Gadar 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 450 करोड़ रुपये के पास पहुंचा कलेक्शन

इस फिल्म में सन्नी देओल और अमीषा पटेल ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग से दर्शकों को काफी खुश किया है

Gadar 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 450 करोड़ रुपये के पास पहुंचा कलेक्शन

यह फिल्म 'बाहुबलि 2' और 'पठान' के बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है

ख़ास बातें
  • इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 426 करोड़ रुपये से अधिक का है
  • देश में बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कलेक्शन का रिकॉर्ड पठान ने बनाया था
  • गदर-एक प्रेम कथा ने 200 करोड़ रुपये से अधिक कमाए थे
विज्ञापन
इस वर्ष की हिट फिल्मों में शामिल हो चुकी Gadar 2 का बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन जारी है। यह 2001 में आई गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल है। इस फिल्म में सन्नी देओल और अमीषा पटेल ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग से दर्शकों को खुश किया है। गदर 2 ने अपनी रिलीज के तीसरे शुक्रवार (25 अगस्त) को 7.10 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं। देश में इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 426 करोड़ रुपये से अधिक का है। 

ट्रेड एनालिस्ट Taran Adarsh का अनुमान है कि वीकेंड पर इस फिल्म के कलेक्शन में तेजी आ सकती है।  Sacnilk.com की रिपोर्ट में बताया गया है कि गदर 2 अपने 16वें दिन पर लगभग 12 करोड़ रुपये कमा सकती है। इस सप्ताह की शुरुआत में आदर्श ने X (पहले Twitter) पर एक पोस्ट में कहा था कि गदर 2 से 'बाहुबलि 2' और 'पठान' के बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के रिकॉर्ड को चुनौती मिल सकती है। देश में बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कलेक्शन का रिकॉर्ड पठान ने बनाया था। पठान का कलेक्शन 543.05 करोड़ रुपये का है। इसके बाद बाहुबलि 2 ने लगभग 511 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।  

गदर 2 में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा सिमरत कौर और मनीष वाधवा की भी प्रमुख भूमिकाएं हैं। गदर-एक प्रेम कथा ने 200 करोड़ रुपये से अधिक कमाए थे। दक्षिण भारत के बेहद लोकप्रिय Rajinikanth की हाल ही में रिलीज हुई 'Jailer' का भी बॉक्स ऑफिस  पर शानदार प्रदर्शन रहा है। इस फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 11 दिनों में 500 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार कर लिया था। यह फिल्म 10 अगस्त को रिलीज हुई थी। तमिल में बनी जेलर को हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी डब किया गया है। दक्षिण भारत में इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।  

इस फिल्म ने 10 अगस्त को सभी भाषाओं में 48.35 करोड़ रुपये हासिल किए थे। रिलीज के शुरुआती सप्ताह में इसका कलेक्शन 235.85 करोड़ रुपये का था। हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट  Manobala Vijayabalan ने एक ट्वीट में बताया था कि जेलर का विदेश में कुल कलेक्शन दो करोड़ डॉलर (166.31 करोड़ रुपये) हो गया है। इसने Joseph Vijay की फिल्म 'Beast' के 153 करोड़ रुपये से अधिक के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  2. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  3. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  5. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  6. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  7. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  8. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  9. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  10. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »