Uttar Pradesh

Uttar Pradesh - ख़बरें

  • भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
    CoinSwitch की Q2 2026 रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल-जून के दौरान प्लेटफॉर्म पर जुड़े नए क्रिप्टो निवेशकों में 18-25 साल के लोगों की हिस्सेदारी 54.4% रही। 26-35 साल के निवेशकों की हिस्सेदारी 25.4% थी। हालांकि, युवा निवेशकों के मुकाबले उम्रदराज निवेशकों में खरीदारी की प्रवृत्ति ज्यादा रही। 46 साल से ऊपर के निवेशकों का buy-to-sell ratio 1.14 रहा, जबकि 18-25 साल के निवेशकों में यह 0.65 था। पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन में भी उम्र के साथ बढ़ोतरी दिखी। Bitcoin और Dogecoin सबसे लोकप्रिय crypto पेयरिंग रही, जबकि उत्तर प्रदेश 12.9% हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा क्रिप्टो मार्केट रहा।
  • Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
    उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्माण क्षेत्र के लेबर्स और एम्प्लॉयर्स के लिए UP Digital Labour Chowk App लॉन्च किया है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए Builder, Contractor और अन्य Employers अपनी जरूरत के अनुसार रजिस्टर्ड लेबर्स से सीधे संपर्क कर सकते हैं। वहीं, राजमिस्त्री, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, वेल्डर और अन्य श्रमिक रोजगार के अवसर तलाश सकते हैं। ऐप के जरिए लेबर डिपार्टमेंट्स की विभिन्न वेलफेयर स्कीम्स की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे एलिजिबल लेबर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। फिलहाल यह ऐप Google Play Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
  • क्या है सरकार का Project Ganga? गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Project Ganga लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण इलाकों तक हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाना है। इस प्रोजेक्ट के तहत Digital Service Providers (DSPs) का नेटवर्क तैयार किया जाएगा, जो गांवों में फाइबर ब्रॉडबैंड और डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। सरकार का लक्ष्य करीब 20 लाख परिवारों तक इंटरनेट पहुंचाने, 8,000 से 10,000 DSPs तैयार करने और एक लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा करने का है। पहले चरण में यह परियोजना 21 जिलों में शुरू होगी। इसके तहत डिजिटल एजुकेशन, टेलीमेडिसिन, ई-गवर्नेंस और ऑनलाइन स्किल ट्रेनिंग जैसी सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा।
  • Samsung की भारत में स्मार्टफोन के डिस्प्ले बनाने की तैयारी
    सैमसंग की वियतनाम में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को भारत में शिफ्ट करने की योजना नहीं है। कंपनी के लिए वियतनाम सबसे बड़े इंटरनेशनल मैन्युफैक्चरिंग बेस के तौर पर बरकरार रहेगा। भारत में डिमांड बढ़ने पर कंपनी की ओर से अतिरिक्त इनवेस्टमेंट किया जा सकता है। देश में सैमसंग की योजना स्मार्टफोन्स के लिए चिपसेट की सोर्सिंग करने की भी है।
  • भारत में क्रिप्टो इनवेस्टमेंट में उत्तर प्रदेश का टॉप रैंक
    उत्तर प्रदेश में इनवेस्टर्स की डिजिटल एसेट्स में दिलचस्पी बढ़ी है। उत्तर प्रदेश में क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट और ट्रेडिंग के लिए बिटकॉइन सबसे अधिक लोकप्रिय है। हालांकि, राज्य में इनवेस्टर्स ने स्मॉल-कैप, मिड-कैप और लार्ज-कैप क्रिप्टो टोकन्स में भी इनवेस्टमेंट किया है। देश में क्रिप्टो सेगमेंट में नॉन-मेट्रो शहरों की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है।
  • गगनयान मिशन में हुई बड़ी प्रगति, ISRO ने किया क्रू मॉड्यूल के लिए पैराशूट टेस्ट
    ISRO ने यह टेस्ट उत्तर प्रदेश में झांसी की बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में किया है। इसमें भारतीय वायु सेना के IL-76 एयरक्राफ्ट से 2.5 किलोमीटर की ऊंचाई से लगभग 2.5 टन के क्रू मॉड्यूल को गिराया था। क्रू मॉड्यूल के नीचे उतरने पर पैराशूट सिस्टम बिना किसी मुश्किल के खुला जिससे इसकी वास्तविक मिशन के दौरान अत्यधिक मुश्किल स्थिति को संभालने में इसकी क्षमता साबित हो गई है।
  • भारत के इस राज्य में हैं इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सबसे अधिक संख्या....
    उत्तर प्रदेश में लगभग 4.14 लाख रजिस्टर्ड EVs हैं। इसके बाद राजधानी दिल्ली लगभग 1.83 लाख EVs हैं। महाराष्ट्र लगभग 1.79 लाख EVs के साथ तीसरे स्थान पर है। केंद्र सरकार की FAME स्कीम और राज्यों की EV पॉलिसीज से इन राज्यों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदने वालों की संख्या बढ़ी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 नगर निकायों में 300 से अधिक नए EV चार्जिंग स्टेशंस लगाने के लिए स्वीकृति दी है।
  • जमीन खरीदने से पहले ऐसे चेक करें बेचने वाला उसका मालिक है या नहीं, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
    अगर आप उत्तर प्रदेश में जमीन खरीदने का विचार कर रहे हैं और आप यह चेक करना चाहते हैं कि जो व्यक्ति आपको जमीन बेच रहा है उसके नाम पर वह जमीन है भी या नहीं तो इसके लिए आपको उत्तर प्रदेश सरकार की https://bor.up.nic.in/ वेबसाइट पर जाना है। आपको नीचे बाईं ओर नजर आ रहे हमारी सेवाएं के नीचे सबसे पहले नजर आ रहे विकल्प "भूलेख(खतौनी)" पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपको एक दूसरे पेज पर निर्देशित कर दिया जाएगा।
  • महाकुंभ में रिलायंस जियो को पीक डे पर मिली 40 करोड़ डेटा सर्विस रिक्वेस्ट
    देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio को महाकुंभ में पीक डे पर लगभग दो करोड़ वॉयस और लगभग 40 करोड़ डेटा सर्विस रिक्वेस्ट मिली हैं। महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के मद्देनजर रिलायंस जियो और Ericsson ने रिलायंस जियो के True 5G स्टैंडअलोन नेटवर्क पर नेटवर्क स्लाइसिंग और कैरियर एग्रीगेशन जैसे फीचर्स के इस्तेमाल से स्ट्रैटेजिक सॉल्यूशंस लागू किए थे।
  • NASA के एस्ट्रोनॉट ने स्पेस से कैप्चर की महाकुंभ की हैरतअंगेज पिक्चर्स
    अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के एक एस्ट्रोनॉट ने महाकुंभ की हैरतअंगेज पिक्चर्स ली हैं। इनमें गंगा नदी के रोशनी से सजे किनारे दिख रहे हैं। महाकुंभ की ये पिक्चर्स इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से एस्ट्रोनॉट Don Pettit ने कैप्चर की हैं। इन पिक्चर्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है। इनमें रोशनी से चमकते गंगा के किनारों पर बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की कतार दिख रही है।
  • महाकुंभ में परिवहन के लिए इस्तेमाल होंगे ओला इलेक्ट्रिक के 1,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स
    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित दुनिया के इस सबसे बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ओला इलेक्ट्रिक ने परिवहन को आसान बनाने के लिए 1,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लगाया है। महाकुंभ में लगभग 40 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। Ola Consumer ने प्रयागराज में यात्रा को आसान बनाने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) शटल, किफायती कैब रेंटल जैसी सर्विसेज भी शुरू भी पेश की हैं।
  • ड्रग्स की तस्करी को रोकने में क्रिप्टोकरेंसी, डार्क वेब बड़ी चुनौतीः अमित शाह
    होम मिनिस्टर Amit Shah ने कहा कि देश में ड्रग्स की तस्करी पर रोक लगाने की कोशिशों में क्रिप्टोकरेंसी, डार्क वेब, ऑनलाइन मार्केटप्लेस और ड्रोन्स एक चुनौती हैं। उनका कहना था कि इस पर लगाम लगाने के लिए कड़े उपायों की जरूरत है। जम्मू और कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और चाहत में ड्रग्स और आतंकवाद के कई मामलों को पकड़ा गया है।
  • कुंभ मेला में पहली बार होगा AI, चैटबॉट्स का इस्तेमाल, प्रधानमंत्री मोदी ने दी जानकारी
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज में शुक्रवार को लगभग 5,500 करोड़ रुपये 167 विकास परियोजनाओं का उद्धाटन किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 45 दिन तक चलने वाले महा कुंभ को एक 'महा अभियान' बताया। उन्होंने कहा कि यह एकता का एक महा यज्ञ बनेगा जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में की जाएगी। मोदी ने बताया कि कुंभ मेले में पहली बार AI और चैटबॉट्स का इस्तेमाल किया जाएगा।
  • Uber ने अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन से पहले शुरू की EV ऑटो रिक्शा सर्विस
    Uber ने अयोध्या में अपनी किफायती कार सर्विस UberGo और Uber इंटरसिटी ऑपरेशन शुरू करने की घोषणा की है।
  • Jio का दावा, यूपी के 525 शहरों में पहुंचाई 5G सर्विस, हर जिला मुख्‍यालय हुआ कवर
    Jio 5G : जियाे का कहना है कि सभी जिला मुख्‍यालयों को 5G नेटवर्क से कवर करने वाला वह इकलौता ऑपरेटर है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »