• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Apple के लिए iPhone बनाने वाली फॉक्सकॉन ने भारत में हायरिंग में भेदभाव से किया इनकार

Apple के लिए iPhone बनाने वाली फॉक्सकॉन ने भारत में हायरिंग में भेदभाव से किया इनकार

फॉक्सकॉन पर आरोप लगा था कि उसकी iPhone की असेंबलिंग करने वाली फैक्टरी में विवाहित महिलाओं को जॉब नहीं दी जाती

Apple के लिए iPhone बनाने वाली फॉक्सकॉन ने भारत में हायरिंग में भेदभाव से किया इनकार

इस मामले की केंद्र सरकार ने जांच का ऑर्डर दिया था

ख़ास बातें
  • फॉक्सकॉन की फैक्टरी में विवाहित महिलाओं को जॉब नहीं देने का आरोप था
  • पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ी है
  • कंपनी की फैक्टरी तमिलनाडु में चेन्नई के निकट है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn ने देश में हायरिंग में भेदभाव करने से इनकार किया है। फॉक्सकॉन पर आरोप लगा था कि उसकी iPhone की असेंबलिंग करने वाली फैक्टरी में विवाहित महिलाओं को जॉब नहीं दी जाती। इस मामले की केंद्र सरकार ने जांच का ऑर्डर दिया था। पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ी है। 

फॉक्सकॉन के चेयरमैन, Young Liu ने बताया, "कंपनी की ओर से जेंडर को लेकर भेदभाव नहीं किया जाता। हमारी वर्कफोर्स में महिलाओं की बड़ी संख्या है। हमारे कामकाज में विवाहित महिलाओं का बड़ा योगदान है।" कंपनी की फैक्टरी तमिलनाडु में चेन्नई के निकट है। इसने दो वर्ष पहले हायरिंग में कुछ गड़बड़ी को स्वीकार किया था। फॉक्सकॉन ने बताया था कि उसने इस समस्या के समाधान के लिए कार्य किया है। हालांकि, इसके साथ ही फॉक्सकॉन का कहना था कि वह रोजगार में भेदभाव के आरोप से पूरी तरह इनकार करती है। 

Reuters की जून में एक रिपोर्ट में यह बताया गया था कि फॉक्सकॉन की फैक्टरी में विवाहित महिलाओं को जॉब देने से मना किया जा रहा है। इस बारे में रीजनल लेबर कमिश्नर, A Narasaiah ने कहा था कि लेबर डिपार्टमेंट की एक टीम ने कंपनी के डायरेक्टर्स और ह्युमन रिसोर्स डिविजन के एग्जिक्यूटिव्स से बातचीत की है। एपल और फॉक्सकॉन ने Reuters की ओर से भेजे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया था इस मामले में केंद्र सरकार ने राज्य के अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। 

देश में महिला और पुरुष के आधार पर रोजगार में भेदभाव करना गैर कानूनी है। Reuters की एक जांच में यह पता चला था कि Foxconn ने अपनी फैक्टरी में विवाहित महिलाओं को जॉब देने से इनकार किया है। इस बारे में Foxconn के एक पूर्व HR एग्जिक्यूटिव, S Paul ने  बताया था कि आमतौर पर Foxconn सांस्कृतिक मुद्दों और सामाजिक दबाव के कारण विवाहित महिलाओं को नियुक्त नहीं करती। कंपनी का मानना है कि विवाह के बाद बहुत सी समस्याएं होती हैं। पिछले वर्ष फॉक्सकॉन को देश में अपनी फैक्टरी में एक अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने के लिए स्वीकृति मिली थी। इससे यह चीन के बाहर एपल के प्रोडक्ट्स के लिए बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की योजना पर आगे बढ़ सकेगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  2. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  7. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  8. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  9. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »