Apple की मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट Vision Pro को जल्द लॉन्च करने की तैयारी

इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने अपनी वर्ल्डवाइड डिवेलपर कॉन्फ्रेंस में इस मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट को पेश किया था

Apple की मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट Vision Pro को जल्द लॉन्च करने की तैयारी

इस हेडसेट में कंपनी का M2 चिप लगाया गया है और इसके साथ में नया R1 चिप भी है

ख़ास बातें
  • Vision Pro एक एल्युमीनियम फ्रेम पर बेस्‍ड है
  • इसमें एडजस्टमेंट के लिए डिजिटल क्राउन मौजूद है
  • इसका लॉन्च पर प्राइस 3,499 डॉलर होने की घोषणा की गई थी
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट जल्द बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने अपनी वर्ल्डवाइड डिवेलपर कॉन्फ्रेंस में इसे पेश किया था। हालांकि, इसका लॉन्च पर प्राइस 3,499 डॉलर होने की घोषणा की गई थी। हालांकि, इसके बाद से कंपनी ने इसके लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एपल ने Vision Pro हेडसेट की चीन में मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है और इसकी फरवरी तक शिपमेंट की जा सकती है। इस बारे में एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने भी एक रिसर्च नोट में बताया है। इस रिसर्च नोट में कहा गया है कि यह मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट फरवरी तक बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Kuo का मानना है कि यह अगले वर्ष एपल का सबसे महत्वपूर्ण प्रोडक्ट होगा। कंपनी की योजना इसकी बड़ी संख्या में बिक्री करने की है। 

एपल ने इसके लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। Kuo का अनुमान है कि इसे फरवरी की शुरुआत तक कंपनी के स्टोर्स में पहुंचाया जाएगा। इस महीने की शुरुआत में Bloomberg की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एपल इसके लॉन्च को लेकर सतर्कता बरत रही है। यह AR/VR हेडसेट एक कॉम्प्लेक्स डिवाइस है। इसके सेटअप को प्रत्येक यूजर के लिए कस्टमाइज करने की जरूरत हो सकती है। इस वजह से Apple Store के एंप्लॉयीज के लिए ट्रेनिंग सेशन तैयार किए जा रहे हैं। इसमें एंप्लॉयीज को Vision Pro के सेटअप और इसे इस्तेमाल करने के साथ ही इसे संभावित कस्टमर को बेचने के तरीके की भी जानकारी दी जाएगी। 

Vision Pro एक एल्युमीनियम फ्रेम पर बेस्‍ड है। इसके फ्रंट में कर्व्‍ड ग्‍लास हैं। इमेज कैप्‍चर करने के लिए इसमें एक फ‍िजिकल बटन दिया गया है। इसमें एडजस्टमेंट के लिए डिजिटल क्राउन मौजूद है। इसके स्‍ट्रैप को लचीला बनाया गया है, जिससे यूजर्स आसानी से इसे पहन सकेंगे। इसमें साइड पर ऑडियो पॉड्स लगाए गए हैं। इस हेडसेट में कंपनी का M2 चिप लगाया गया है और इसके साथ में नया R1 चिप भी है। इसका डिस्‍प्‍ले माइक्रो-ओएलईडी है। इस हेडसेट को तैयार करने में जाइस ने भी मदद की है। कंपनी का दावा है कि 3D कंटेंट देखने के लिए यह बेस्ट डिवाइस होगा। यह एक मिक्‍स्‍ड-रिएलिटी हेडसेट है, लेकिन डायल की मदद से यूजर ऑग्‍मेन्‍टेड और फुल वर्चुअल रिएलिटी के बीच स्विच कर सकते हैं। इस डिवाइस में कोई कंट्रोलर नहीं होगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शेल्डन पिंटो

शेल्डन पिंटो मुंबई में रहते हैं और इन्हें स्मार्टफोन और ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »