• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Toyota ने नवंबर में बनाया प्रोडक्शन का रिकॉर्ड, कंपनी के व्हीकल्स की जोरदार डिमांड

Toyota ने नवंबर में बनाया प्रोडक्शन का रिकॉर्ड, कंपनी के व्हीकल्स की जोरदार डिमांड

टोयोटा ने सेमीकंडक्टर्स की कमी और चीन में कोरोना के मामले बढ़ने जैसे कारणों से आगामी महीनों में बिक्री पर असर पड़ने की आशंका जताई है

Toyota ने नवंबर में बनाया प्रोडक्शन का रिकॉर्ड, कंपनी के व्हीकल्स की जोरदार डिमांड

हाल ही में टोयोटा ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए अपने प्रोडक्शन के टारगेट में कमी की थी

ख़ास बातें
  • कंपनी के व्हीकल्स की मजबूत डिमांड इसका एक बड़ा कारण है
  • इसकी ग्लोबल सेल्स 2.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7,96,484 यूनिट्स की रही
  • टोयोटा की नई Prius हाइब्रिड अधिक पावर, एक्सेलरेशन के साथ आएगी
विज्ञापन
ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनी Toyota Motor ने नवंबर में प्रोडक्शन का रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी के व्हीकल्स की मजबूत डिमांड इसका एक बड़ा कारण है। हालांकि, टोयोटा ने सेमीकंडक्टर्स की कमी और चीन में कोरोना के मामले बढ़ने जैसे कारणों से आगामी महीनों में बिक्री पर असर पड़ने की आशंका जताई है। 

टोयोटा ने नवंबर में 8,33,104 व्हीकल्स का प्रोडक्शन किया। यह पिछले वर्ष के इसी  महीने की तुलना में लगभग 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसकी ग्लोबल सेल्स 2.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7,96,484 यूनिट्स की रही। कंपनी को नॉर्थ अमेरिका जैसे मार्केट्स में मजबूत डिमांड मिल रही है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को सेमीकंडक्टर्स और अन्य कंपोनेंट्स की शॉर्टेज के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। चीन में कोरोना के मामले दोबारा बढ़ना भी इस इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी चुनौती है। पिछले महीने की शुरुआत में टोयोटा ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए अपने प्रोडक्शन के टारगेट में कमी की थी। 

हाल ही में कंपनी के प्रेसिडेंट Akio Toyoda ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर कहा था कि उन्हें लगता है कि केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की स्ट्रैटेजी ठीक नहीं है। हालांकि, ऑटोमोबाइल कंपनियां इसे लेकर ज्यादा बात नहीं कर रही क्योंकि EV एक ट्रेंड है। टोयोटा की  नई Prius हाइब्रिड अधिक पावर, एक्सेलरेशन और ड्राइविंग रेंज के साथ आएगी। इसका डिजाइन भी पहले से आकर्षक बनाया गया है। इस कार की बिक्री जल्द ही जापान और उसके बाद अमेरिका में शुरू की जाएगी। इसका प्लग-इन वर्जन अगले वर्ष लॉन्च होगा। 

टोयोटा की डिजाइन यूनिट के सीनियर जनरल मैनेजर Simon Humphries ने बताया था कि ऑटोमोबाइल कंपनियों के तेजी से इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने के बावजूद टोयोटा के हाइब्रिड पर बरकरार रहने का एक बड़ा कारण है। उनका कहना था, "Prius एक पर्यावरण के अनुकूल कार है जो बहुत से लोगों की पहुंच में है। कार्बन न्यूट्रिलिटी हासिल करने के लिए दुनिया में सभी लोगों को योगदान देना चाहिए। इसकी शुरुआत जल्द की जानी चाहिए।" हालांकि, टोयोटा ने इस कार के प्राइस की जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने इसमें निकेल मेटल हाइब्रिड बैटरी की जगह स्मॉल और हल्की लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया है, जो 15 प्रतिशत अधिक एनर्जी देती है। इसका इंजन भी 1.8 लीटर से बढ़ाकर 2 लीटर किया गया है। इसकी हॉर्सपावर 121 के बजाय 190 से अधिक होगी। इसके नतीजे में यह 0-60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड केवल सात सेकेंड में पकड़ सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »