Apple के iPhone 16 Pro में हो सकते हैं 4 कलर्स, लीक हुई डमी यूनिट्स

इस सीरीज के iPhone 16 Pro में 3,577 mAh और iPhone 16 Pro Max में 4,441 mAh की बैटरी हो सकती है

Apple के iPhone 16 Pro में हो सकते हैं 4 कलर्स, लीक हुई डमी यूनिट्स

इनमें नया गोल्ड कलर शामिल हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस सीरीज के iPhone 16 Pro मॉडल्स में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है
  • आईफोन 16 में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले हो सकता है
  • एपल की iPhone 16 Pro मॉडल्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की iPhone 16 सीरीज अगले महीने लॉन्च की जा सकती है। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसके iPhone 16 Pro को चार कलर्स में लाया जा सकता है। इनमें नया गोल्ड कलर शामिल हो सकता है। 

टिप्सटर Sonny Dickson (@SonnyDickson) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर iPhone 16 Pro के कलर ऑप्शंस को डमी यूनिट्स के इमेज के साथ शेयर किया है। इन कलर्स में व्हाइट, ग्रे गोल्ड और ब्लैक शामिल हैं। इस इमेज से  iPhone 16 Pro में डायग्नल तरीके से लगे रियर कैमरा दिख रहे हैं। iPhone 16 Pro में iPhone 15 Pro के ब्लू टाइटेनियम कलर की जगह नया गोल्ड कलर ले सकता है। 

हाल ही में टिप्सटर Instant Digital ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया था कि iPhone 16 Pro मॉडल्स में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। इस सीरीज के iPhone 16 Pro में 3,577 mAh और iPhone 16 Pro Max में 4,441 mAh की बैटरी हो सकती है। हालांकि, एपल ने आगामी आईफोन सीरीज की बैटरी कैपेसिटी का खुलासा नहीं किया है। 

आईफोन 16 में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले हो सकता है। आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस में A18 बायोनिक चिप और आईफोन 16 प्रो और प्रो मैक्स में A18 Pro चिप दिया जा सकता है। आईफोन 16 प्रो और 16 प्रो मैक्स में 40 W वायर्ड चार्जिंग और MagSafe के इस्तेमाल से 20 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। एपल की iPhone 16 Pro मॉडल्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना है। इन स्मार्टफोन्स को सेल्स शुरू होने के पहले दिन से उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके लिए इसके लिए एपल अपनी मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर फर्मों के साथ टाई-अप कर सकती है। कंपनी ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा अन्य देशों में शिफ्ट करने की तैयारी की है। एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn की तमिलनाडु की फैक्टरी में इन स्मार्टफोन्स को बनाया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने देश में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है। देश से एपल के आईफोन्स के एक्सपोर्ट में भी बढ़ोतरी है। हालांकि, चीन आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में चीन की बड़ी हिस्सेदारी है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  2. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  3. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  6. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  7. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  8. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  9. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  10. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »