स्विगी और ब्लिंकिट को टक्कर देने की तैयारी में Amazon, लॉन्च कर सकती है 'Tez'

कंपनी नई सर्विस को इसे अगले वर्ष की पहली तिमाही में लॉन्च कर सकती है। क्विक कॉमर्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है

स्विगी और ब्लिंकिट को टक्कर देने की तैयारी में Amazon, लॉन्च कर सकती है 'Tez'

नई सर्विस के लिए कंपनी वर्कर्स की तलाश कर रही है

ख़ास बातें
  • इससे एमेजॉन को अपना बिजनेस बढ़ाने में आसानी हो सकती है
  • नई सर्विस को अगले वर्ष लॉन्च करने की तैयारी है
  • क्विक कॉमर्स सेगमेंट में Blinkit की बड़ी हिस्सेदारी है
विज्ञापन
बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon को पिछले कुछ वर्षों से क्विक कॉमर्स सेगमेंट की कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। इससे निपटने के लिए एमेजॉन इस सेगमेंट में एंट्री कर सकती है। इसके लिए कंपनी की नई सर्विस 'Tez' लॉन्च करने की योजना है। इससे एमेजॉन को अपना बिजनेस बढ़ाने में आसानी हो सकती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नई सर्विस को अगले वर्ष लॉन्च करने की तैयारी है। इसके लिए एमेजॉन स्टोर्स तैयार कर रही है। क्विक कॉमर्स सेगमेंट में Blinkit, Swiggy Instamart और Zepto जैसी कंपनियों की बड़ी हिस्सेदारी है। एमेजॉन की इस सर्विस में शुरुआत में ग्रॉसरी और प्रति दिन की जरूरतों का सामान शामिल हो सकता है। इस रिपोर्ट में कंपनी की योजना के बारे में जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति के हवाले से बताया गया है, "एमेजॉन इसे अगले वर्ष की पहली तिमाही में लॉन्च कर सकती है। क्विक कॉमर्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है।" 

ऐसा बताया गया है कि एमेजॉन नई सर्विस के लिए वर्कर्स की तलाश कर रही है। इसके अलावा जल्द डिलीवरी के लिए कंपनी लॉजिस्टिक्स प्रोवाइडर्स के साथ भी टाई-अप पर कार्य कर रही है। हालांकि, इस रिपोर्ट में बताया गया है कि नई सर्विस के लिए शीर्षक का फैसला नहीं किया गया है। हाल ही में ब्लिंकिट, स्विगी और जोमाटो पर कथित तौर पर प्राइस घटाकर बिजनेस बढ़ाने का आरोप लगा था। क्विक कॉमर्स से जुड़ी कंपनियां ग्रॉसरी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक की डिलीवरी 10 मिनटों तक की कम अवधि में करने का वादा करती हैं। 

ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन (AICPDF) ने कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) को लिखे एक पत्र में बताया था कि क्विक कॉमर्स से जुड़ी कंपनियां कम प्राइसिंग या भारी डिस्काउंट देकर कस्टमर्स को खींचने का प्रयास कर रही हैं। इसमें CCI से सामान्य डिस्ट्रीब्यूटर्स और रिटेलर्स के हितों की सुरक्षा के लिए उपाय लागू करने का निवेदन किया गया था। बड़ी कंपनियों के लगभग चार लाख रिटेल डिस्ट्रीब्यूटर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले AICPDF ने इस पत्र में कहा था कि इस प्रकार के तरीकों से सामान्य डिस्ट्रीब्यूटर्स और रिटेलर्स के लिए प्रतिस्पर्धा करना बहुत मुश्किल है। इस वर्ष क्विक कॉमर्स से जुड़ी कंपनियों की वार्षिक सेल्स छह अरब डॉलर से अधिक होने की संभावना है। मार्केट रिसर्च फर्म Datum Intelligence के अनुसार, इस मार्केट में जोमाटो के कंट्रोल वाली ब्लिंकिट की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत की है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  3. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  9. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  10. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »