Bharat NCAP में फाइव-स्टार रेटिंग के लिए कारों में 6 एयरबैग होना जरूरी

भारत NCAP से कारों की सेफ्टी बढ़ेगी और एक्सपोर्ट किए जाने वाले व्हीकल्स की बेहतर क्वालिटी को सुनिश्चित किया जा सकेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 सितंबर 2023 18:32 IST
ख़ास बातें
  • कारों के लिए छह एयरबैग को जरूरी करने का नियम अक्टूबर से लागू होगा
  • भारत NCAP से कारों की सेफ्टी बढ़ेगी
  • इसके तहत 3.5 टन के मोटर व्हीकल्स के लिए सेफ्टी स्टैंडर्ड्स बढ़ जाएंगे

देश में सभी कारों में कम से कम दो एयरबैग उपलब्ध कराने का नियम है

पिछले कुछ वर्षों में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए केंद्र सरकार ने सिक्योरिटी से जुड़े स्टैंडर्ड्स को बढ़ाया है। इसकी कड़ी में हाल ही में भारत NCAP को लॉन्च किया गया था। रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्टर Nitin Gadkari ने बुधवार को कहा कि नए क्रैश टेस्ट रूल्स से ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए कारों में छह एयरबैग देना जरूरी हो जाएगा। अमेरिका, जापान, चीन और दक्षिण कोरिया के बाद भारत इस तरह का प्रोग्राम शुरू करने वाला पांचवां देश है। इसका लक्ष्य कारों की सेफ्टी बढ़ाना है। 

पिछले वर्ष गडकरी ने बताया था कि कारों के लिए छह एयरबैग को जरूरी करने का नियम इस वर्ष अक्टूबर से लागू होगा। उन्होंने ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ACMA) के एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "हमने भारत NCAP को लॉन्च किया है। इसमें कारों के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग केवल छह एयरबैग होने पर ही मिलेगी। लोग अब सतर्क हो गए हैं और जिन कारों में छह एयरबैग होंगे उन्हें खरीदने में अधिक दिलचस्पी हो सकती है। यह कार मैन्युफैक्चरर्स और लोगों को फैसला करना है।" देश में सभी कारों में कम से कम दो एयरबैग उपलब्ध कराने का नियम है। 

पिछले वर्ष सरकार ने अनुमान लगाया था कि चार एयरबैग और देने पर ऑटोमोबाइल कंपनियों की कॉस्ट 6,000 रुपये से कुछ अधिक होगी। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह कॉस्ट लगभग 19,000 रुपये की हो सकती है। भारत  NCAP से कारों की सेफ्टी बढ़ेगी और एक्सपोर्ट किए जाने वाले व्हीकल्स की बेहतर क्वालिटी को सुनिश्चित किया जा सकेगा। इसके तहत कारों की विभिन्न तरीकों से टेस्टिंग की जाएगी। ये तरीके Global NCAP के अनुसार हैं। टेस्टिंग के बाद कारों को सेफ्टी रेटिंग मिलेगी। देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki के एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (कॉरपोरेट अफेयर्स), Rahul Bharti ने कहा था कि कंपनी केंद्र सरकार की इस पहल का स्वागत करती है और पहले लॉट में मारूति के कम से कम तीन मॉडल्स को टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा। 

इसके तहत 3.5 टन के मोटर व्हीकल्स के लिए सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को बढ़ाया जाएगा। रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्ट्री ने कहा है कि इससे कार बायर्स को ऑटोमोबाइल मार्केट में उपलब्ध मोटर व्हीकल्स की क्रैश सेफ्टी का आकलन करने में आसानी होगी। इसके तहत कार मेकर्स स्वेच्छा से अपनी कारों की टेस्टिग करा सकेंगे। क्रैश टेस्ट में कार के प्रदर्शन के आधार पर स्टार रेटिंग दी जाएंगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  4. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.