सैमसंग ने लॉन्च किया करीब 25 लाख रुपये का टेलीविज़न

सैमसंग ने लॉन्च किया करीब 25 लाख रुपये का टेलीविज़न
ख़ास बातें
  • सैमसंग इंडिया ने मंगलवार को भारत में क्वानटमएलईडी टीवी लॉन्च किए
  • पांच मॉडल लॉन्च किए हैं- क्यू7, क्यू7एफ, क्यू8, क्यू8सी और क्यू9
  • इनकी कीमत 3,14,900 रुपये से शुरू होती है
विज्ञापन
सैमसंग इंडिया ने मंगलवार को भारत में क्वानटमएलईडी टीवी लॉन्च किए। याद रहे कि इन टेलीविज़न सेट को कुछ दिनों पहले पेरिस में पेश किया गया था। कंपनी ने भारत में पांच मॉडल लॉन्च किए हैं- क्यू7, क्यू7एफ, क्यू8, क्यू8सी और क्यू9। इनकी कीमत 3,14,900 रुपये से शुरू होती है और सबसे महंगा टेलीविज़न सेट 25 लाख रुपये का है। इन पांचों क्यूएलईडी टीवी की बिक्री इस महीने ही शुरू होगी।

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने नए क्यूएलईडी टीवी के साथ मिलने वाले प्री-ऑर्डर बुकिंग ऑफर के बारे में भी बताया। अगर ग्राहक किसी भी क्यूएलईडी टीवी को 2 मई से लेकर 21 मई के बीच बुक करते हैं तो उन्हें कंपनी की ओर से सैमसंग गैलेक्सी एस8+ मुफ्त दिया जाएगा। गिफ्ट में फोन का गोल्ड कलर वेरिएंट ही मिलेगा।

सैमसंग क्यू7, क्यू8, क्यू8सी और क्यू8 टीवी 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच के पैनल साइज़ में उपलब्ध होंगे। वहीं, सैमसंग क्यू7एफ 55 के अलावा 65 इंच के पैनल में आएगा।

बता दें कि सैमसंग ने नए क्यूएलईडी टीवी को क्वानटम डॉट टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है। कंपनी ने बताया है कि ये नैनो साइज़ के पार्टिकल हैं जो रोशनी को रंग में तब्दील कर देते हैं। नई डिस्प्ले तकनीक के अलावा सैमसंग ने नया नो-गेप वॉल माउनटिंग सॉल्यूशन भी निकाल लिया है।

सैमसंग ने जानकारी दी है कि नए क्वयूएलईडी टीवी में नया स्मार्ट टीवी इंटरफेस भी होगा। इसके अलावा वॉयस कंट्रोल, सैमसंग स्मार्ट व्यू ऐप के लिए सपोर्ट, सैमसंग टीवी प्लस सर्विसेज और शज़ाम म्यूज़िक सर्विस भी मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  4. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  5. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  6. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  7. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  8. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  9. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »