Oppo कथित तौर पर Oppo Reno 16 सीरीज पर काम कर रहा है, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
Photo Credit: Oppo
Oppo Reno 15 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।
Oppo कथित तौर पर Oppo Reno 16 सीरीज पर काम कर रहा है, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। Oppo Reno 16 का इंडियन और ग्लोबल वर्जन बेंचमार्किंग साइट पर नजर आया था, जिससे इसके जल्द ही इन रीजन में लॉन्च होने का संकेत मिला था। अब Reno 16 Pro का ग्लोबल वर्जन भी बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर नजर आया है। लिस्टिंग से स्मार्टफोन के चिपसेट, रैम कॉन्फिगरेशन और ऑपरेटिंग सिस्टम समेत काफी कुछ के बारे में पता चला है। आइए Oppo Reno 16 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, Oppo Reno 16 सीरीज भारत में 2 जुलाई को लॉन्च हो सकती है, जिसमें Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16 Pro शामिल होने की उम्मीद है। लॉन्च की तारीख नजदीक आने पर इन स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आएगी।
मॉडल नंबर CPH2863 वाला एक Oppo स्मार्टफोन गीकबेंच पर नजर आया है। हालांकि, लिस्टिंग में स्मार्टफोन का नाम नहीं पता चला है। मगर पिछली सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में इस मॉडल नंबर को Oppo Reno 16 Pro के ग्लोबल वर्जन से जोड़ा गया था। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म के अनुसार, स्मार्टफोन में मीडियाटेक MT6899 प्रोसेसर है। इसमें ARMv8 आर्किटेक्चर और 2.20GHz की बेस ऑपरेटिंग फ्रीक्वेंसी वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। चिपसेट के आर्किटेक्चर में कथित तौर पर एक कोर 3.40GHz पर, तीन कोर 3.20GHz पर और चार कोर बेस 2.20GHz फ्रीक्वेंसी पर काम करते हैं।
रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8550 हो सकता है, जिसका आर्किटेक्चर भी ऐसा ही है। इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Reno 16 Pro के चीनी वर्जन में भी यही प्रोसेसर दिया गया था। Reno 16 Pro के ग्लोबल वर्जन में लगभग 11.18GB RAM हो सकती है, जिसे 12GB रैम के तौर पर मार्केट किया जा सकता है। साथ ही इसमें Mali-G720 MC8 GPU भी होगा। आगामी फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड होगा और यह ColorOS 16 के साथ आएगा।
Oppo स्मार्टफोन के बेंचमार्क स्कोर से इसकी परफॉर्मेंस के बारे में पता चला। एंड्रॉयड AArch64 के लिए गीकबेंच 6.7.1 बेंचमार्किंग टेस्ट में सिंगल कोर में 1,575 और मल्टी कोर में 5,889 प्वाइंट हासिल किए। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट वाले Reno 16 को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर सिंगल कोर में 1,240 और मल्टी कोर में 3,994 प्वाइंट के साथ लिस्ट किया गया था।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा