भारत में कारों के इम्पोर्ट शून्य टैक्स पर अमेरिका की नजर 

भारत में टेस्ला का पहला शोरूम मुंबई के ब्रांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खुल सकता है। कंपनी ने BKC की Maker Maxity बिल्डिंग में लगभग 4,000 स्क्वेयर फुट का स्पेस लीज पर लिया है

भारत में कारों के इम्पोर्ट शून्य टैक्स पर अमेरिका की नजर 

बड़ी EV कंपनियों में शामिल टेस्ला जल्द भारत में बिजनेस शुरू कर सकती है

ख़ास बातें
  • भारत में इम्पोर्ट की जाने वाली कारों पर 110 प्रतिशत तक का टैक्स है
  • टेस्ला के चीफ, Elon Musk इसका विरोध कर रहे हैं
  • अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump का भी इस मुद्दे पर मस्क को समर्थन है
विज्ञापन
अमेरिका और भारत के बीच जल्द ही एक ट्रेड डील हो सकती है। इसमें अमेरिका की नजर कारों के इम्पोर्ट पर टैरिफ को समाप्त करने पर है। बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla की जल्द देश में बिजनेस शुरू करने की तैयारी है। इससे पहले कारों के इम्पोर्ट पर टैरिफ को घटाया जा सकता है। 

इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने Reuters को बताया कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को लेकर होने वाली बातचीत में ऑटोमोबाइल्स पर अधिक टैरिफ का मुद्दा शामिल होगा। भारत में इम्पोर्ट की जाने वाली कारों पर 110 प्रतिशत तक का टैक्स है। टेस्ला के चीफ, Elon Musk इसका विरोध कर रहे हैं। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump का भी इस मुद्दे पर मस्क को समर्थन है। भारत में अधिक टैक्स को लेकर ट्रंप ने नाराजगी जताई है। इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी कांग्रेस को अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा था कि अधिक टैरिफ को लेकर भारत पर जवाबी कार्रवाई की जा सकती है। एक सूत्र ने बताया, "भारत से अमेरिका एग्रीकल्चर को छोड़कर अधिकतर सेक्टर्स में टैरिफ को शून्य या मामूली करने के लिए कहेगा।" 

एक अन्य सूत्र ने कहा कि अमेरिका की दलीलों पर भारत ध्यान दे रहा है। हालांकि, टैरिफ को लेकर वह अपनी स्थिति को लोकल इंडस्ट्रीज के साथ बातचीत करने के बाद स्पष्ट करेगा। पिछले महीने प्रधानमंत्री Narendra Modi और ट्रंप के बीच मीटिंग में दोनों पक्षों ने टैरिफ को लेकर विवाद का हल निकालने पर सहमति दी थी। 

भारत में टेस्ला का पहला शोरूम मुंबई के ब्रांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खुल सकता है। कंपनी ने BKC की Maker Maxity बिल्डिंग में लगभग 4,000 स्क्वेयर फुट का स्पेस लीज पर लिया है। इसके लिए लगभग 2.11 करोड़ रुपये का सिक्योरिटीज डिपॉजिट दिया गया है। इस स्पेस के लिए 35.26 लाख रुपये प्रति माह का किराया चुकाया जाएगा। रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म CRE Matrix से सोर्स किए गए रजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट्स के अनुसार, इस स्पेस के लिए लाइसेंसी Tesla India Motor & Energy Pvt है, जिसका महाराष्ट्र में पुणे के विमान नगर में पंचशील बिजनेस पार्क में ऑफिस है। NDTV Profit ने इस स्पेस के लिए लीज एंड लाइसेंस एग्रीमेंट की कॉपी देखी है। यह रेंट एग्रीमेंट पांच वर्षों के लिए है। इस वर्ष की दूसरी छमाही में देश में कंपनी अपना बिजनेस शुरू कर सकती है। 



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »