Acer ने भारत में लॉन्च किए एयर प्यूरिफायर, रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर

Acerpure के एयर प्योरिफायर्स में LCD पैनल दिया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 9,990 रुपये का है

Acer ने भारत में लॉन्च किए एयर प्यूरिफायर, रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर

इसकी योजना एयर कंडीशनर, रेफ्रीजरेटर और वॉशिंग मशीन जैसे प्रोडक्ट्स भी लॉन्च करने की है

ख़ास बातें
  • Acerpure के एयर प्योरिफायर्स में LCD पैनल दिया गया है
  • इसके Cozy Air Circulator फैन का प्राइस 7,490 रुपये से शुरू होता है
  • यह कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड कुछ देशों में उपलब्ध है
विज्ञापन
बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Acer ने भारत में अपना सब-ब्रांड Acerpure लॉन्च किया है। यह कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड बहुत से एशियन और यूरोपियन देशों में उपलब्ध है। देश में कंपनी ने एयर प्योरिफायर, फैन, वॉटर प्योरिफायर, कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर और रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर लॉन्च किए हैं। 

Acerpure के एयर प्योरिफायर्स में LCD पैनल दिया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 9,990 रुपये का है। Acerpure Cozy Air Circulator फैन का प्राइस 7,490 रुपये से शुरू होता है। इनकी बिक्री Acer के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर की जाएगी। Acerpure के वॉटर प्योरिफायर, पर्सनल ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स और वैक्यूम क्लीनर की प्राइसिंग की जानकारी नहीं दी गई है। इसके एयर प्योरिफायर की सीरीज में चार मॉडल -  Cool C1, Cool C2, Pro P2 और Pro P3 शामिल हैं। इनमें शुरुआती तीन मॉडल टू-इन-वन एयर सर्कुलेटर और प्योरिफायर हैं, जबकि Pro P3 UVC एयर प्योरिफायर है। इनमें LCD डिस्प्ले और एयर क्वालिटी की निगरानी के लिए सेंसर दिए गए हैं। Acerpure Cool C1 और Cool C2 में चार टाइम मोड्स के साथ मल्टी-डायरेक्शनल स्विंग है। Acerpure Pro P2 में टच पैनल दिया गया है। 

इसके वैक्यूम क्लीनर में Clean D1, Clean WD1, Clean R1 और Clean R2 शामिल हैं। ये BLDC मोटर के साथ कार्डलेस वैक्यूम क्लीनर्स हैं। इनमें रिमूवेबल ब्रश रोल और डिटैचेबल बैटरी पैक दिए गए हैं। Clean D1 में 2,500 mAh और  Clean WD1 में 3,000 mAh की बैटरी है। 

Clean R1 और Clean R2 में वेट और ड्राई मॉपिंग के साथ ऑटोमेटेड क्लीनिंग है। Clean R1 लगभग 110 मिनट और Clean R2 लगभग 300 मिनट तक चल सकता है। इन दोनों को लगभग पांच घंटे तक चार्ज करना होगा। Clean R1 की सक्शन पावर 4,000 Pa और बैटरी कैपेसिटी 3,200 mAh की है। Acerpure के वॉटर प्योरिफायर्स में Amrit Premium Pro, Amrit Elite, Amrit Supreme और Acerpure Aqua शामिल है। इसकी स्टोरेज कैपेसिटी 8.7 लीटर की है। Acer की इस सब्सिडियरी ने Cozy फैन और हेयर ड्रायर और हेयर स्टाइलर सहित पर्सनल ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स शामिल हैं। Acerpure की योजना एयर कंडीशनर, रेफ्रीजरेटर और वॉशिंग मशीन जैसे प्रोडक्ट्स भी लॉन्च करने की है। यह मेक इन इंडिया के तहत देश में इन प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की तैयारी कर रही है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  4. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  5. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  6. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  8. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  9. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  10. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »