अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!

यह प्रीप्रिंट पेपर, बियॉन्ड सेंसर डेटा: फाउंडेशन मॉडल्स ऑफ बिहेवियरल डेटा फ्रॉम वियरेबल्स इम्प्रूव हेल्थ प्रेडिक्शन्स में सबमिट किया गया है, जो ऐप्पल हार्ट एंड मूवमेंट स्टडी (AHMS) स्टडी का हिस्सा है।

अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!

Photo Credit: Apple

इस मॉडल में यूजर की रोज की आदतों से मिलने वाले डेटा को देखकर 'पैटर्न' पकड़ा जाता है

ख़ास बातें
  • Apple Watch का AI मॉडल 92% सटीकता से प्रेग्नेंसी डिटेक्ट कर सकता है
  • नींद, थकावट और संक्रमण जैसी हेल्थ कंडीशंस भी कर सकता है पहचान
  • रिसर्च स्टेज में है फीचर, फाइनल स्टेज में पहुंचने में अभी और समय
विज्ञापन

लंबे समय से चली आ रही स्टडी में एक नया अपडेट सामने आया है, जिससे यह पता चलता है कि Apple Watch और iPhone के जरिए आपकी हेल्थ कंडीशन्स का अंदाजा लगाया जा सकता है, वो भी सिर्फ आपकी डेली एक्टिविटी देखकर। इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह गर्भावस्था (Pregnancy) जैसी स्थिति को 92% तक की सटीकता से पहचान सकता है और इसके साथ-साथ संक्रमण (Infections) या अन्य हेल्थ डिसऑर्डर्स की जानकारी भी पहले से दे सकता है। चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

क्या है Wearable Behaviour Model (WBM)?

यह प्रीप्रिंट पेपर, बियॉन्ड सेंसर डेटा: फाउंडेशन मॉडल्स ऑफ बिहेवियरल डेटा फ्रॉम वियरेबल्स इम्प्रूव हेल्थ प्रेडिक्शन्स में सबमिट किया गया है, जो ऐप्पल हार्ट एंड मूवमेंट स्टडी (AHMS) स्टडी का हिस्सा है। इस रिसर्च में एक नया मॉडल डिवेलप किया गया है, जिसका नाम है Wearable Behaviour Model (WBM) है। यह मॉडल iPhone और Apple Watch जैसे वियरेबल्स से यूजर की रोजाना की एक्टिविटीज, जैसे चलना, सोना, उठना-बैठना, हार्ट रेट और बाकी बायोमेट्रिक डेटा को एनालाइज करता है और हेल्थ से जुड़े बदलावों का अंदाजा लगाता है। इस स्टडी में यह साबित किया गया है कि यह मॉडल 57 अलग-अलग हेल्थ कंडीशन्स को पहचानने में सक्षम है।
 

यह कैसे काम करता है?

WBM सीधे आपकी बॉडी से कोई नया सैंपल नहीं लेता, बल्कि यह आपकी रोज की आदतों से मिलने वाले डेटा को देखकर 'पैटर्न' पकड़ता है। जैसे अगर आपकी नींद लगातार डिस्टर्ब हो रही है, चलने की स्पीड धीमी हो रही है, दिल की धड़कन में अनियमितता है, फिजिकल एक्टिविटी का पैटर्न बदला है, तो यह सिस्टम यह डिटेक्ट करता है कि शायद कोई हेल्थ कंडीशन डेवलप हो रही है। और चौंकाने वाली बात ये है कि यह मॉडल कई बार इन संकेतों को उस समय पकड़ सकता है जब यूजर को खुद भी पता नहीं होता कि उनके शरीर में कुछ बदल रहा है।
 

क्या-क्या पहचान सकता है ये मॉडल?

  • स्टडी के मुताबिक, WBM इन हेल्थ कंडीशन्स को पहचान सकता है:
  • गर्भावस्था (Pregnancy Detection) - 92% तक सटीक
  • स्लीप डिसऑर्डर या नींद में गड़बड़ी - 85%
  • संक्रमण (Infection) - 76%
  • लो बैक पेन, डिप्रेशन, एंग्जायटी, थकावट जैसी स्थितियों की भी पहचान संभव


इसमें सबसे खास बात ये है कि इन सभी पैटर्न्स को यूजर की डेली लाइफ एक्टिविटी से ही समझ लिया जाता है। मतलब न कोई लैब टेस्ट, न कोई रिपोर्ट, सिर्फ आपका Apple Watch पहनना ही काफी है।
 

क्या ये फीचर अभी iPhone या Watch में है?

नहीं, फिलहाल नहीं। यह रिसर्च Apple की Heart and Movement Study का हिस्सा है और अभी क्लिनिकल स्टेज में है। यानी, ये फीचर अभी तक आपके Apple Watch में उपलब्ध नहीं है, लेकिन रिसर्च इतना एडवांस है कि आने वाले समय में iOS या watchOS अपडेट्स के साथ ये हेल्थ डिटेक्शन फीचर्स का हिस्सा बन सकता है।
 

क्यों है ये इतना बड़ा कदम?

क्योंकि अब हेल्थ ट्रैकिंग सिर्फ हार्ट रेट तक सीमित नहीं रही, Apple पहली बार AI बेस्ड बिहेवियर मॉडलिंग से काम कर रहा है, जो किसी भी हेल्थ ऐप को एक इंसान जैसा सोचने लायक बना सकता है। ये तकनीक सिर्फ गंभीर बीमारियों को नहीं, बल्कि छोटे-मोटे लाइफस्टाइल इश्यू को भी पकड़ सकती है, जिससे प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को बढ़ावा मिलेगा।
 

क्या Apple Watch अब प्रेग्नेंसी डिटेक्ट कर सकती है?

अभी नहीं। लेकिन Apple ने एक AI मॉडल डेवलप किया है जो डेली एक्टिविटी डेटा के आधार पर 92% सटीकता से प्रेग्नेंसी पहचान सकता है। ये रिसर्च स्टेज में है।

ये AI मॉडल कैसे काम करता है?

यह मॉडल Apple Watch और iPhone से एक्टिविटी, नींद, हार्ट रेट जैसे डेटा को ट्रैक कर पैटर्न पहचानता है और हेल्थ में बदलाव का अनुमान लगाता है।

क्या ये फीचर अभी मेरी Apple Watch में मिलेगा?

नहीं। यह सिर्फ एक रिसर्च है जिसे भविष्य में iOS या watchOS अपडेट्स के ज़रिए रोलआउट किया जा सकता है।

क्या यह फीचर Infection या Mental Health जैसे मामलों में भी काम आएगा?

हां, रिसर्च में संक्रमण, थकावट, नींद की गड़बड़ी और लो बैक पेन जैसी स्थितियों की पहचान में भी इस मॉडल की सटीकता 76% से ऊपर रही है।

क्या मेरा डेटा इस AI मॉडल के लिए सुरक्षित है?

Apple के मुताबिक, इस रिसर्च में इस्तेमाल हुआ डेटा पूरी तरह अनॉनिमस और एन्क्रिप्टेड था, जिससे यूज़र की प्राइवेसी बनी रहती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Apple Study
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »