Apple जल्द लॉन्च करेगी Vision Pro, कंपनी के रिटेल एंप्लॉयीज को मिलेगी ट्रेनिंग

यह AR/VR हेडसेट एक कॉम्प्लेक्स डिवाइस है। इसके सेटअप को प्रत्येक यूजर के लिए कस्टमाइज करने की जरूरत हो सकती है

Apple जल्द लॉन्च करेगी Vision Pro, कंपनी के रिटेल एंप्लॉयीज को मिलेगी ट्रेनिंग

इस हेडसेट में कंपनी का M2 चिप लगाया गया है

ख़ास बातें
  • इस वर्ष की शुरुआत में हुए WWDC में इसे पेश किया गया था
  • Vision Pro एक एल्युमीनियम फ्रेम पर बेस्‍ड है
  • कंपनी का दावा है कि 3D कंटेंट देखने के लिए यह बेस्ट डिवाइस होगा
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का मिक्स्ड-रिएलिटी हेडसेट Vision Pro जल्द लॉन्च हो सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में हुए WWDC में इसे पेश किया गया था। कंपनी इसके रिटेल लॉन्च की तैयारी कर रही है। इसके लिए अमेरिका में एपल के रिटेल स्टोर्स के एंप्लॉयीज को ट्रेनिंग दी जाएगी। 

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, एपल इसके लॉन्च को लेकर सतर्कता बरत रही है। यह AR/VR हेडसेट एक कॉम्प्लेक्स डिवाइस है। इसके सेटअप को प्रत्येक यूजर के लिए कस्टमाइज करने की जरूरत हो सकती है। इस वजह से Apple Store के एंप्लॉयीज के लिए ट्रेनिंग सेशन तैयार किए जा रहे हैं। इसमें एंप्लॉयीज को Vision Pro के सेटअप और इसे इस्तेमाल करने के साथ ही इसे संभावित कस्टमर को बेचने के तरीके की भी जानकारी दी जाएगी। एपल स्टोर के प्रत्येक एंप्लॉयी को दो दिनों की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका में कंपनी के स्टोर्स को जल्द इस हेडसेट को असेंबल करने के लिए जरूरी इक्विपमेंट दिया जाएगा। 

Vision Pro एक एल्युमीनियम फ्रेम पर बेस्‍ड है। इसके फ्रंट में कर्व्‍ड ग्‍लास हैं। इमेज कैप्‍चर करने के लिए एक फ‍िजिकल बटन दिया गया है। इसमें एडजस्टमेंट के लिए डिजिटल क्राउन मौजूद है। इसके स्‍ट्रैप को लचीला बनाया गया है, जिससे यूजर्स आसानी से पहन सकेंगे। इसमें साइड पर ऑडियो पॉड्स लगाए गए हैं। इस हेडसेट में कंपनी का M2 चिप लगाया गया है और इसके साथ में नया R1 चिप भी है। इसका डिस्‍प्‍ले माइक्रो-ओएलईडी है। इस हेडसेट को तैयार करने में जाइस ने भी मदद की है। कंपनी का दावा है कि 3D कंटेंट देखने के लिए यह बेस्ट डिवाइस होगा। 

यह एक मिक्‍स्‍ड-रिएलिटी हेडसेट है, लेकिन डायल की मदद से यूजर ऑग्‍मेन्‍टेड और फुल वर्चुअल रिएलिटी के बीच स्विच कर सकते हैं। इस डिवाइस में कोई कंट्रोलर नहीं है। इसे आंखों, हाथों और आवाज से कंट्रोल किया सकेगा। उदाहरण के लिए,  यूजर किसी ऐप आइकन को देखकर उसे कंट्रोल कर सकेंगे। इसमें वॉयस के जरिए भी कमांड दी जा सकती है। यह हेडसेट ब्‍लूटूथ कनेक्‍ट होता है और इसे आईफोन और मैक के साथ भी पेयर किया जा सकता है। इसमें EyeSight कहा जाने वाला एक सिस्‍टम दिया गया है। इसका इस्‍तेमाल तब होता है, जब आपके कमरे में कोई दाखिल होता है। इसका फ्रंट फेसिंग डिस्‍प्‍ले यूजर को यह देखने का मौका देता है कि सामने कौन है। इसके लिए यूजर को हेडसेट हटाने की जरूरत नहीं होती। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Manas Mitul In his time as a journalist, Manas Mitul has written on a wide spectrum of beats including politics, culture and sports. He enjoys reading, walking around in museums ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »