Apple के सबसे किफायती MacBook Neo पर फिलहाल बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। बैंक ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत 60 हजार रुपये से कम हो जाती है।
Photo Credit: Apple
MacBook Neo पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट
Apple ने इस साल मार्ट में अपनी Mac लाइनअप में नया 13 इंच MacBook Neo जोड़ा। ये कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता MacBook मॉडल है, जिसने लॉन्च के साथ ही नाम बटोरना शुरू कर दिया। लॉन्च हुए कुछ महीने ही हुए हैं और अब ग्राहकों के साथ इस सस्ते MacBook को भारी डिस्काउंट पर खरीदने का मौका है। MacBook Neo में Apple का A18 Pro चिप दिया गया है और यह फैनलेस डिजाइन के साथ आता है, जिससे इस्तेमाल के दौरान साइलेंट ऑपरेशन मिलता है। लैपटॉप में 13 इंच Liquid Retina डिस्प्ले, 500 निट्स ब्राइटनेस, 8GB यूनिफाइड मेमोरी और 256GB या 512GB SSD स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।
बता दें कि Apple ने MacBook Neo के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये रखी है, जबकि 512GB मॉडल 79,900 रुपये में आता है। डील की बात करें, तो वर्तमान में MacBook Neo का 256GB स्टोरेज (Silver कलर) Amazon इंडिया पर 63,990 रुपये में लिस्टेड है, जो लॉन्च प्राइस से 5,910 रुपये कम है। इतना ही नहीं, चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये का फ्लैट ऑफ भी मिल रहा है, जो इफेक्टिव कीमत को 59,990 रुपये पर ले आता है। अन्य कलर वेरिएंट्स एक से दो हजार रुपये महंगे लिस्टेड हैं।
MacBook Neo के डिजाइन की बात करें तो इसमें एल्यूमिनियम बॉडी और राउंडेड कॉर्नर डिजाइन दिया गया है। इसका वजन करीब 1.23 किलोग्राम बताया गया है। इसमें 13 इंच Liquid Retina डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2408×1506 पिक्सल और 219 PPI है। डिस्प्ले 500 निट्स ब्राइटनेस, 1 बिलियन कलर सपोर्ट और एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ आता है, जिससे अलग अलग लाइटिंग कंडीशन में विजिबिलिटी बेहतर होने का दावा किया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple का A18 Pro चिप दिया गया है, जिसमें 6 कोर CPU (2 परफॉर्मेंस + 4 एफिशिएंसी कोर), 5 कोर GPU और 16 कोर Neural Engine शामिल है। कंपनी के मुताबिक, यह चिप सामान्य टास्क जैसे वेब ब्राउजिंग में Intel Core Ultra 5 प्रोसेसर वाले पीसी के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत तेज हो सकता है और ऑन डिवाइस एआई वर्कलोड में तीन गुना तक बेहतर प्रदर्शन दे सकता है। फोटो एडिटिंग में भी लगभग दोगुनी स्पीड मिलने का दावा किया गया है।
लैपटॉप में 8GB यूनिफाइड मेमोरी के साथ 256GB और 512GB SSD स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। इसमें Magic Keyboard और बड़ा Multi Touch Force Touch ट्रैकपैड दिया गया है। 512GB वेरिएंट में Touch ID सपोर्ट भी मिलता है, जिससे बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और Apple Pay का इस्तेमाल किया जा सकता है।
नए किफायती MacBook में 1080p FaceTime HD कैमरा दिया गया है, जो इमेज प्रोसेसिंग ऑप्टिमाइजेशन के साथ आता है। ऑडियो के लिए डुअल माइक्रोफोन एरे दिया गया है, जिसमें डायरेक्शनल बीमफॉर्मिंग टेक्नोलॉजी मिलती है, जिससे बैकग्राउंड नॉइज कम करने और यूजर की आवाज अलग करने में मदद मिलती है। साउंड आउटपुट के लिए डुअल साइड फायरिंग स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Spatial Audio और Dolby Atmos सपोर्ट करते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए MacBook Neo में दो USB C पोर्ट दिए गए हैं, जो चार्जिंग, एक्सटर्नल डिस्प्ले और एक्सेसरी कनेक्टिविटी सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए Wi Fi 6E और Bluetooth 6 का सपोर्ट मिलता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 36.5Wh लिथियम पॉलिमर बैटरी दी गई है, जो कंपनी के मुताबिक एक चार्ज में 16 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग और करीब 11 घंटे वायरलेस वेब यूज का बैकअप दे सकती है। इसके साथ 20W USB C पावर एडॉप्टर मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!