Bajaj Auto की दिसंबर में सेल्स 16 प्रतिशत बढ़कर 3.26 लाख यूनिट्स से ज्यादा

देश में कंपनी की टू-व्हीलर की कुल सेल्स 26 प्रतिशत बढ़कर 1,58,370 यूनिट्स की रही। यह इससे पिछले वर्ष दिसंबर में 1,25,553 यूनिट्स की थी

Bajaj Auto की दिसंबर में सेल्स 16 प्रतिशत बढ़कर 3.26 लाख यूनिट्स से ज्यादा

कंपनी का एक्सपोर्ट बढ़कर 1,24,631 यूनिट्स का रहा

ख़ास बातें
  • कंपनी की टू-व्हीलर की सेल्स 15 प्रतिशत बढ़कर 2,83,001 यूनिट्स की रही
  • पिछले वर्ष बजाज ऑटो ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन लॉन्च किया था
  • इसकी सिंगल चार्ज में ARAI सर्टिफाइड रेंज 108 किलोमीटर की है
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में से एक Bajaj Auto की दिसंबर में सेल्स 16 प्रतिशत बढ़कर 3,26,806 यूनिट्स की रही। इससे पिछले वर्ष में यह 2,81,514 यूनिट्स की थी। कंपनी की दिसंबर में टू-व्हीलर की सेल्स 15 प्रतिशत बढ़कर 2,83,001 यूनिट्स की रही। इससे पिछले वर्ष यह 2,47,052 यूनिट्स की थी। 

देश में कंपनी की टू-व्हीलर की कुल सेल्स 26 प्रतिशत बढ़कर 1,58,370 यूनिट्स की रही। यह इससे पिछले वर्ष दिसंबर में 1,25,553 यूनिट्स की थी। बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट बढ़कर 1,24,631 यूनिट्स का रहा। यह इससे पिछले वर्ष दिसंबर में 1,21,499 यूनिट्स का था। कंपनी की कमर्शियल व्हीकल्स की कुल सेल्स 27 प्रतिशत अधिक रही है। कंपनी ने दिसंबर में कमर्शियल व्हीकल्स की 43,805 यूनिट्स बेची हैं। इससे पिछले वर्ष दिसंबर में यह सेल्स 34,462 यूनिट्स थी। 

पिछले वर्ष कंपनी ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन लॉन्च किया था। इसमें नए फीचर्स दिए गए हैं। इसकी रेंज भी बढ़ाई गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसे तीन नए कलर्स, Matte Coarse Grey, Matte Caribbean Blue और Satin Black में उपलब्ध कराया गया है। इसमें एक बड़ा LCD डिजिटल कंसोल है, प्रीमियम टू-टोन्ड सीट और स्कूटर के कलर वाले रियर व्यू मिरर्स दिए गए हैं। इसके हेडलैम्प, इंडिकेटर्स और सेंट्रल ट्रिम एलिमेंट्स की चारकोल ब्लैक फिनिश है। इसकी सिंगल चार्ज में ARAI सर्टिफाइड रेंज 108 किलोमीटर की है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि इसकी वास्तविक रेंज लगभग 90 किलोमीटर है। इसके बैटरी साइज में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

बजाज ऑटो की की पुणे के निकट चाकन की फैक्टरी में Triumph Speed 400 की मैन्युफैक्चरिंग भी की जा रही है। इसका शुरुआती प्राइस 2.33 लाख रुपये का है। इस मोटरसाइकिल में Triumph की नई TR सीरीज का इंजन लगा है। यह फ्यूल इंजेक्टेड, लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन है। इसकी क्युबिक कैपेसिटी 398.15 cc की है। यह लगभग 28 kmpl की माइलेज दे सकता है। Triumph Speed 400 का इंजन 8,000 rpm पर 39.5 bhp की पावर और 6,500 rpm पर 37.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें स्लिप एंड असिस्ट क्लच के साथ छह स्पीड गियरबॉक्स है। इसमें एनालॉग स्पीडोमीटर है जिसके साथ एक डिजिटल स्क्रीन है। इसके अन्य फीचर्स में LED लाइटिंग, इमोबिलाइजर और राइड बाय थ्रॉटल शामिल हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  4. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  5. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  6. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  8. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  9. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  10. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »