हो गया है। इससे महंगाई भी बढ़ रही है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »