Toyota

Toyota - ख़बरें

  • Toyota ने पेश की Highlander EV, 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
    इस इलेक्ट्रिक SUV में कस्टमाइज की जा सकने वाली 64 कलर एंबिएंट लाइटिंग दी गई है। इसके अलावा पैनोरैमिक ग्लास रूफ का विकल्प है। इसकी थ्री-रो में सात पैसेंजर्स तक के लिए स्पेस है। इसकी थर्ड रो को फोल्ड कर कार्गो के लिए अधिक कैपेसिटी मिल सकती है। Urban Cruiser Ebella की सिंगल चार्ज में रेंज 540 किलोमीटर से अधिक की है।
  • Urban Cruiser Ebella: 543 Km रेंज देने वाली Toyota इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च, Tata, Mahindra EVs को देगी टक्कर!
    Toyota Kirloskar Motor ने भारत में अपनी पहली बैटरी इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser Ebella को लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल Toyota के multipath approach का हिस्सा है और दो बैटरी ऑप्शन्स में पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, 61kWh बैटरी वेरिएंट ARAI सर्टिफिकेशन के अनुसार एक चार्ज में 543km तक की रेंज ऑफर करता है। SUV में ‘Urban Tech’ डिजाइन, प्रीमियम केबिन, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और Level 2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। Urban Cruiser Ebella के साथ 8 साल की बैटरी वारंटी और फ्लेक्सिबल ओनरशिप प्रोग्राम्स भी मिलेंगे।
  • चलती-फिरती कुर्सी: Toyota की 4 पैरों वाली रोबोट चेयर जो बोलने से चलती है और खुद फोल्ड हो जाती है...
    Toyota ने Walk Me नाम का एक रोबोटिक चेयर लॉन्च किया है जो चार रोबोटिक पैरों पर चलता है और यूजर के कमांड पर खुद रास्ता तय करता है। इसका डिजाइन बकरियों की मूवमेंट से प्रेरित है ताकि यह आसानी से सीढ़ियाx या ऊबड़-खाबड़ जगह पार कर सके। इसमें कैमरा, LiDAR सेंसर और ऑटो-बैलेंस सिस्टम दिया गया है जो इसे सुरक्षित और स्मार्ट बनाता है। चेयर खुद को फोल्ड कर छोटा कर सकती है और एक दिन तक चलने वाली बैटरी से लैस है। कंपनी के मुताबिक यह व्हीलचेयर के मुकाबले ज्दाया एडवांस मोबिलिटी ऑप्शन साबित हो सकती है।
  • Toyota ने पेश की Innova Crysta इलेक्ट्रिक, 59.3 kWh की बैटरी, जानें स्पेसिफिकेशंस
    इसका डिजाइन भारत में बेची जाने वाली कंपनी की Innova Crysta के लगभग समान है। इसमें 59.3 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 134 kW की है। Toyota ने इंडोनेशिया इंटरनेशनल मोटर शो में Innova इलेक्ट्रिक के कॉन्सेप्ट मॉडल को प्रदर्शित किया है। इसमें फ्रंट पर क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल के साथ LED लाइट्स वाले हेडलैम्प्स के साथ DRL है।
  • Auto Expo 2025 : ओला का ‘गोल्‍ड’ स्‍कूटर, होंडा का ‘छोटू’, कमाई कराने वाला थ्री वीलर… गाड़‍ियों के ‘मेले’ में आए अनोखे EV
    दिल्‍ली के भारत मंडपम में गाड़‍ियों का ‘मेला’ सज गया है। मारुति सुजुकी से लेकर टाटा, टोयोटा, होंडा, एमजी, मर्सडीज जैसी कंपनियों ने अपने प्रोडक्‍ट शोकेस किए हैं। टूवीलर कंपनियां जैसे- ओला, इलेक्ट्रिक ‘गोल्‍ड’ स्‍कूटर दिखा रही है। ‘इलेक्ट्रिक वीकल’ तलाशने वालों के लिए ऑटो एक्‍सपो में बहुत कुछ है। मारुति सुजुकी ने e-vitara को दिखाया है। लगभग हर कंपनी EV सेगमेंट में दम दिखाना चाहती है।
  • Bharat Mobility Global Expo 2025: PM मोदी ने किया देश के सबसे बड़े ऑटो एक्सपो का उद्घाटन
    प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार, 17 जनवरी, 2025 को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो (Bharat Mobility Global Expo 2025) के दूसरे एडिशन का उद्घाटन किया। भारत मोबिलिटी Expo 17 जनवरी से 22 जनवरी, 2025 तक चलने वाला है। ऑटो एक्सपो नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन के दो दिन मीडिया को समर्पित हैं, जबकि 19 जनवरी से यह इवेंट आम जनता के लिए खुल जाएगा।
  • Tesla की भारत में बिजनेस शुरू करने की तैयारी, कंपनी दिल्ली में खोल सकती है शोरूम
    टेस्ला ने दिल्ली में शोरूम की जगह की तलाश दोबारा शुरू कर दी है। अप्रैल में कंपनी के चीफ, Elon Musk ने भारत का विजिट टाल दिया था। इस विजिट में मस्क की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मीटिंग भी होनी थी। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। केंद्र सरकार भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए इंसेंटिव उपलब्ध करा रही है।
  • Honda की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ड्राइविंग रेंज को दोगुना करने की योजना
    इसके लिए कंपनी सॉलिड-स्टेट बैटरी का इस्तेमाल करेगी। मौजूदा EV में लिक्विड-स्टेट लिथियम आयन बैटरी लगाई जाती है। कुछ बैटरी मेकर्स भी सॉलिड-स्टेट बैटरी बनाने की कोशिश में हैं। इस प्रोजेक्ट के ट्रायल के लिए कंपनी लगभग 28 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट कर रही है। इसमें से आधा जापान सरकार की ओर से सब्सिडी के तौर पर दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में बैटरी का साइज लगभग 50 प्रतिशत घटाने का लक्ष्य है।
  • अक्टूबर 2024 में बिक्री के मामले में टॉप 5 कार ब्रांड्स में Toyota, Mahindra और MG Motor शामिल, लेकिन Maruti Suzuki...
    भारतीय कार इंडस्ट्री में सालाना आधार पर 1.8% की बढ़ोतरी देखी गई, सेल्स अक्टूबर 2023 में 3,90,853 यूनिट्स की तुलना में 3,97,947 यूनिट्स तक पहुंच गई। MoM की सेल्स भी सितंबर 2024 में बेची गई 3,58,879 यूनिट्स से 10.9% बढ़ गई। सबसे बड़े प्लेयर्स में खिलाड़ियों में, Mahindra , Toyota और MG Motor थे, जबकि Maruti Suzuki और Kia में साल-दर-साल गिरावट देखी गई।
  • Suzuki Motor के गुजरात में प्लांट से इलेक्ट्रिक SUV की होगी टोयोटा को सप्लाई
    सुजुकी मोटर नए बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) की टोयोटा को सप्लाई करेगी। इस मॉडल की मैन्युफैक्चरिंग अगले वर्ष की शुरुआत में सुजुकी मोटर के गुजरात के प्लांट में की जाएगी। इस BEV एक SUV होगा। Maruti Suzuki की इसे अगले वर्ष लॉन्च करने की योजना है। मारूति सुजुकी में सुजुकी मोटर की लगभग 58 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
  • Toyota और Suzuki का कॉम्पैक्ट EV लॉन्च करने के लिए टाई-अप!
    इन दोनों कंपनियों ने टेक्नोलॉजी और मॉडल्स में साझेदारी के लिए एग्रीमेंट साइन किया है। ये क्रॉसओवर EV हो सकता है। इस EV को Toyota के इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध bZ4X का कॉम्पैक्ट वर्जन बताया जा रहा है। सुजुकी और टोयोटा का टारगेट कॉम्पैक्ट व्हीकल्स डिवेलप करने का है। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
  • Tesla के शेयर में जोरदार तेजी से Elon Musk की वेल्थ हुई 270 अरब डॉलर से ज्यादा
    दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति Elon Musk की वेल्थ 33 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ गई है। टेस्ला के शेयर में लगभग 22 प्रतिशत के उछाल के कारण मस्क की कुल वेल्थ बढ़कर 270 अरब डॉलर से अधिक हो गई है। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला के तीसरी तिमाही में प्रॉफिट में बढ़ोतरी से कंपनी के शेयर प्राइस में उछाल आया है।स्पेस सेक्टर से जुड़ी SpaceX, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) के भी मस्क चीफ हैं।
  • Tesla की मॉडल  Y बनी दुनिया की सबसे अधिक बिकने वाली कार, Toyota की Corolla को दी मात
    पिछले वर्ष टोयोटा की RAV4 लगभग 10.8 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। इसके बाद Honda की CR-V (8,46,000 यूनिट्स) थी
  • Toyota bZ3C, bZ3X इलेक्ट्रिक एसयूवी हुईं बीजिंग ऑटो शो में पेश, जानें क्या है खास
    Toyota bZ3C और bZ3X में एडवांस ड्राइवर-एसिस्टेंट टेक्नोलॉजी होगी लेकिन ड्राइवट्रेन और कई अन्य स्टैंडर्ड की जानकारी अभी नहीं पता है।
  • Toyota Urban Cruiser Taisor हुई भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Toyota Urban Cruiser Taisor में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो कि 99bhp की पावर और 148Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Toyota - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »