Honor X80 Pro Max देगा 22 जून को दस्तक, 11000mAh की धांसू बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स

Honor ने अपनी X80 सीरीज में नए स्मार्टफोन Honor X80 Pro Max के लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी है।

Honor X80 Pro Max देगा 22 जून को दस्तक, 11000mAh की धांसू बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स

Photo Credit: Honor

Honor X80 Pro Max में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

ख़ास बातें
  • Honor X80 Pro Max में 11000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी।
  • Honor X80 Pro Max में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Honor X80 Pro Max में 6.78 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले होगी।
विज्ञापन

Honor ने अपनी X80 सीरीज में नए स्मार्टफोन Honor X80 Pro Max के लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी है। चीन में यह स्मार्टफोन 22 जून को दस्तक देगा। इसके अलावा यह भी पुष्टि हुई है कि यह स्मार्टफोन चार कलर जैसे कि एनर्जेटिक ऑरेंज, लाइटनिंग रेड, मून शैडो व्हाइट और मिस्टिक ब्लैक में आएगा। Honor ने यह भी पुष्टि की है कि इस स्मार्टफोन में दमदार 11000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी। यहां हम आपको Honor X80 Pro Max  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Honor X80 Pro Max कब होगा लॉन्च

Honor चीनी बाजार में 22 जून को Honor X80 Pro Max को लॉन्च करने वाला है। उसी दिन सभी स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत और आधिकारिक उपलब्धता के बारे में पता चल जाएगा।

Honor X80 Pro Max Specifications (Expected)

Honor ने यह भी पुष्टि की है कि इस स्मार्टफोन में दमदार 11000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी, जो अब तक किसी भी स्मार्टफोन में मिलने वाली सबसे बड़ी बैटरी है। इसके अलावा आगामी फोन 90W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। इसमें गोल्ड-स्टैंडर्ड ड्रॉप प्रोटेक्शन और फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी होगी। यह भी पता चला है कि आगामी फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 2788×1280 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन की बॉडी पूरी तरह से वॉटरप्रूफ और ड्रॉप-रेसिस्टेंट होगी। आगामी फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 चिपसेट से लैस होगा। अगले हफ्ते लॉन्च होने पर इस स्मार्टफोन की कीमत से लेकर अन्य जानकारियों के बारे में खुलासा हो जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »