NASA के एस्ट्रोनॉट ने स्पेस से कैप्चर की महाकुंभ की हैरतअंगेज पिक्चर्स

दुनिया भर में महाकुंभ को लेकर उत्सुकता है। इसमें बड़ी संख्या में विदेश से आए श्रद्धालु भी हिस्सा ले रहे हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 जनवरी 2025 21:46 IST
ख़ास बातें
  • महाकुंभ की ये पिक्चर्स इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से कैप्चर की गई हैं
  • इन पिक्चर्स में गंगा नदी के रोशनी से सजे किनारे दिख रहे हैं
  • महाकुंभ में बड़ी संख्या में विदेश से आए श्रद्धालु भी हिस्सा ले रहे हैं

महाकुंभ में बड़ी संख्या में विदेश से आए श्रद्धालु भी हिस्सा ले रहे हैं

दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक कार्यक्रम महाकुंभ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित हो रहा है। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में गंगा नदी में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के एक एस्ट्रोनॉट ने महाकुंभ की हैरतअंगेज पिक्चर्स ली हैं। इनमें गंगा नदी के रोशनी से सजे किनारे दिख रहे हैं। 

महाकुंभ की ये पिक्चर्स इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से एस्ट्रोनॉट Don Pettit ने कैप्चर की हैं। इन पिक्चर्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है। इनमें रोशनी से चमकते गंगा के किनारों पर बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की कतार दिख रही है। इससे इस धार्मिक आयोजन के बहुत बड़े स्तर का संकेत मिल रहा है। दुनिया भर में महाकुंभ को लेकर उत्सुकता है। इसमें बड़ी संख्या में विदेश से आए श्रद्धालु भी हिस्सा ले रहे हैं। 

अमेरिकी एस्ट्रोनॉट और केमिकल इंजीनियर, Pettit अपनी एस्ट्रोफोटोग्राफी और स्पेस एक्सप्लोरेशन में योगदानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने स्पेस में पहले पेटेंटेड ऑब्जेक्ट 'Zero-G Cup' का भी अविष्कार किया था। Pettit (69) को NASA का सबसे उम्रदराज सक्रिय एस्ट्रोनॉट माना जाता है। ISS पर वह लगभग डेढ़ वर्ष बिता चुके हैं। ISS पर फंसे NASA के एस्ट्रोनॉट्स Sunita Williams और Barry Wilmore की धरती पर वापसी  मार्च तक टल गई है। पिछले वर्ष जून में ये दोनों एस्ट्रोनॉट्स Boeing के Starliner स्पेसक्राफ्ट के जरिए ISS पर पहुंचे थे। 

हाल ही में NASA ने बताया है था कि SpaceX के Crew-10 मिशन में देरी के कारण इनकी वापसी को टाला गया है। इस देरी का कारण नए Crew Dragon स्पेसक्राफ्ट पर कार्य का जारी होना है। Crew-10 मिशन में NASA के एस्ट्रोनॉट्स  Anne McClain और Nichole Ayers के साथ JAXA के Takuya Onishi और Roscosmos के कॉस्मोनॉट Kirill Peskov जाएंगे। इस मिशन को SpaceX के Falcon 9 रॉकेट के जरिए मार्च के अंत में लॉन्च किया जाएगा। SpaceX के मालिक बिलिनेयर Elon Musk हैं। भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर के मिशन की अवधि 10 दिन की थी लेकिन Starliner स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी समस्या होने के कारण ये लगभग 11 महीनों से ISS पर फंसे हैं। कुछ महीने पहले ISS की कमान रूस के एस्ट्रोनॉट Oleg Kononenko ने विलियम्स को सौंपी थी। ISS के कमांडर के तौर पर विलियम्स विभिन्न कामकाज और रिसर्च की निगरानी कर रही हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.