How To

How To - ख़बरें

  • अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
    अगर कोई कभी आपका नाम पुकारेगा और आप गलती से सुन नहीं पाएंगे तो iPhone सुन लेगा और आपको जानकारी देगा। एप्पल का यह खास नेम रिकग्निशन फीचर iOS 26 और उसके बाद के वर्जन में उपलब्ध है और सिर्फ चुनिंदा भाषाओं का सपोर्ट करता है। Apple यूजर्स को यह भी चेतावनी देता है कि वे इस फीचर पर उन स्थितियों में निर्भर न रहें जहां नोटिफिकेशन छूटने से नुकसान, चोट या इमरजेंसी हो सकती है।
  • हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
    Google अकाउंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करने के कई फायदे हैं। यह हैकर्स और गलत एक्सेस पाने वाले लोगों से सुरक्षा में एक अतिरिक्त परत जोड़ता है। अगर आपका Google अकाउंट का पासवर्ड लीक हो जाए या चोरी हो जाए तो भी गलत इस्तेमाल करने वाले लोग दूसरे वेरिफिकेशन स्टेप को पूरा किए बिना आपके अकाउंट का अनऑथराइज्ड एक्सेस नहीं ले पाएंगे। इससे Google अकाउंट हैक होने की संभावना कम हो जाती है।
  • ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
    ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) में कई बार फोटो से लेकर मोबाइल नंबर तक अपडेट नहीं होता है। ऐसे में गाड़ी चलाते समय या ट्रैफिक अधिकारियों द्वारा जांच के समय में आपको किसी तरह की दिक्कत भी हो सकती है। इस तरह की किसी भी परेशानी से बचने के लिए आपको समय रहते अपना मोबाइल नम्बर और ड्राइविंग लाइसेंस लिंक के साथ ही अपडेट भी करवा लेना चाहिए।
  • आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
    आधार में मोबाइल नम्बर अपडेट करना बहुत आसान है। आपको आधार में मोबाइल नम्बर अपडेट करने के लिए आधार सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। क्योंकि उसका आसान तरीका यहां जान सकते हैं। स्टेप बाय स्टेप गाइड के माध्यम से आप इसे आसानी से कर सकते हैं।
  • ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
    CoSeat एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसे ट्रेन यात्रियों की मदद के लिए तैयार किया गया है, जो कि ट्रेन में चढ़ने से पहले ही ऐसे को-पेसेंजर खोज पाएं जो सीट बदलने को तैयार हों और आपस में तालमेल बिठा सकें। इस ऐप के जरिए अपना PNR वेरिफाई किया जा सकता है। अपनी पसंद से जैसे परिवार के साथ बैठना या लोअर बर्थ पाना आदि चुना जा सकता है और सीट बदलने के लिए तैयार किसी व्यक्ति को खोजा जा सकता है।
  • WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
    WhatsApp स्टोरेज जल्दी भर जाता है। हालांकि, यूजर्स को फोन में कितनी इंटरनल स्टोरेज है, इसके आधार पर जल्द ही स्टोरेज फुल का नोटिफिकेशन नजर आ सकता है और उसके बाद ऐप इस्तेमाल करने के लिए स्टोरेज खाली करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। इसके अलावा बैकअप फेल हो जाता है जो क्लाउड स्टोरेज में कम जगह और ऐप में बहुत अधिक फाइल के चलते हो सकता है।
  • iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
    iPhone में यूजर्स को अक्सर जल्दी भरने वाली स्टोरेज से काफी परेशानी होती है। मगर कई तरीके हैं, जिनके लिए आप अपने आईफोन में फोटो और वीडियो को डिलीट किए बिना ही स्पेस को खाली कर सकते हैं। iCloud Photos की मदद से यूजर्स आईफोन पर स्पेस खाली कर सकते हैं और फिर भी अपने फोन पर अपना पूरा फुल-रेजॉल्यूशन कलेक्शन देख सकते हैं।
  • EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
    EPFO ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए बताया है कि वॉट्सऐप आधिकारिक चैनल शुरू किया जा रहा है। यूजर्स कई तरीकों से इस चैनल के जरिए जुड़ सकते हैं। पोस्ट में वॉट्सऐप चैनल का लिंक दिया गया है, जिस पर क्लिक करके चैनल से जुड़ा जा सकता है। इसके अलावा पोस्ट में फोटो पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके भी चैनल से जुड़ा जा सकता है।
  • फोन में छिपे हुए Apps और Files कैसे खोजें? जानें सभी तरीके
    कई बार Android फोन में कोई App इंस्टॉल होने के बावजूद Home Screen या App Drawer में दिखाई नहीं देती। इसी तरह कुछ Files भी File Manager में सामान्य तौर पर नजर नहीं आती हैं। ऐसे में Settings में जाकर इंस्टॉल किए गए Apps की पूरी लिस्ट देखी जा सकती है। Samsung, Xiaomi, Redmi, POCO और OnePlus फोन में Hidden Apps चेक करने के लिए अलग-अलग ऑप्शन मिलते हैं। वहीं File Manager में Show Hidden Files ऑन करके छिपी Files खोजी जा सकती हैं। Downloads, DCIM और दूसरे फोल्डर के साथ File Search का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। Play Store से भी Apps चेक किए जा सकते हैं।
  • WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
    WhatsApp पर फोन नंबर बदलने से पहले कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि बिना पूरी जानकारी के ऐसा करने पर आपको अकाउंट और चैट बैकअप में दिक्कत आ सकती है। WhatsApp यूजर्स को चेंज फोन नंबर फीचर का उपयोग करके अपने अकाउंट में नया नंबर शामिल करने की सुविधा देता है। यूजर्स को नंबर बदलने से पहले यह कंफर्म करना चाहिए कि उनके नए नंबर पर कॉल या एसएमएस आ सकते हैं, जबकि पुराना नंबर पहले से ही WhatsApp पर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
  • DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
    DRDO ने पेड इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। ये इंटर्नशिप कॉम्बैट एयरक्राफ्ट सिस्टम डेवलमेंट एंड इंटीग्रेशन सेंटर (CASDIC) के लिए निकाले गए हैं। संस्थान का यह 6 महीने का पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम है जिसमें छात्रों को देश की एडवांस डिफेंस टेक्नोलॉजी और रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा।
  • Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
    Ganesh Chaturthi के मौके पर WhatsApp से दोस्तों और परिवार वालों को खास अंदाज में शुभकामनाएं भेज सकते हैं। इसके लिए WhatsApp में मौजूद स्टिकर फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यूजर उपलब्ध स्टिकर पैक्स डाउनलोड करके उन्हें किसी भी चैट में भेज कर सकते हैं। इसके अलावा WhatsApp में Gallery की फोटो से Custom Sticker बनाने का ऑप्शन भी मिलता है। कुछ यूजर्स के लिए AI की मदद से स्टिकर्स बनाने का फीचर भी मिलता है। इसमें Description लिखकर अपनी पसंद का Sticker तैयार किया जा सकता है। इस आर्टिकल में WhatsApp पर Ganpati Stickers डाउनलोड करने, भेजने और बनाने का आसान तरीका बताया गया है।
  • iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
    आज यानी, 12 सितंबर की शाम 5:30 बजे से iPhone 18 Pro, Pro Max प्री-बुकिंग शुरू हो रही है। अगर आप भी लेटेस्ट iPhone खरीदना चाहते हैं तो आपको एकमुश्त 1.65 लाख रुपये खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है। हम आपको प्री-बुकिंग के दौरान फोन को आसानी से खरीदने का तरीका बता रहे हैं।
  • Smartphone Hacks: फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है? इन Settings को अभी बदलें
    अगर Smartphone इस्तेमाल करते समय जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है, तो इसकी वजह गेमिंग, कैमरा, 5G, कमजोर नेटवर्क, हाई स्क्रीन ब्राइटनेस, बैकग्राउंड Apps या चार्जिंग के दौरान फोन इस्तेमाल करना हो सकता है। ऐसे में सबसे पहले Battery Usage चेक करके ज्यादा पावर लेने वाले Apps का पता लगाएं। Background Activity को कंट्रोल करने के साथ Brightness कम रखें और जरूरत न होने पर Location व Hotspot बंद कर दें। कमजोर 5G नेटवर्क में 5G Auto या 4G इस्तेमाल करना भी मदद कर सकता है। Battery Saver या Low Power Mode ऑन करें और गर्म फोन को चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल करने से बचें।
  • WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
    अगर किसी यूजर को कोई दिक्कत है तो यह दिक्कतों का समाधान करता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि जब यूजर्स WhatsApp सपोर्ट टीम से कॉन्टैक्ट करते हैं तो यह दिक्कत की जानकारी के साथ-साथ उनका फोन नंबर या ईमेल एड्रेस भी एकत्रित करता है, जिससे दिक्कत को ठीक करते हुए यूजर्स से कॉन्टैक्ट कर पाएं।

How To - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »