Grocery

Grocery - ख़बरें

  • अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
    Amazon ने अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस Amazon Now को भारत के 100 शहरों तक विस्तार देने की घोषणा की है। कंपनी इस सर्विस के लिए 1,000 से ज्यादा माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर्स तैयार कर रही है, जिससे डिलीवरी समय कम किया जा सके। इस प्लेटफॉर्म के जरिए ग्रॉसरी, पर्सनल केयर, होम प्रोडक्ट्स और अन्य जरूरी सामान मिनटों में डिलीवर किए जाएंगे। कंपनी के मुताबिक 16,000 से ज्यादा किसान भी इस नेटवर्क से जुड़ेंगे, जिससे सप्लाई चेन को मजबूत बनाया जाएगा। यह सर्विस अब मेट्रो के साथ-साथ टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी उपलब्ध होगी।
  • 10 मिनट में प्रोडक्ट्स की डिलीवरी की रेस में Amazon की एंट्री, Blinkit, Instamart के लिए खतरे की घंटी!
    एमेजॉन ने इसके लिए नई डिविजन Amazon Now को शुरू किया है। पिछले कुछ महीनों से कंपनी इस सर्विस का बेंगलुरु के चुनिंदा एरिया में ट्रायल कर रही थी। देश में पिछले कुछ वर्षों में क्विक-कॉमर्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। एमेजॉन की इस सर्विस से इस सेगमेंट में Zomato की Blinkit, Swiggy की Instamart और Zepto को कड़ा मुकाबला मिल सकता है।
  • BigBasket की 10 मिनट में फूड डिलीवरी सर्विस पूरे देश में होगी लॉन्च
    Blinkit की Bistro, Swiggy की Snacc और Zepto की Cafe जैसी सर्विसेज को टक्कर देगी। देश के लगभग 7.1 अरब डॉलर (लगभग 60,722 करोड़ रुपये) के क्विक-कॉमर्स सेगमेंट में कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ रहा है। बिगबास्केट के को-फाउंडर, Vipul Parekh ने बताया कि उनका टारगेट Swiggy और Zomato जैसी मौजूदा फूड डिलीवरी कंपनियों के कस्टमर्स को खींचने के साथ ही बिगबास्केट कस्टमर्स के नए पूल को भी लाएगी।
  • Blinkit, Zepto को मिल सकती है राहत, CCI की जांच होनी मुश्किल
    हाल ही में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन (AICPDF) ने CCI को लिखे एक पत्र में बताया था कि क्विक कॉमर्स से जुड़ी कंपनियां कम प्राइसिंग या भारी डिस्काउंट देकर कस्टमर्स को खींचने का प्रयास कर रही हैं। इसमें CCI से सामान्य डिस्ट्रीब्यूटर्स और रिटेलर्स के हितों की सुरक्षा के लिए उपाय लागू करने का निवेदन किया गया था।
  • Blinkit, Zepto से मुकाबले के लिए Amazon कर रही 15 मिनट में ग्रॉसरी की डिलीवरी का ट्रायल
    एमेजॉन ने ग्रॉसरी और प्रति दिन की जरूरत के अन्य सामान की 15 मिनट के अंदर डिलीवरी का बेंगलुरू में ट्रायल शुरू किया है। इस सेगमेंट में Blinkit, Swiggy Instamart और Zepto की बड़ी हिस्सेदारी है। क्विक कॉमर्स मार्केट की वार्षिक सेल्स लगभग छह अरब डॉलर होने का अनुमान है। हाल ही में ब्लिंकिट, स्विगी और जोमाटो पर कथित तौर पर प्राइस घटाकर बिजनेस बढ़ाने का आरोप लगा था।
  • स्विगी और ब्लिंकिट को टक्कर देने की तैयारी में Amazon, लॉन्च कर सकती है 'Tez'
    क्विक कॉमर्स सेगमेंट में कंपनी की नई सर्विस 'Tez' लॉन्च करने की योजना है। इससे एमेजॉन को अपना बिजनेस बढ़ाने में आसानी हो सकती है। नई सर्विस को अगले वर्ष लॉन्च करने की तैयारी है। इसके लिए एमेजॉन स्टोर्स तैयार कर रही है। क्विक कॉमर्स सेगमेंट में Blinkit, Swiggy Instamart और Zepto जैसी कंपनियों की बड़ी हिस्सेदारी है।
  • अमेरिका में कस्टमर अब ग्रोसरी स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं Dogecoin
    खरीदारों को इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए अपना Coinme अकाउंट बनाना होगा। जिसके बाद वो Coinstar मशीन पर कैश के बदले एक क्रिप्टो वाउचर पा सकेंगे।
  • Swiggy भारत में ड्रोन से करेगी डिलीवरी, इन शहरों में शुरू होगा ट्रायल
    पायलट प्रोजेक्ट के जरिए स्विगी की ग्रॉसरी डिलीवरी सर्विस इंस्टामार्ट (Instamart) में ड्रोन के इस्तेमाल की जरूरत का आकलन किया जा सकेगा।
  • अमेज़न इंडिया भारत में खोलना चाहती है राशन की दुकान
    पिछले साल भारत में अपनी प्राइम सर्विस लॉन्च की थी। अब, ऑनलाइन रिटेल दिग्गज़़ अमेज़न के अब भारत में राशन की दुकान खोलने की योजना का खुलासा हुआ है। ख़बर है कि कंपनी भारत सहित दुनिया भर में फिज़िकल रिटेल स्टोर के विस्तार पर काम कर रही है। और बेंगलूरू में कंपनी द्वारा राशन की पहली दुकान खोलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »