Instagram Features

Instagram Features - ख़बरें

  • Facebook-Instagram पर बच्चे AI से क्या बात कर रहे हैं? अब आप रख सकेंगे नजर, Meta लाया नया फीचर
    Meta ने Facebook, Instagram और Messenger पर नया parental control फीचर पेश किया है, जिससे माता-पिता अपने बच्चों के AI इस्तेमाल को मॉनिटर कर सकते हैं। “Insights” टैब के जरिए parents पिछले 7 दिनों में पूछे गए सवालों के टॉपिक्स देख सकते हैं, हालांकि पूरी चैट नहीं दिखाई जाती। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर teens के लिए AI अनुभव को सुरक्षित और उम्र के अनुसार बेहतर बनाने के लिए लाया गया है। फिलहाल यह फीचर कुछ देशों में उपलब्ध है और जल्द ही अन्य मार्केट्स में भी रोलआउट किया जाएगा।
  • Instagram रील्स अपने फोन पर कैसे करें डाउनलोड, ये है आसान तरीका
    Instagram पर यूजर्स रील्स देखते हैं, अपलोड करते हैं, शेयर करते हैं और एन्जॉय करते हैं। इसके अलावा यूजर्स रील्स को अन्य प्लेटफॉर्म जैसे कि वॉट्सऐप आदि पर अपने दोस्तों और करीबियों के साथ साझा करने के लिए सेव करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि रील्स बहुत ज्यादा पसंद आती है, लेकिन आप इन रील्स को आसानी से सेव नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो हम आपको इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं।
  • Instagram लाया बड़े काम का फीचर, अब कमेंट भी होगा एडिट, जानें कैसे
    Instagram ने अपने यूजर्स के लिए एक बहुत काम का फीचर रोलआउट किया है। यह फीचर किसी पोस्ट पर कमेंट करते हुए की गई अनचाही गलती को सुधारने का मौका देता है। हालांकि इसके लिए यूजर के पास केवल 15 मिनट का ही समय होगा।
  • Instagram ने जोड़े दो कमाल के फीचर! रील देखने वालों की मौज
    Instagram ने यूजर्स को नए फीचर के रूप में कमाल की सौगात दी है। अब यूजर्स रील देखते समय उसे कहीं भी रोक (Pause) कर सकते हैं। यूजर्स के लिए यह बड़ी राहत है क्योंकि अब से पहले रील को रोक कर देखना एक बड़ी परेशानी का काम बना हुआ था। लेकिन अब एक टैप पर ही रील को जहां चाहें वहां रोक सकते हैं। इसी के साथ कंपनी ने इंस्टाग्राम में एक और फीचर 'म्यूट' के नाम से लॉन्च किया है।
  • अब नए तरीके से Reels कंट्रोल कर पाएंगे आप, Instagram पर टैप टू पॉज फीचर हुआ पेश, जानें
    Instagram ने Reels के लिए टैप-टू-पॉज फीचर लेकर आया है जो कि सिंगल टैप पर रील्स को रोकने की सुविधा प्रदान करता है। यूजर्स अब इंस्टाग्राम रील पर एक बार टैप करके प्लेबैक को रोक सकते हैं और फिर से टैप करके उसे फिर से शुरू कर सकते हैं। पहले रील को रोकने के लिए यूजर्स को स्क्रीन को दबाकर रखना पड़ता था, जो कि कुछ खास आरामदायक नहीं था। कैप्शन पढ़ने या वीडियो में जानकारी पर फोकस करते हुए यह काफी दिक्कत करता था।
  • Instagram पर आवाज बदलकर भेज सकते हैं DMs, जानें कैसे काम करता है AI Voice Effects फीचर
    Instagram ने अपने Direct Messages (DMs) फीचर में एक नया अपडेट पेश किया है। अब यूजर्स वॉइस नोट भेजते समय अपनी आवाज को अलग-अलग स्टाइल में बदल सकते हैं। कंपनी ने इस नए फीचर को AI Voice Effects नाम दिया है, जो वॉइस मैसेज को ज्यादा इंटरैक्टिव बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके जरिए यूजर अपनी रिकॉर्ड की गई आवाज पर अलग-अलग ऑडियो इफेक्ट्स लगा सकते हैं और फिर उसे चैट में भेज सकते हैं। Instagram के मुताबिक यूजर्स को इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए DM चैट में जाकर वॉइस मैसेज रिकॉर्ड करना होगा। रिकॉर्डिंग के दौरान Voice Effects का ऑप्शन मिलेगा, जहां अलग-अलग ऑडियो फिल्टर को प्रीव्यू करके चुना जा सकता है और फिर मैसेज भेजा जा सकता है।
  • फोटो और वीडियो में अपने चेहरे से बदल पाएंगे किसी दूसरे का चेहरा, Instagram लेकर आ रहा नया फीचर!
    Instagram एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूजर्स AI बेस्ड फोटो तैयार कर सकेंगे और यहां तक ​​कि फोटो और वीडियो में अपने अवतार को अन्य लोगों की शक्ल से बदल सकेंगे। टिपस्टर का कहना है कि अगर आप अपनी शक्ल बदलना चाहते हैं, तो आपको परमिशन लेनी होगी। जब आप परमिशन की रिक्वेस्ट करेंगे तो उससे संबंधित व्यक्ति को जानकारी दी जाएगी और उनकी परमिशन मिलने पर ही आप उनकी शक्ल का उपयोग अपनी फोटो और वीडियो में कर पाएंगे।
  • भेजो फोटो, खोलते ही गायब: Meta का नया Instants ऐप उड़ाएगा Snapchat की नींद!
    Meta एक नए स्टैंडअलोन ऐप पर काम कर रही है, जिसका नाम Instants बताया जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऐप डिसअपीयरिंग फोटोज भेजने के लिए डिजाइन किया गया है और फिलहाल इंटरनल प्रोटोटाइप स्टेज में है। इसी नाम का एक फीचर Instagram के मेन ऐप में भी लिमिटेड यूजर्स के साथ टेस्ट किया जा रहा है। Instants के जरिए भेजी गई तस्वीरें खोलने के बाद गायब हो जाती हैं और 24 घंटे में एक्सपायर हो जाती हैं। Meta ने फिलहाल इसके पब्लिक लॉन्च को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।
  • Instagram पर किसी को कैसे करें ब्लॉक, ये है आसान तरीका
    Instagram अपने यूजर्स को पूरी तरह कंट्रोल प्रदान करता है। यानी कि अगर कोई अकाउंट आपको असहज कर रहा है या फिर आप उससे बातचीत नहीं करना चाहते हैं तो उन अकाउंट को ब्लॉक कर सकते हैं। ब्लॉक करने के बाद वो अकाउंट आपकी प्रोफाइल, पोस्ट या स्टोरीज में नजर नहीं आएगा और न ही आपकी प्रोफाइल को देख पाएगा और यहां तक कि आपसे कॉन्टैक्ट भी नहीं कर पाएगा। आप चाहें तो बाद में उस अकाउंट को अनब्लॉक भी कर सकते हैं।
  • Year Ender 2025: Reels की लिमिट बढ़ाने, रिपोस्ट से लेकर Instagram ने इस साल पेश किए धांसू फीचर्स
    दिसंबर का महीना चल रहा है और साल 2025 खत्म होने जा रहा है। इस साल Instagram ने अपने यूजर्स को अपडेट रखने के लिए पूरे साल नए फीचर्स और अपडेट किए हैं। सबसे पहले कंपनी ने जनवरी, 2025 में रील्स की सीमा को बढ़ाकर अधिकतम 3 मिनट किया था। Instagram ने मार्च में रील्स देखने के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए एक नया फास्ट-फॉरवर्ड फीचर पेश था।
  • Meta AI सर्वर में सेव रखता है आपकी WhatsApp चैट! इस तरह डिलीट करें अपना पर्सनल डेटा
    Meta AI अब Facebook, Instagram और WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म्स का हिस्सा बन चुका है, जहां यूजर्स AI से सवाल पूछते हैं और कई बार पर्सनल जानकारी भी शेयर कर देते हैं। ऐसे में Reset कमांड एक जरूरी फीचर बनकर सामने आता है। Reset कमांड Meta AI के साथ हुई मौजूदा बातचीत का कॉन्टेक्स्ट तुरंत क्लियर कर देता है, जिससे AI आगे की बातचीत में पुरानी चैट्स का इस्तेमाल नहीं करता। इसे चैट बॉक्स में /reset लिखकर आसानी से यूज किया जा सकता है। यह फीचर यूजर्स को अपनी AI बातचीत पर ज्यादा कंट्रोल देता है।
  • Instagram कर रहा नए फीचर की टेस्टिंग, यूजर्स अपने रील्स एल्गोरिदम को कर पाएंगे कस्टमाइज
    Instagram का नया फीचर यूजर्स को पसंद के सब्जेक्ट को चुनकर या हटाकर अपने एल्गोरिथम पर बेस्ड रिकमडेशन को बेहतर तरीके से पर्सनलाइनज करने की सुविधा देता है। सबसे पहले यूजर्स को रील्स में यह सुविधा मिलेगी और बाद में इसे एक्सप्लोर पेज तक शामिल किया जाएगा। इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी ने थ्रेड्स पर इसका अपडेट दिया है कि यूजर्स को उनके फीड और ब्राउजिंग अनुभव को ज्याद प्रभावित करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • Instagram ला रहा गजब का फीचर, अब पुरानी देखी गई रील्स को फिर से देख पाएंगे
    Instagram का वॉच हिस्ट्री फीचर के साथ यूजर्स को पहले देखे गए वीडियो को दोबारा देखने का एक तरीका मिलता है। यह कदम इंस्टाग्राम यूजर्स के बीच उस दिक्कत को दूर करता है, जिससे अक्सर पहले देखी गई रील्स को सर्च करने में मुश्किल होती है। इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी द्वारा शेयर की गई घोषणा इस बात की पुष्टि करती है कि इस पर काम चल रहा है।
  • पैरेंट्स के लिए खुशखबरी! Instagram में टीनेजर्स नहीं देख सकेंगे एडल्ट कंटेंट, जानें क्या है PG-13 फिल्टर?
    फेसबुक की पैरेंट कंपनी Meta अब Instagram पर किशोर यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव ला रही है। प्लेटफॉर्म ने मंगलवार को ऐलान किया कि अब 18 साल से कम उम्र के सभी यूजर्स को ऑटोमेटिकली एक नए “13+ Content Setting” में डाल दिया जाएगा, जिससे वे बाहर नहीं निकल सकेंगे जब तक कि पैरेंट्स की अनुमति न मिले। कंपनी का कहना है कि यह अपडेट प्लेटफॉर्म पर नाबालिगों के लिए सबसे बड़ा सेफ्टी चेंज है, जो अब तक के सभी प्रोटेक्शन से ज्यादा एडवांस होगा।
  • बड़ी स्क्रीन पर Reels स्क्रोल करने के लिए तैयार हो जाओ, आ रहा है Instagram TV ऐप!
    Instagram अपने ऐप एक्सपीरियंस को एक नए डाइमेंशन में ले जाने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में iPad के लिए ऐप लॉन्च करने के बाद अब Meta के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Smart TV के लिए भी ऐप पर काम कर रहा है। इसका मकसद Instagram को सिर्फ फोन तक नहीं, बल्कि बड़े स्क्रीन पर भी लाना है। यदि यह हालिया मीडिया रिपोर्ट सच साबित होती है, तो भविष्य में यूजर्स इंस्टाग्राम Reels को अपने स्मार्ट टीवी में भी स्क्रोल करते नजर आएंगे।

Instagram Features - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »