• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • Xiaomi 17T vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: किस फोन में मिलती है ज्यादा वैल्यू? यहां देखें पूरा कंपैरिजन

Xiaomi 17T vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: किस फोन में मिलती है ज्यादा वैल्यू? यहां देखें पूरा कंपैरिजन

Xiaomi 17T, Vivo X300 FE और OnePlus 15 प्रीमियम सेगमेंट के दमदार स्मार्टफोन हैं। यहां जानिए कीमत, डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी के मामले में कौन सा फोन बेहतर है।

Xiaomi 17T vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: किस फोन में मिलती है ज्यादा वैल्यू? यहां देखें पूरा कंपैरिजन

Xiaomi 17T, Vivo X300 FE और OnePlus 15 की तुलना एक नजर में

ख़ास बातें
  • Xiaomi 17T सबसे कम कीमत वाला फोन, 6500mAh बैटरी के साथ
  • OnePlus 15 में 7300mAh बैटरी और 120W चार्जिंग मिलती है
  • Vivo X300 FE में 5000 निट्स ब्राइटनेस और 50MP सेल्फी कैमरा है
विज्ञापन

प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में इन दिनों कई नए ऑप्शन देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में Xiaomi ने भारतीय बाजार में Xiaomi 17T लॉन्च किया है, जो दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप फीचर्स के साथ आता है। वहीं Vivo X300 FE और OnePlus 15 पहले से ही इस सेगमेंट में मौजूद हैं और दोनों ही फोन प्रीमियम हार्डवेयर के साथ आते हैं। अगर आप 60,000 रुपये से 70,000 रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं और इन तीनों मॉडलों के बीच कन्फ्यूज हैं, तो यह तुलना आपके काम आ सकती है। यहां हम कीमत, डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और अन्य फीचर्स के आधार पर Xiaomi 17T, Vivo X300 FE और OnePlus 15 की तुलना कर रहे हैं।

Xiaomi 17T vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: Prices

Xiaomi 17T के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत शुरुआती समय में 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद इफेक्टिव कीमत क्रमशः 54,999 रुपये और 59,999 रुपये रह जाएगी।

वहीं Vivo X300 FE के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है। इसपर भी अक्सर डील देखने को मिलती है, जो इसकी इफेक्टिव कीमत को नीचे ले आती है।

OnePlus 15 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 77,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 85,999 रुपये है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स की बड़ी सेल के समय यह फोन काफी सस्ता मिल जाता है।

Xiaomi 17T vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: Display

Xiaomi 17T में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गई है, जिसमें 2756x1268 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिला है।

Vivo X300 FE में 6.31 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1216x2640 पिक्सल है। पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन को SCHOTT Xensation की प्रोटेक्शन मिलती है।

वहीं OnePlus 15 में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1272x2772 पिक्सल है। स्क्रीन 1Hz से 165Hz तक रिफ्रेश हो सकती है और पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक जाती है। स्क्रीन को Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलती है।

Xiaomi 17T vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: Performance, Software

Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी 4 OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

Vivo X300 FE में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है और यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी 5 OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

वहीं OnePlus 15 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। यह Android 15 आधारित ColorOS 16 पर काम करता है। 2025 नवंबर में इसके लॉन्च के समय OnePlus ने फोन को 4 साल के मेजर OS अपग्रेड्स और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया था।

Xiaomi 17T vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: Cameras

Xiaomi 17T के रियर में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Vivo X300 FE के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OnePlus 15 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Xiaomi 17T vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: Connectivity

Xiaomi 17T में 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है।

Vivo X300 FE में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 6.0, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

वहीं OnePlus 15 में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, NFC, GPS, NavIC, BDS, GALILEO और USB Type-C सपोर्ट मिलता है।

Xiaomi 17T vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: Weight, Dimensions

Xiaomi 17T की लंबाई 157.6mm, चौड़ाई 75.2mm, मोटाई 8.17mm और वजन 200 ग्राम है।

Vivo X300 FE की लंबाई 150.83mm, चौड़ाई 71.76mm, मोटाई 7.99mm और वजन 191 ग्राम है।

वहीं OnePlus 15 की लंबाई 161.42mm, चौड़ाई 76.67mm, मोटाई 8.10mm और वजन 211 ग्राम है।

Xiaomi 17T vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: Battery

Xiaomi 17T में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W HyperCharge और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Vivo X300 FE में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

वहीं OnePlus 15 में 7300mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  2. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  3. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  4. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
  5. फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
  6. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  7. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  9. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  10. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »