• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • मर्सिडीज के EV कस्टमर्स में पहली बार लग्जरी कार खरीदने वालों की बड़ी संख्या

मर्सिडीज के EV कस्टमर्स में पहली बार लग्जरी कार खरीदने वालों की बड़ी संख्या

लग्जरी कारों की डिमांड में तेजी से मर्सिडीज ने मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में लगभग 9,300 यूनिट्स की बिक्री की है

मर्सिडीज के EV कस्टमर्स में पहली बार लग्जरी कार खरीदने वालों की बड़ी संख्या

इस वर्ष की पहली छमाही में लग्जरी कार मार्केट में कंपनी का पहला स्थान है

ख़ास बातें
  • मर्सिडीज ने मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में लगभग 9,300 यूनिट्स बेची हैं
  • इसमें इलेक्ट्रिक मॉडल्स की हिस्सेदारी लगभग पांच प्रतिशत की है
  • लगभग दो वर्ष पहले कंपनी ने देश में EVs की असेंबलिंग शुरू की थी
विज्ञापन
जर्मनी की लग्जरी कार मेकर Mercedes-Benz के लिए देश में ऐसे कस्टमर्स बढ़ रहे हैं जिन्होंने अपनी पहली लग्जरी कार के तौर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल को चुना है। लग्जरी कारों की डिमांड में तेजी से मर्सिडीज ने मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में लगभग 9,300 यूनिट्स की बिक्री की है। इसमें इलेक्ट्रिक मॉडल्स की हिस्सेदारी लगभग पांच प्रतिशत की है।  

पिछले वर्ष कंपनी की बिक्री में EVs का योगदान लगभग 2.5 प्रतिशत का था। मर्सिडीज के मैनेजिंग डायरेक्टर ने Reuters को बताया कि EVs खरीदने वालों में युवा कस्टमर्स की संख्या बढ़ रही है। देश में कंपनी ने मंगलवार को EQS 580 SUV लॉन्च की है। इसका प्राइस लगभग 1,68,200 डॉलर का है। इस वर्ष मर्सिडीज के EVs के कस्टमर्स में लगभग 15 प्रतिशत ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार लग्जरी कार खरीदी है। पिछले वर्ष यह संख्या लगभग पांच प्रतिशत की थी। कंपनी ने कुछ नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की हैं जिससे इसे बिक्री बढ़ाने में सहायता मिली है। 

देश का EV मार्केट बढ़ रहा है। पिछले वर्ष लगभग 42 लाख कारों की बिक्री हुई थी और इनमें इलेक्ट्रिक मॉडल्स की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत की थी। केंद्र सरकार का लक्ष्य इसे 2030 तक बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का है। देश में मर्सिडीज के पोर्टफोलियो में 18 कम्बश्चन इंजन वाले और छह इलेक्ट्रिक मॉडल हैं। लगभग दो वर्ष पहले कंपनी ने देश में EVs की असेंबलिंग शुरू की थी। देश में फुली बिल्ट कारों के इम्पोर्ट पर 100 प्रतिशत तक टैक्स लगता है। इस वर्ष की शुरुआत में मर्सिडीज ने बताया था कि वह देश में 2.4 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी। देश में मर्सिडीज की पहली इलेक्ट्रिक कार EQC थी। 

इस वर्ष की पहली छमाही में लग्जरी कार मार्केट में मर्सिडीज का पहला स्थान है। कंपनी की सेल्स लगभग नौ प्रतिशत बढ़कर 9,262 यूनिट्स की रही। दूसरे स्थान पर BMW है, जिसने 7,089 यूनिट्स बेची हैं। मर्सिडीज को बिक्री का बड़ा हिस्सा SUV सेगमेंट से मिला है। इसके GLA, GLC, GLE और GLS जैसे मॉडल्स की इस सेगमेंट में मजबूत डिमांड है। मर्सिडीज की A-Class, C-Class, E-Class और S-Class जैसी लग्जरी सेडान को भी कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लग्जरी कार मार्केट के EV सेगमेंट में भी कंपनी सबसे आगे है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »