Oppo का फ्लैगशिप फोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो बीते महीने लॉन्च हुआ Oppo Find X9 Ultra बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
Photo Credit: Oppo
Oppo Find X9 Ultra में 7,050mAh की बैटरी है।
Oppo का फ्लैगशिप फोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो बीते महीने लॉन्च हुआ Oppo Find X9 Ultra बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। जी हां क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट और 7050mAh बैटरी वाला ओप्पो स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर कीमत और भी ज्यादा कम हो सकती है। आइए Oppo Find X9 Ultra पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Oppo Find X9 Ultra का 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 1,69,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 16,999 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,53,000 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 60,300 रुपये तक अतिरिक्त बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
Oppo Find X9 Ultra में 6.82 इंच की QHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1440×3168 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक है। सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर आता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया गया है। Find X9 Ultra में 7,050mAh की बैटरी दी गई है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप के मामले में Find X9 Ultra के रियर में OIS के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 163.16 मिमी, चौड़ाई 76.97 मिमी, मोटाई 8.65 मिमी और वजन 235 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं