आपका Instagram हैक तो नहीं? ऐसे करें चेक.....

Instagram से आप भारत में कहीं भी बैठकर दुनिया के किसी भी कोने में बैठे व्यक्ति से कनेक्ट कर सकते हैं।

आपका Instagram हैक तो नहीं? ऐसे करें चेक.....

Photo Credit: Pexels/Pixabay

ख़ास बातें
  • सोशल मीडिया के इस दौर में पूरी दुनिया एक ग्लोबल विलेज बन गई है।
  • Instagram हैक है या नहीं आप इस प्रकार चेक कर सकते हैं।
  • सबसे पहले आपको अपने फोन में Instagram ऐप ओपन करना है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया के इस दौर में पूरी दुनिया एक ग्लोबल विलेज बन गई है। आप भारत में कहीं भी बैठकर दुनिया के किसी भी कोने में बैठे व्यक्ति से कनेक्ट कर सकते हैं, बात कर सकते हैं, फोटो-वीडियो शेयर कर सकते हैं और दोस्ती कर सकते हैं। यह सबकुछ टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की मदद से मुमकिन हुआ है। मगर सोशल मीडिया यूजर्स को हैकर्स से अक्सर खतरा रहता है। अगर आप Instagram इस्तेमाल करते हैं और आपको शक है कि आपका अकाउंट हैक हो गया है तो यहां हम आपको यह चेक करने का आसान तरीका बता रहे हैं कि आपका अकाउंट किस-किस डिवाइस पर मौजूदा वक्त में लॉगिन है।


Instagram अकाउंट कहां-कहां लॉगिन है ऐसे करें चेक:


सबसे पहले आपको अपने फोन में Instagram ऐप ओपन करना है, उसके बाद आपको अपनी प्रोफाइल में जाकर, दाईं ओर कॉर्नर पर मौजूदा तीन डॉट/लाइन पर क्लिक करना है।
 
Latest and Breaking News on NDTV
उसके बाद आपको सबसे पहले नजर आ रहे है अकाउंट सेंटर (Accounts Centre) ऑप्शन पर क्लिक करना है।
 
Latest and Breaking News on NDTV
अब आपको नीचे की ओर स्क्रॉल करने पर पासवर्ड और सिक्योरिटी (Password and Security) ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर क्लिक करना है।
 
Latest and Breaking News on NDTV

उसके बाद आपको वेयर यूआर लॉग्ड इन (Where you're logged in) पर क्लिक करना है।
 
Latest and Breaking News on NDTV

अब आपको नजर आएगा कि आपका अकाउंट किस-किस डिवाइस पर लॉगिन हैं, यहां से आप उन डिवाइस से एक-एक करके लॉग आउट कर सकते हैं।
 
Latest and Breaking News on NDTV
यहां आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपका अकाउंट अगर हैक हुआ है तो कहां-कहां पर लॉगिन है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Instagram, Instagram Features, How to, Tech Guide
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »